
Tamil Thalaivas Team Profile 2025: तमिलनाडु स्थित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम तमिल थलाइवाज की स्थापना वर्ष 2017 में हुई और टीम PKL 5 से ही इस लीग का हिस्सा रही है। फ्रेंचाइजी का स्वामित्व मैग्नम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब केरला ब्लास्टर्स एफसी की पैरंट कंपनी है और तमिल एक्टर विजय सेतूपति इस फ्रेंचाइजी के ब्रांड एंबेसडर हैं। टीम का घरेलू मैदान चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम है।
तमिल थलाइवास एक बार फिर से प्रो कबड्डी 2025 सीजन के लिए दिग्गज डिफेंडर सागर राठी (Sagar Rathee) को टीम का कप्तान (Captain) बना सकती है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने हेड कोच के रूप में संजीव बालियान को चुना है, जो इस बार सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। तमिलनाडु कबड्डी टीम ने अब तक प्रो कबड्डी का कोई भी खिताब नहीं जीता है। हालांकि वर्ष 2022 में टीम सेमीफाइनल तक पहुँची थी, जहाँ यह पुनेरी पल्टन से हार गई।
![]() | |
टीम का नाम | तमिल थलाइवाज |
स्थापित | 2017 |
स्थान | तमिलनाडु (चेन्नई) |
मालिक | मैग्नम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड |
कप्तान | सागर राठी (संभावित) |
प्रमुख कोच | संजीव बालियान |
घरेलू मैदान | जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई |
तमिल थलाइवाज के खिलाड़ियों की सूची 2025
Retained Players: तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग 2025 के लिए मोहीन शफाघी, सागर राठी, आशीष, नरेंद्र, विशाल चहल, नितेश कुमार, रोनक, अनुज, धीरज और हिमांशु को रीटेन किया है। फ्रेंचाइजी इस बार भी सागर राठी पर भरोसा जताते हुए उन्हे कप्तान बना सकती है।
ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी: अर्जुन देशवाल (₹1.405 करोड़), पवन सहरावत (₹59.50 लाख), अलीरेज़ा खलीली (₹30.20 लाख), मोहित (₹13 लाख), सुरेश जाधव (₹9.50 लाख)
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन |
---|---|---|---|
1 | अर्जुन देशवाल | रेडर | ₹1.405 करोड़ (नीलामी) |
2 | पवन सहरावत | ऑलराउंडर | ₹59.50 लाख (नीलामी) |
3 | अलीरेज़ा खलीली | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | ₹30.20 लाख (नीलामी) |
4 | मोहित | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | ₹13 लाख (नीलामी) |
5 | सुरेश जाधव | ऑलराउंडर | ₹9.50 लाख (नीलामी) |
6 | मोइन शफाघी | ऑलराउंडर (विदेशी) | रिटेन (ERP) |
7 | हिमांशु | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | रिटेन (ERP) |
8 | सागर | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | रिटेन (ERP) |
9 | नितेश कुमार | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | रिटेन (RYP) |
10 | नरेंदर कंडोला | रेडर | रिटेन (RYP) |
11 | रोनक | डिफेंडर, राइट कवर | रिटेन (RYP) |
12 | विशाल चाहल | रेडर, राइट रेडर | रिटेन (RYP) |
13 | आशीष | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | रिटेन (RYP) |
14 | अनुज कालूराम गवड़े | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | रिटेन (NYP) |
15 | धीरज रविंद्र बैलमारे | रेडर | रिटेन (NYP) |
16 | तरुण | डिफेंडर, राइट कवर | रिटेन (NYP) |
17 | अभिराज मनोज पवार | रेडर, लेफ्ट रेडर | रिटेन (NYP) |
18 | रोहित कुमार बेनीवाल | रेडर, लेफ्ट रेडर | रिटेन (NYP) |
19 | योगेश यादव | रेडर | रिटेन (NYP) |
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● प्रो कबड्डी लीग विनर्स लिस्ट 2025
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● पुणेरी पलटन कबड्डी टीम प्रोफाइल
तमिल थलाइवास का पिछले सीजनों का परफॉर्मेंस (Stats)
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में तमिल थलाइवास की एंट्री होने के बाद से अब तक टीम कुल 5 सीजन खेल चुकी है और बस एक बार प्ले-ऑफ तक पहुंच पायी हैं। ज्यादातर बार यह पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर ही रही है।
अपने डेब्यू सीजन में तमिलनाडु की कबड्डी टीम ने नीलामी से डिफेंडर अमित हुड्डा को 63 लाख़ रुपए में खरीदा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को भी अपनी टीम में शामिल किया। इसके बावजूद यह कुल 22 मैच खेलकर छह मैच ही जीत सकी, दो मैच बेनतीजा रहे तो वही 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
साल 2022 में तमिल थलाइवाज ने पवन कुमार सेहरावत को 2 करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदकर उन्हें कप्तनी सौपी थी। उनके अलावा टीम में अजिंक्य पवार, साहिल और अभिषेक जैसे खिलाड़ी भी थे, और टीम सेमी फाइनल तक पहुँची थी।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | स्थान |
सीजन 5 | 22 | 6 | 14 | 2 | 6 |
सीजन 6 | 22 | 5 | 13 | 4 | 6 |
सीजन 7 | 22 | 4 | 15 | 3 | 12 |
सीजन 8 | 22 | 5 | 11 | 6 | 11 |
सीजन 9 | 22 | 10 | 8 | 4 | 5 |
सीजन 10 | 22 | 9 | 13 | 0 | 9 |
सीजन 11 | 22 | 8 | 13 | 1 | 9 |
PKL 2025: तमिल थलाइवाज का मैच कब-कब है? (Match List)
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 इस बार अगस्त 2025 से शुरू हो सकता है, जिसमें तमिल थलाइवाज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार हो सकता है।
दिनांक | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|
19 अगस्त | 8:00 PM | तेलुगू टाइटंस बनाम तमिल थलाईवास | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
23 अगस्त | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम पुणेरी पलटन | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
25 अगस्त | 8:00 PM | पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाईवास | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
27 अगस्त | 8:00 PM | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तमिल थलाईवास | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
30 अगस्त | 8:00 PM | गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाईवास | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
4 सितंबर | 9:00 PM | बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाईवास | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
6 सितंबर | 9:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम तेलुगू टाइटंस | गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम |
14 सितंबर | 9:00 PM | दबंग दिल्ली बनाम तमिल थलाईवास | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
16 सितंबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम यू मुंबा | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
17 सितंबर | 8:00 PM | बंगाल वारियर्स बनाम तमिल थलाईवास | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
22 सितंबर | 8:00 PM | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाईवास | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
26 सितंबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम यूपी योद्धा | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
29 सितंबर | 8:00 PM | यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाईवास | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
1 अक्टूबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम हरियाणा स्टीलर्स | शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
6 अक्टूबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम दबंग दिल्ली | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
11 अक्टूबर | 9:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम गुजरात जायंट्स | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
13 अक्टूबर | 8:00 PM | यू मुंबा बनाम तमिल थलाईवास | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
15 अक्टूबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम पटना पाइरेट्स | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
18 अक्टूबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
22 अक्टूबर | 8:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम बंगाल वारियर्स | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
23 अक्टूबर | 9:00 PM | तमिल थलाईवास बनाम बेंगलुरु बुल्स | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
27 अक्टूबर | 8:00 PM | पुणेरी पलटन बनाम तमिल थलाईवास | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे |
PKL 12: Tamil Thalaivas Standing (Points Table)
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
NA | NA | NA | NA | NA | NA |
तमिल थलाइवास टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी है?
डिफेंडर्स: हिमांशु, सागर, आशीष, अनुज कालूराम गवड़े (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार, रोनक, तरुण, मोहित, अलीरेज़ा खलीली (विदेशी)
ऑलराउंडर्स: मोइन शफाघी (विदेशी), सुरेश जाधव, पवन कुमार सहरावत
2025 में तमिल थलाइवाज टीम का कोच कौन है?
2025 में तमिल थलाइवाज़ ने अर्जुन पुरस्कार विजेता और अनुभवी कोच संजीव बालियान को PKL सीजन 12 के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है। उनकी कोचिंग में पटना पाइरेट्स (सीजन 3) और जयपुर पिंक पैंथर्स (सीजन 9) ने खिताब जीते थे। टीम ने सुरेश कुमार को सहायक कोच बनाया गया है।
2024 सीजन में PKL इतिहास में पहली बार, तमिल थलाइवाज ने दो कोच की प्रणाली अपनाई है। उन्होंने उदय कुमार को मुख्य कोच और धर्मराज चेरलाथन को रणनीति कोच नियुक्त किया है ताकि सीजन 11 में टीम को मिलकर मार्गदर्शन दे सकें।
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम
● बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
● प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर और डिफेंडर
तमिलनाडु कबड्डी टीम के कप्तान कौन है 2025 में?
प्रो कबड्डी सीजन 12 में तमिल थलाइवास कबड्डी टीम की कप्तानी एक बार फिर से सागर राठी कर सकते है, 10वें सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनसे पहले प्रो कबड्डी 2022 के लिए फ्रेंचाइजी ने पवन सहरावत को नीलामी से सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया था, इस बार वे फिर से टीम का हिस्सा है।