
Pro Kabaddi League (PKL) का 12वां सीजन 29 अगस्त से शुरू होने वाला है और कबड्डी के फैंस को एक और रोमांचक सीजन का इंतजार है। PKL 2025 में दबंग दिल्ली केसी की टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इस बार टीम की नजर 2021 में जीते गए पहले खिताब को फिर से हासिल करने पर है, और इसके लिए दिल्ली ने अपने स्क्वॉड को भी और मजबूत किया है। आइए जानते हैं दबंग दिल्ली के 2025 सीजन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं, टीम का कप्तान कौन है, कोच कौन है, और इस सीजन के मैचों की पूरी लिस्ट।
दबंग दिल्ली टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट 2025
दबंग दिल्ली K.C. को Pro Kabaddi League के इतिहास में एक मजबूत टीम माना जाता है, और इस बार भी टीम ने सीजन 12 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं का भी अच्छा मिश्रण है।
रेडर्स (Raiders)
- आशु मालिक (Captain)
- मोहित (Right Raider)
- अनिल गुर्जर
- विजय
- अजिंक्य अशोक पवार
- अक्षित (Left Raider)
- नीरज नरवाल
डिफेंडर्स (Defenders)
- संदीप (Left Cover)
- अनुराग (Left Corner)
- रमन सिंह (Right Corner)
- मोहित (Left Cover)
- सौरभ नंदल (Left Corner)
- गौरव छिल्लर (Right Cover)
- सुरजीत सिंह (Right Cover)
- आमिरहुसैन बस्तामी (Right Corner)
- फज़ल अतराचली (Left Corner)
ऑलराउंडर्स (All-rounders)
- अमित
- आशीष कुमार (सांगवान)
- नवीन
- अरकम शेख
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025 टीम के खिलाड़ियों की सूची, कप्तान, कोच और मालिक? जानें पूरा स्क्वॉड
दिल्ली द्वारा नीलामी से खरीदे गए महत्वपूर्ण खिलाड़ी
सीजन 12 के लिए दबंग दिल्ली ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है, जिनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- Ashu Malik – Raider – ₹1.90 करोड़ (FBM Card द्वारा रिटेन किया गया)
- Fazel Atrachali – Defender – ₹30 लाख
- Neeraj Narwal – Raider – ₹32.60 लाख
- Arkam Shaikh – All-rounder – ₹25.30 लाख
दबंग दिल्ली ने इन खिलाड़ियों पर अच्छा पैसा खर्च किया है, जिससे उनकी टीम और भी सशक्त हो गई है।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
2025 में दबंग दिल्ली टीम के कप्तान कौन है?
पीकेएल 2025 सीजन के लिए दबंग दिल्ली ने रेडर्स, डिफेंडर्स, और ऑलराउंडर्स के बेहतरीन मिश्रण के साथ टीम बनाई है। टीम के कप्तान आशु मालिक है, जो एक शानदार रेडर हैं और टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनके अलावा, फजल अत्राचली जैसे अनुभवी डिफेंडर भी टीम का हिस्सा हैं, जो टीम की सुरक्षा को मजबूत करेंगे।
PKL 2025: दबंग दिल्ली का मैच कब है? (शेड्यूल)
दबंग दिल्ली की टीम इस सीजन लीग स्टेज में कुल 18 मैच खेलेगी, जो विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे। यह मैचों की लिस्ट देखें:
तारीख | मैच नंबर | टीमें | स्थान |
---|---|---|---|
02 सितम्बर 2025 | मैच 9 | दबंग दिल्ली vs बेंगलुरु बुल्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
04 सितम्बर 2025 | मैच 14 | पुणेरी पलटन vs दबंग दिल्ली | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
07 सितम्बर 2025 | मैच 20 | दबंग दिल्ली vs जयपुर पिंक पैंथर्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
09 सितम्बर 2025 | मैच 23 | दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
11 सितम्बर 2025 | मैच 28 | दबंग दिल्ली vs गुजरात जायंट्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
17 सितम्बर 2025 | मैच 37 | तेलुगु टाइटन्स vs दबंग दिल्ली | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
20 सितम्बर 2025 | मैच 43 | पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
25 सितम्बर 2025 | मैच 50 | दबंग दिल्ली vs यू मुम्बा | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
29 सितम्बर 2025 | मैच 54 | दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
03 अक्टूबर 2025 | मैच 61 | दबंग दिल्ली vs यूपी योद्धा | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
06 अक्टूबर 2025 | मैच 67 | जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
07 अक्टूबर 2025 | मैच 70 | हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
09 अक्टूबर 2025 | मैच 73 | बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
10 अक्टूबर 2025 | मैच 75 | गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
12 अक्टूबर 2025 | मैच 79 | दबंग दिल्ली K.C. vs पुणेरी पलटन | एसडीएटी मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
17 अक्टूबर 2025 | मैच 92 | तमिल थलाइवाज vs दबंग दिल्ली | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
18 अक्टूबर 2025 | मैच 94 | बैंगलोर बुल्स vs दबंग दिल्ली | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
22 अक्टूबर 2025 | मैच 105 | दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
यहाँ देखें: PKL 12: प्रो कबड्डी 2025 का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और मैच लिस्ट
दिल्ली कबड्डी टीम के कोच: जोगिंदर नरवाल
दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी सीजन 12 के लिए जोगिंदर नरवाल कोच बनाया हैं, जिनको एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर जाना जाता है। जोगिंदर की कप्तानी में दबंग दिल्ली ने साल 2021-22 में खेले गए PKL सीजन 8 का अपना पहला खिताब जीता था और अब वे कोच की भूमिका में टीम को दूसरे खिताब की ओर ले जाने का सपना देख रहे हैं।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची
प्रो कबड्डी 2025 के लिए दबंग दिल्ली का पूरा स्क्वाड
रेडर: आशु मालिक, नीरज नरवाल, अजिंक्य अशोक पवार, विजय, अनिल गुर्जर, मोहित
डिफेंडर: फज़ल अतचाली, सुरजीत सिंह, मोहित, गौरव छिल्लर, सौरभ नंदल, अनुराग, रमन सिंह, संदीप, अनुराग, रमन सिंह
ऑल-राउंडर: अमीर होस्सैन बस्तामी, अर्कम शेख, आशीष कुमार सांगवान, नवीन, अमित
दिल्ली की कबड्डी टीम इस बार Pro Kabaddi League में अपने पहले खिताब को दोहराने की पूरी कोशिश करेगी। जोगिंदर नरवाल के नेतृत्व में और Ashu Malik जैसे कप्तान के साथ, टीम अपने लक्ष्य के बेहद करीब दिख रही है। 2025 सीजन के मैचों के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है, और दबंग दिल्ली का हर मैच दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है।