
PKL 11 Top Defender: 2024 में प्रो कबड्डी लीग का 11वाँ सीजन 18 अक्टूबर से 29 दिसंबर 2024 तक खेला गया, जिसमें तमिल थलाइवास की ओर से खेलने वाले लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर नीतीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सीजन के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ का अवार्ड जीता। उन्होंने इस सीजन कुल 22 मैच खेल कर 77 टैकल प्वाइंट्स अर्जित किए थे, हालांकि वह सर्वाधिक टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी थे।
पीकेएल सीजन 11 खत्म होने के बाद यहां हम आपके साथ टैकल प्वाइंट्स के आधार पर प्रो कबड्डी लीग 2024 के टॉप डिफेंडर्स की लिस्ट साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पीकेएल सीजन 11 में हरियाणा स्टीलर्स चैंपियन बनी थी, जिसने ने पटना पाइरेट्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।
विवो प्रो कबड्डी शीर्ष डिफेंडर 2024 लिस्ट? (मोस्ट टैकल पॉइंट्स)
प्रो कबड्डी 2024 में मोहम्मदरेज़ा शादलोई ने 82 टैकल पॉइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर का स्थान हासिल किया। अंकित जगलान 79 टैकल पॉइंट्स के साथ दूसरे और नितेश कुमार 77 टैकल पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
स्थान | नाम | टीम | मैच खेले | टैकल पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|
1 | मोहम्मदरेज़ा शाडलूई | हरियाणा स्टीलर्स | 24 | 82 |
2 | अंकित जागलान | पटना पाइरेट्स | 25 | 79 |
3 | नितेश कुमार | तमिल थलाइवाज | 22 | 77 |
4 | योगेश बिजेंदर दहिया | दबंग दिल्ली | 22 | 75 |
5 | नितिन रावल | बेंगलुरू बुल्स | 22 | 74 |
5 | हितेश | यूपी योद्धास | 23 | 74 |
7 | राहुल सेठपाल | हरियाणा स्टीलर्स | 24 | 73 |
8 | सुमित सांगवान | यूपी योद्धास | 23 | 72 |
9 | अंकुश राठी | जयपुर पिंक पैंथर्स | 23 | 68 |
10 | दीपक सिंह | पटना पाइरेट्स | 25 | 64 |
- Pro Kabaddi 2025: प्रो कबड्डी लीग के ऑल सीजन टॉप डिफेंडर की लिस्ट यहां देखें
- प्रो कबड्डी में किन रेडरों ने मचाया धमाल? देखिए सभी सीजन के टॉप रेडर्स की लिस्ट!
- प्रो कबड्डी लीग 2025 अंक तालिका (PKL 12 प्वाइंट्स टेबल)
प्रो कबड्डी 2024 का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर कौन है?
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी सीजन (2024) के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर के खिताब से सम्मानित हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेलने वाले दिग्गज ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह’ थे। उन्होंने इस सीजन 24 मैच खेलकर सबसे अधिक 82 टैकल प्वाइंट हासिल किए थे।
हालांकि शादलोई सीजन के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर अवार्ड विजेता नहीं थे, बल्कि इस बार नितेश कुमार ने यह अवॉर्ड जीता और उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए ₹15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस सीजन शादलोई ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का अवार्ड जीता था, जिसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
प्रो कबड्डी इतिहास का बेस्ट डिफेंडर कौन है?
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में फजल अत्राचली सबसे बेस्ट डिफेंडर है, उन्होंने अब तक खेले गए अपने 128 मैचों में कुल 545 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए हैं, जो उन्हें प्रो कबड्डी के सबसे सफल डिफेंडर की श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। इतना ही नहीं फजल अत्रचल्ली चौथे सीजन में पटना पाइरेट्स और सातवें सीजन में यू मुंबा के लिए खेलते हुए टॉप डिफेंडर बने थे।
स्थान | नाम | मैच खेले | टैकल पॉइंट्स |
---|---|---|---|
1 | फज़ल अत्राचली | 188 | 545 |
2 | सुरजीत सिंह | 171 | 443 |
3 | नितेश कुमार | 150 | 409 |
4 | मनजीत छिल्लर | 132 | 391 |
5 | सुनील कुमार | 160 | 390 |
6 | गिरीश मारुति अर्नक | 147 | 362 |
7 | संदीप नरवाल | 156 | 360 |
8 | मोहम्मदरेज़ा शादलोई | 92 | 354 |
9 | पर्वेश भैंसवाल | 160 | 348 |
10 | रविंदर पहल | 124 | 339 |
फजल अत्राचली बने 500+ टैकल पॉइंट्स बनाने वाले पहले डिफेंडर
PKL 11 के दौरान ईरान के फजल अत्राचली प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 500 से ज़्यादा टैकल पॉइंट्स बनाने वाले पहले डिफेंडर बने। उन्होंने यह मुकाम 2024 में बंगाल वॉरियर्स की ओर से बतौर कप्तान खेलते हुए हासिल किया। वह प्रो कबड्डी के दूसरे सीजन (2015) में इस लीग से जुड़े थे। अत्राचली सीज़न 4 में पटना पाइरेट्स और सीज़न 7 में यू मुंबा के लिए सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले डिफेंडर रहे।
- प्रो कबड्डी लीग के सभी विजेताओं की सूची (2014 से 2025 तक)
- PKL 12 कब शुरू होगा? सामने आई लीग के स्टार्ट होने की तारीख
- प्रो कबड्डी लीग 2024 अंक तालिका (PKL 11 Points Table)