प्रो कबड्डी लीग 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

संपादकीय टीम
दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत वीवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी है, जिन्हे 2023 में तेलुगु टाइटन्स ने सर्वाधिक 2.605 करोड रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा था। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...
विवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
विवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

2025 में प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है और इसके लिए नीलामी का आयोजन 31 मई और 01 जून को मुंबई में हुआ, जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगी। यहां हम आपको प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है और 2025 में सबसे महंगा कौन बिका? (Most Expensive Player of PKL) इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

वर्ष 2014 में शुरू हुआ प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट आज काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है, देश और दुनिया भर में इसके करोड़ों फैंस हैं फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी के इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के सैकड़ो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके लिए Auction में बोली लगाई जाती है और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी फ्रेंचाइजीयां ऊँची से ऊँची बोली लगाया करती हैं।

दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत वीवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी है, जिसे 2023 में तेलुगु टाइटन्स ने सर्वाधिक 2.605 करोड रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा था।


PKL 2025 के मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट

प्रो कबड्डी लीग 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह बने हैं। नीलामी के पहले दिन उन्हें खरीदने के लिए पटना पाइरेट्स, बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में गुजरात जायंट्स ने उन्हें ₹2.23 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

खिलाड़ी का नामटीमबोली मूल्य
मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेहगुजरात जायंट्स₹2.23 करोड़
देवांक दलालबंगाल वॉरियर्स₹2.205 करोड़
आशु मलिकदबंग दिल्ली (FBM, 2 सीजन)₹1.90 करोड़
अंकित जागलानपटना पाइरेट्स (FBM)₹1.573 करोड़
अर्जुन देशवालतमिल थलाइवाज₹1.405 करोड़
योगेशबेंगलुरु बुल्स₹1.125 करोड़
गुमान सिंहयूपी योद्धा₹1.0725 करोड़
सचिनपुनेरी पलटन₹1.0575 करोड़
नितिन कुमारजयपुर पिंक पैंथर्स₹1.0025 करोड़

● प्रो कबड्डी की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
● PKL 2025 कब शुरू होगा? शेड्यूल
● प्रो कबड्डी लीग विनर 2025 (प्राइज मनी)


प्रो कबड्डी लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मशहूर भारतीय रेडर ‘पवन कुमार सहरावत‘ हैं, जिन्हें पीकेएल 2023 के ऑक्शन से तेलुगु टाइटन्स टीम ने 2.605 करोड रुपए में खरीदा है। पवन के बाद ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह‘ इस टूर्नामेंट में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है उन्हें उन्हे भी 2023 की नीलामी (Auction) से पुणेरी पलटन ने 2.35 करोड रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया था।

PKL में एक करोड़ का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी दिग्गज डिफेंडर ‘फ़ज़ल अत्राचली‘ है, उन्हें प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 में यू मुंबा ने एक करोड रुपए में अपने साथ शामिल किया था, तो वहीं पवन सहरावत लीग में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाले पहले प्लेयर है। कबड्डी के प्रशंसक इसे ‘द करोड़ क्लब‘ कहते हैं।

खिलाड़ीकीमत (₹)टीमसीजन
पवन कुमार सहरावत2.605 करोडतेलुगु टाइटन्स10
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह2.35 करोड़पुणेरी पलटन10
पवन कुमार सहरावत2.26 करोडतमिल थलाइवाज9
मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह2.23 करोड़गुजरात जायंट्स12
देवांक दलाल2.205 करोड़बंगाल वॉरियर्स12
सचिन तंवर2.15 करोडतमिल थालाईवाज11
मनिंदर सिंह (FBM)2.12 करोड़बंगाल वारियर्स9
मोहम्मदरेज़ा चियानेह2.07 करोड़हरियाणा स्टीलर्स11
गुमान सिंह1.97 करोड़गुजरात जायंट्स11
आशु मलिक1.90 करोड़दबंग दिल्ली (FBM, 2 सीजन)12
पवन कुमार सहरावत1.725 करोडतेलुगु टाइटन्स11
विकास खंडोला1.70 करोड़बेंगलुरु बुल्स9
प्रदीप नरवाल1.65 करोड़यू.पी. योद्धा8
फज़ल अतराचली1.60 करोड़गुजरात जाइंट्स9

Pro Kabaddi Season Wise Most Expensive Players List

पीकेएल का पहला सीजन वर्ष 2014 में खेला गया था जिसमें पटना पाइरेट्स ने ‘राकेश कुमार‘ को सीजन की सबसे महंगी 12.80 लाख़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया था।

सीजनप्लेयरप्राइस (₹)टीम
सीजन 1राकेश कुमार12.80 लाखपटना पाइरेट्स
सीजन 2हादी ओश्तोराक21.1 लाखतेलुगु टाइटंस
सीजन 4मोहित छिल्लर53 लाखबेंगलुरु बुल्स
सीजन 5नितिन तोमर93 लाखयूपी योद्धा
सीजन 6मोनू गोयत1.51 करोड़हरियाणा स्टीलर्स
सीजन 7सिद्धार्थ देसाई1.45 करोड़तेलुगू टाइटंस
सीजन 8प्रदीप नरवाल1.65 करोड़यूपी योद्धा
सीजन 9पवन कुमार सेहरावत2.26 करोड़तमिल थलाइवाज
सीजन 10पवन कुमार सहरावत2.605 करोड़तेलुगू टाइटंस
सीजन 11सचिन तंवर2.15 करोड़तमिल थलाइवाज
सीजन 12मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह2.23 करोड़गुजरात जायंट्स

यह भी पढ़े: प्रो कबड्डी लीग की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?


पीकेएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगा कौन बिका?

प्रो कबड्डी लीग 2024 की नीलामी में दिग्गज भारतीय रेडर सचिन तंवर के लिए तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड रुपए की सबसे महंगी बोली लगाई, इस तरह वे PKL सीजन 11 के मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर हैं। इस सीजन की दूसरी सबसे ऊंची बोली ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह‘ की लगी, जिन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह पीकेएल सीजन 11 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए है।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामटीम का नामवेतन (INR)
1सचिन तंवरतमिल थलाइवाज₹2.15 करोड़
2मोहम्मदरेजा शदलोई चियानेहहरियाणा स्टीलर्स₹2.07 करोड़
3गुमान सिंहगुजरात जायंट्स₹1.97 करोड़
4पवन सहरावत (FBM)तेलुगु टाइटन्स₹1.725 करोड़
5भरतयूपी योद्धा₹1.30 करोड़
6मनिंदर सिंह (FBM)बंगाल वॉरियर्स₹1.15 करोड़
7अजीिंक्य अशोक पवारबेंगलुरु बुल्स₹1.107 करोड़
8सुनील कुमारयू मुम्बा₹1.015 करोड़

PKL 2023 में सबसे महंगा कौन बिका था?

PKL 2023 में पवन कुमार सेहरावत, 2.26 करोड़ रुपये के लिए तमिल थलाइवास के हाथों बिके थे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें सबसे ऊँची बोली लगाकर सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

इससे पहले पीकेएल 2022 में भी पवन सहरावत सबसे महंगे बिके थे, तमिल थालाईवाज ने उनके लिए 2.26 करोड़ रूपये यानि सीजन की सबसे ऊँची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

खिलाड़ीकीमत (₹)टीम
पवन कुमार सहरावत2.605 करोडतेलुगु टाइटन्स
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह2.35 करोड़पुणेरी पलटन
मनिंदर सिंह2.12 करोड़बंगाल वारियर (FBM)
फज़ल अतराचली1.60 करोड़गुजरात जॉइंट्स
सिद्धार्थ सिरीश देसाई1 करोड़हरियाणा स्टीलर्स
आशू मालिक96.25 लाख़दबंग दिल्ली

यह भी पढ़े: प्रो कबड्डी के टॉप रेडर और डिफेंडर


संपादकीय टीम
Kabaddi Arena की संपादकीय टीम कबड्डी के खेल को दिल से चाहने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है प्रो कबड्डी और बाकी कबड्डी से जुड़ी हर खबर, मैच का विश्लेषण, खिलाड़ी की जानकारी, टीम की रणनीति और लाइव अपडेट आप तक जल्दी और सही तरीके से पहुँचाना। हम मैदान के अंदर और बाहर की हर बात को आसान भाषा में आप तक लाते हैं।

Leave a Comment