प्रो कबड्डी में किन रेडरों ने मचाया धमाल? देखिए सभी सीजन के टॉप रेडर्स की लिस्ट!

संपादकीय टीम
प्रो कबड्डी लीग में कौन रहे सबसे शानदार रेडर? जानिए सभी सीज़न के टॉप रेडर्स की लिस्ट और उनकी शानदार रेड पॉइंट्स के बारे में आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...
pro kabaddi top raiders list

Pro Kabaddi Top Raiders List 2025: 2014 में जब प्रो कबड्डी लीग (PKL) की शुरुआत हुई, तो यह सिर्फ एक नया टूर्नामेंट नहीं था, बल्कि इसने दुनियाभर में कबड्डी को एक ग्लोबल पहचान दिलाई। इतना ही नहीं इसने कई खिलाड़ियों को ऐसा मंच दिया जहाँ से उन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। खासकर रेडर्स इस लीग के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं।

जहाँ पहले सीजन में अनूप कुमार जैसे नामों ने खेल की दिशा ही बदल दी, तो वहीं परदीप नरवाल जैसे खिलाड़ियों ने इसके जरिए एक नया इतिहास रचा। इसके हर आगामी सीजन में नए रेडर्स ने अपने हुनर से फैंस की धड़कनें बढ़ाईं। यहां हम सीजन 1 से 12 तक के टॉप रेडर्स की पूरी सूची (Raid Points के आधार पर) पेश कर रहे हैं।


प्रो कबड्डी सीजन 1 से 12 तक के टॉप रेडर्स की लिस्ट (सर्वाधिक रेड पॉइंट्स)

पीकेएल के हर सीजन में एक ऐसा रेडर उभरकर सामने आया जिसने न केवल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बनाए बल्कि अपने स्टाइल और स्किल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आइए जानते हैं किस सीजन में कौन रहा टॉप रेडर:

सीजन (वर्ष)टॉप रेडररेड पॉइंट्सटीम
सीजन 1 (2014)अनूप कुमार155यू मुम्बा
सीजन 2 (2015)कशिलिंग अदाके114दबंग दिल्ली
सीजन 3 (2016 जनवरी)प्रदीप नरवाल116पटना पाइरेट्स
सीजन 4 (2016 जून)राहुल चौधरी146तेलुगू टाइटंस
सीजन 5 (2017)प्रदीप नरवाल369 (रिकॉर्ड)पटना पाइरेट्स
सीजन 6 (2018-19)पवन सेहरावत271बेंगलुरु बुल्स
सीजन 7 (2019)पवन सेहरावत346बेंगलुरु बुल्स
सीजन 8 (2021-22)पवन सेहरावत304बेंगलुरु बुल्स
सीजन 9 (2022)अर्जुन देशवाल296जयपुर पिंक पैंथर्स
सीजन 10 (2023-24)अर्जुन देशवाल276जयपुर पिंक पैंथर्स
सीजन 11 (2024)देवांक दलाल301पटना पाइरेट्स
सीजन 12 (2025)अपडेट जल्द होगाTBATBA

📝 ध्यान दें: सीजन 12 की समाप्ति के बाद टॉप रेडर का नाम आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।



प्रो कबड्डी इतिहास के अब तक के सर्वश्रेष्ठ रेडर्स (Most Raid Points)

वैसे तो प्रो कबड्डी के हर सीजन में कोई न कोई खिलाड़ी चमकता है, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो लगातार टॉप पर बने रहे। इन खिलाड़ियों की निरंतरता और प्रदर्शन ने उन्हें इतिहास में अमर बना दिया है। आइए डालते हैं नज़र PKL इतिहास के अब तक के टॉप 10 रेडर्स पर:

रैंकखिलाड़ीकुल रेड पॉइंट्सकुल मैच
1प्रदीप नारवाल1801190
2मनींदर सिंह1528158
3पवन कुमार सेहरावत1318139
4अर्जुन देशवाल1174114
5नवीन कुमार1102107
6राहुल चौधरी1045154
7सचिन तंवर1034145
8दीपक निवास हूडा1020157
9विकाश कंडोला813128
10अजय ठाकुर794120

कबड्डी में क्या है एक रेडर की भूमिका?

रेडर वो खिलाड़ी होता है जो विरोधी टीम के कोर्ट में जाकर एक ही रेड में अधिकतम डिफेंडर्स को छूने की कोशिश करता है और फिर सफलतापूर्वक अपनी टीम की ओर लौटता है। एक शानदार रेडर में गति, दिमागी संतुलन, फुर्ती और रणनीति का अद्भुत मेल होता है। यही कारण है कि रेडर्स PKL में सबसे अधिक सुर्खियों में रहते हैं।


प्रो कबड्डी लीग में नंबर 1 रेडर कौन है?

PKL के इतिहास में सबसे बड़ा नाम है प्रदीप नरवाल। “डुबकी किंग” के नाम से मशहूर इस रेडर ने एक रेड को कला में बदल दिया। प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल रेडर हैं, उन्होंने अपने करियर में सबसे अधिक 1801 रेड पॉइंट बनाए हैं, प्रो कबड्डी का कोई भी खिलाड़ी उनके आसपास भी दिखाई नहीं देता।

इतना ही नहीं प्रदीप नरवाल एक सीजन में सबसे अधिक रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते हुए सीजन के सबसे अधिक 369 रेट पॉइंट्स बनाएं थे। जो आज भी एक रिकॉर्ड है, हालांकि पवन सहरावत ने सीजन 7 में 346 रेड पॉइंट बनाए, लेकिन वह 369 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।।

इतना ही नहीं प्रदीप नरवाल सबसे अधिक सुपर 10s (88) और सबसे अधिक सुपर रेड्स (109) करने वाले खिलाड़ी भी हैं, हालांकि 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद अब प्रदीप नरवाल ने कबड्डी से संन्यास ले लिया है।


प्रो कबड्डी में सबसे ज्यादा सफल रेड्स किसने की है?

पीकेएल के इतिहास में मनिंदर सिंह सबसे अधिक सक्सेसफुल रेड्स को अंजाम देने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने अब तक 142 मैच खेल कर सर्वाधिक 1125 सफल रेड किए हैं। इतना ही नहीं मानिंदर सिंह सबसे अधिक करों या मरो (DOD) रेड पॉइंट हासिल करने वाले टॉप खिलाड़ी भी है।

PKL में सबसे अधिक बार शीर्ष रेड पॉइंट बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

पवन सहरावत प्रो कबड्डी के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने लगातार तीन सीजन (पीकेएल 6, 7 और 8) में सबसे अधिक रेड पॉइंट्स बनाएं।सीजन 6 से लेकर सीजन 8 तक पवन ने जिस निरंतरता से रेडिंग की, उसने उन्हें PKL इतिहास का सबसे खतरनाक रेडर बना दिया। उनकी तेजी और सटीकता ने उन्हें तीन साल तक टॉप रेडर बनाए रखा।

औसत रेड प्वाइंट्स में शीर्ष खिलाड़ी कौन हैं?

औसत रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले प्लेयरों की सूची में शीर्ष खिलाड़ी अर्जुन देशवाल और नवीन कुमार है, जो औसतन 10+ प्वाइंट्स प्रति मैच हासिल कर चुके हैं, यह वर्तमान पीढ़ी के धमाकेदार प्रदर्शन का संकेत है।

PKL सीजन 12 का टॉप रेडर कौन हो सकता है?

2025 में प्रो कबड्डी का 12वां सीजन अभी खेला जाना है, लेकिन युवा खिलाड़ी जैसे अर्जुन देशवाल या देवांक दलाल इसके दावेदार बन सकते हैं। यह दोनों ही पिछले कुछ सीजनों से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।


हर सीजन में फैंस को नए सुपरस्टार देखने को मिलते हैं। कभी नवीन कुमार जैसे यंग रेडर सबको चौंका देते हैं, तो कभी अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ी चुपचाप टॉप पॉइंट स्कोरर बन जाते हैं। प्रो कबड्डी की यही खूबसूरती है, कि यहां हर कोई अपने मौके का इंतज़ार करता है और मौका मिलने पर खुद को साबित करता है।

आने वाले सीजन में कौन बनेगा अगला टॉप रेडर? क्या कोई प्रदीप का रिकॉर्ड तोड़ेगा? या फिर कोई नया सितारा चमकेगा? जानने के लिए जुड़े रहिए KabaddiArena.com के साथ!

संपादकीय टीम
Kabaddi Arena की संपादकीय टीम कबड्डी के खेल को दिल से चाहने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है प्रो कबड्डी और बाकी कबड्डी से जुड़ी हर खबर, मैच का विश्लेषण, खिलाड़ी की जानकारी, टीम की रणनीति और लाइव अपडेट आप तक जल्दी और सही तरीके से पहुँचाना। हम मैदान के अंदर और बाहर की हर बात को आसान भाषा में आप तक लाते हैं।

Leave a Comment