Gujarat Giants Kabaddi Team 2025: अहमदाबाद, गुजरात आधारित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात जायंट्स (जिसे पहले गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के नाम से जाना जाता था) वर्ष 2017 यानी PKL के पांचवें सीजन में इस लीग से जुडी है। गुजरात जायंट्स टीम के मालिक ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ हैं। गुजरात कबड्डी टीम ने अब तक प्रो कबड्डी लीग का कोई भी खिताब नहीं जीता है, हालांकि यह अपने डेब्यू सीजन 2017 और 2018 में उपविजेता (रनर अप) रही थी।

पीकेएल 2025 के लिए गुजरात जाएंट्स ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकती है, जिन्हे उन्होंने ऑक्शन में सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है। तो वहीं अनुभवी कोच जयवीर शर्मा जी इस बार टीम को प्रशिक्षण देने का काम करने जा रहे हैं। ‘गरजेगा गुजरात‘ गाना टीम का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग और स्लोगन है। टीम का घरेलू मैदान अहमदाबाद स्थित ‘ईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया‘ है।
टीम का लोगो (प्रतीक चिन्ह) | ![]() |
टीम का नाम | गुजरात जायंट्स |
स्थापित | 2017 (पीकेएल सीज़न 5) |
स्थान | अहमदाबाद, गुजरात |
कोच | जयवीर शर्मा |
कप्तान | मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह (संभावित) |
मालिक | अड़ानी विल्मर लिमिटेड |
नारा | गरजेगा गुजरात |
स्पोंसर | ACC, फार्च्यून और अड़ानी |
होम ग्राउंड | ईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद |
आधिकारिक वेबसाइट | gujaratgiants.com/pro-kabaddi |
यहां हम आपको गुजरात कबड्डी टीम के कप्तान, कोच और ओनर (मालिक) के साथ ही इसके सभी मैच के लिस्ट और खिलाड़ियों की सूची साझा करने जा रहे हैं।
गुजरात जायंट्स टीम के खिलाडियों की सूची 2025
रिटेन किए गए प्लेयर्स: गुजरात जाइंट्स पीकेएल सीजन 12 की नीलामी से पहले हिमांशु सिंह, हिमांशु, प्रतीक दहिया, राकेश और श्रीधर आनंद कदम को रीटेन किया था।
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन |
---|---|---|---|
1 | मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह | ऑलराउंडर (ईरान) | ₹2.23 करोड़ |
2 | अजित वी कुमार | रेडर | ₹36.30 लाख |
3 | शुभम कुमार | डिफेंडर (लेफ्ट कवर) | ₹27.40 लाख |
4 | लकी शर्मा | डिफेंडर (राइट कॉर्नर) | ₹19.50 लाख |
5 | नितिन पंवार | ऑलराउंडर | ₹13.70 लाख |
6 | मिलाद जब्बारी | ऑलराउंडर (ईरान) | ₹13.60 लाख |
7 | विश्वनाथ वी | ऑलराउंडर | ₹13 लाख |
8 | रोहित कुमार | डिफेंडर (लेफ्ट कवर) | ₹13 लाख |
9 | अंकित | रेडर | ₹9 लाख |
10 | के. हरीश | रेडर | ₹9 लाख |
11 | अमित | डिफेंडर | ₹9 लाख |
12 | सुमित | डिफेंडर | ₹9 लाख |
13 | हिमांशु यादव | ऑलराउंडर | ₹9 लाख |
14 | हिमांशु सिंह | रेडर | रिटेन |
15 | हिमांशु | राइट रेडर | रिटेन |
16 | प्रतीक दहिया | रेडर | रिटेन |
17 | राकेश | रेडर | रिटेन |
18 | श्रीधर आनंद कदम | राइट रेडर | रिटेन |
ऑक्शन से ख़रीदे गए गुजरात के प्लेयर्स की लिस्ट:
गुजरात की कबड्डी फ्रेंचाइजी ने 31 मई और 01 जून 2025 को हुई नीलामी (ऑक्शन) से कुल 13 प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसमें दिग्गज ईरानी ऑल राउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह प्रमुख है, जिन्हे फ्रेंचाईजी ने 2.23 करोड़ रुपए में सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है।
- 1. मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह (ऑलराउंडर) – ₹2.23 करोड़
- 2. अजित वी कुमार (रेडर) – ₹36.30 लाख
- 3. शुभम कुमार (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹27.40 लाख
- 4. लकी शर्मा (डिफेंडर, राइट कॉर्नर) – ₹19.50 लाख
- 5. नितिन पंवार (ऑलराउंडर) – ₹13.70 लाख
- 6. मिलाद जब्बारी (ऑलराउंडर) – ₹13.60 लाख
- 7. विश्वनाथ वी (ऑलराउंडर) – ₹13 लाख
- 8. रोहित कुमार (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹13 लाख
- 9. अंकित (रेडर) – ₹9 लाख
- 10. के. हरीश (रेडर) – ₹9 लाख
- 11. अमित (डिफेंडर) – ₹9 लाख
- 12. सुमित (डिफेंडर) – ₹9 लाख
- 13. हिमांशु यादव (ऑलराउंडर) – ₹9 लाख
2025 में गुजरात जायंट्स टीम का कप्तान कौन है?
प्रो कबड्डी लीग 2025 सीजन के लिए गुजरात जायंट्स टीम के नए कप्तान बेहद प्रतिभाशाली और शो स्टॉपर के नाम से प्रसिद्ध इस लीग के सबसे सफल कप्तान ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह‘ हो सकते है। मोहम्मदरेज़ा ने पिछले सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी कर उन्हे उनका पहला खिताब जीताने में मदद की थी। ऐसे में गुजरात इस बार उन्हे कप्तानी की कमान सौंप सकती है।
प्रो कबड्डी 2025 में गुजरात टीम का कोच कौन है?
2025 में गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच जयवीर शर्मा हैं। जयवीर शर्मा भारतीय कबड्डी के सबसे प्रतिष्ठित कोचों में से एक हैं, जिनके पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, वरिंदर सिंह संधू सहायक कोच के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं।
गुजरात कबड्डी टीम के पिछले आँकड़े (Previous Performance)
पिछली साल 2024 में खेला गया प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन गुजरात जाइंट्स के लिए खासा अच्छा नहीं रहा टीम इस सीजन में 11वें नंबर पर थी। 2017 में प्रो कबड्डी लीग के पांचवा सीजन में एंट्री करने के बाद से यह टीम उतार-चढ़ाव से भरी रही है।
2017 में अपने पहले दो सीजन में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी और फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन खिताब (टाइटल) नहीं जीत सकी थी इसके बाद 2019 में पीकेएल सीजन 7 में यह प्वाइंट्स टेबल में सीधे नौवे स्थान पर आ गिरी।
2021-22 में आयोजित हुआ प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन गुजरात कबड्डी टीम के लिए ठीक-ठाक रहा, टीम इस बार अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।
सीजन | मैच खेल | जीते | हारे | टाई | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
सीजन 5 | 24 | 16 | 5 | 3 | रनरअप |
सीजन 6 | 25 | 18 | 5 | 2 | रनरअप |
सीजन 7 | 22 | 7 | 13 | 2 | 9वां |
सीजन 8 | 22 | 10 | 8 | 4 | 4वां |
सीजन 9 | 22 | 9 | 11 | 2 | 8वां |
सीजन 10 | 22 | 13 | 9 | 0 | 4वां |
सीजन 11 | 22 | 5 | 14 | 3 | 11वां |
● प्रो कबड्डी लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम
● प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर, डिफेंडर
PKL 2025 में गुजरात जाएंट्स का मैच कब-कब है?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की शुरुआत अगस्त 2025 से हो सकती है, जहां गुजरात का पहला मैच 20 अगस्त को बेंगलुरु बुल्स के साथ हो सकता है, इसके बाद 23 अगस्त को यू मुम्बा के खिलाफ, 27 अगस्त को यूपी योद्धा, 30 अगस्त को तमिल थलाइवाज, 04 सितंबर को पुनेरी पलटन और 07 सितंबर को हरियाणा स्टीलर्स के साथ कुछ अन्य मुकाबले खेले जाने की संभावनाएं हैं। यहाँ देखिए पूरा संभावित टाइम टेबल (शेड्यूल):
क्र. सं. | तारीख | मैच | समय (स्थान) | ||
---|---|---|---|---|---|
1 | 20 अगस्त | गुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
2 | 23 अगस्त | गुजरात जायंट्स बनाम यू मुम्बा | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
3 | 27 अगस्त | यूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
4 | 30 अगस्त | गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज | 8:00 PM (हैदराबाद) | ||
5 | 04 सितंबर | पुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (हैदराबाद) | ||
6 | 07 सितंबर | हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
7 | 10 सितंबर | गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
8 | 11 सितंबर | गुजरात जायंट्स बनाम पटना पाइरेट्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
9 | 13 सितंबर | गुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
10 | 15 सितंबर | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
11 | 20 सितंबर | दबंग दिल्ली केसी बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
12 | 23 सितंबर | गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस | 8:00 PM (नोएडा) | ||
13 | 27 सितंबर | बंगाल वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
14 | 29 सितंबर | गुजरात जायंट्स बनाम पुनेरी पल्टन | 9:00 PM (नोएडा) | ||
15 | 03 अक्टूबर | बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
16 | 06 अक्टूबर | तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
17 | 08 अक्टूबर | यू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (पुणे) | ||
18 | 10 अक्टूबर | गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
19 | 14 अक्टूबर | तेलुगु टाइटंस बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
20 | 19 अक्टूबर | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 PM (पुणे) | ||
21 | 21 अक्टूबर | पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
22 | 23 अक्टूबर | गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली केसी | 8:00 PM (पुणे) | ||
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल |
गुजरात जायंट्स ने पीकेएल का खिताब कितनी बार जीता है?
गुजरात का जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब एक भी बार नहीं जीता है, टीम पहली बार चैंपियन बनने के मकसद से सीजन 12 में उतरी है, हालांकि यह 2017 और 2018 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स रहते दो बार उपविजेता रही थी। जहां 2017 के फाइनल में यह पटना पाइरेट्स से हारी थी, तो वहीं 2018 में इसे बेंगलुरु बुल्स ने मात दी थी।
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स कितने नंबर पर है प्वाइंट्स टेबल में?
प्रो कबड्डी लीग 2025 के शुरु होने के साथ ही गुजरात कबड्डी टीम की पोजीशन अंक तालिका में अपडेट की जाएगी। अपने डेब्यू सीजन में यह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थी।
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|---|
NA | NA | NA | NA | NA | NA |
गुजरात कबड्डी टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: राकेश, प्रतीक दहिया, अजित वी. कुमार, हिमांशु सिंह, हिमांशु, श्रीधर आनंद कदम, अंकित और के. हरीश
डिफेंडर्स: अमित, सुमित, रोहित कुमार (लेफ्ट कवर), मिलाद जब्बारी (राइट कवर), लकी शर्मा (राइट कवर), शुभम कुमार (लेफ्ट कवर)
ऑलराउंडर: हिमांशु यादव, विश्वनाथ वी., नितिन पंवार, मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह (विदेशी)
● पुणेरी पलटन टीम की पूरी डिटेल्स
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● तमिल थलाइवाज कबड्डी टीम
● जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम
गुजरात जायंट्स टीम का मालिक कौन है?
गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक मशहूर भारतीय अरबपति उद्योगपति ‘गौतम अड़ानी‘ के स्वामित्व वाले अदानी समूह के ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ के पास है। प्रो कबड्डी लीग के अलावा, अदानी स्पोर्ट्सलाइन के पास विमेंस प्रीमियर लीग, लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अल्टीमेट खो-खो में भी गुजरात जायंट्स की फ्रेंचाइजी है।
अदानी स्पोर्ट्सलाइन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर देशी खेलों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज करना है।, जिसे यह लिटिल जायंट्स के तहत बखूबी निभा रहे है।