
Bengal Kabaddi Team Profile 2025: बंगाल वॉरियर्स प्रो कबड्डी लीग की एक फ्रेंचाइजी टीम है जो लीग में कोलकाता, पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करती है। फ्रेंचाइजी के मालिक कैपरी स्पोर्ट्स है तथा बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी इस फ्रेंचाइजी के को-फाउंडर में से एक है। बंगाल वॉरियर्स टीम ने एक बार वर्ष 2019 में प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के फाइनल में दबंग दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। बंगाल कबड्डी टीम का घरेलू मैदान कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम है।
पीकेएल 2025 सीजन में टीम का नेतृत्व (कप्तानी) अनुभवी रेडर ‘देवांक दलाल‘ को सौंपा जा सकता हैं। इसके आलावा टीम को प्रशिक्षण देने का काम नए प्रमुख कोच ‘नवीन कुमार‘ जी के हाथों में सौंपा गया है। यहां बंगाल वॉरियर्स के खिलाड़ियों की लिस्ट, कप्तान (Captain), कोच (Coach), मालिक (Owner) इसकी पिछली परफॉर्मेंस (Stats) और इसका मैच कब-कब है? (Match Time Table List) इसके बारे में जानकारी दी गई है।
![]() | |
टीम का नाम | बंगाल वॉरियर्स |
स्थापित | 2014 |
स्थान | कोलकाता (पश्चिम बंगाल) |
मालिक | कैप्री स्पोर्ट्स |
कप्तान | देवांक (संभावित) |
हेड कोच | नवीन कुमार |
घरेलू मैदान | नेताजी इंडोर स्टेडियम |
खिताब | 1 बार (2019) |
बंगाल वॉरियर्स टीम के खिलाड़ियों की सूची 2025?
प्रो कबड्डी लीग 2025 सीजन की नीलामी से पहले बंगाल वॉरियर्स ने अपने 5 प्लेयर्स विश्वास एस, यश मलिक, मंजीत, दीप कुमार और सुशील कांब्रेकर को रिटेन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले सीजनों में टीम की कप्तानी करने वाले फजल अत्राचली और मनींदर सिंह को भी रिलीज कर दिया है।
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन स्थिति |
---|---|---|---|
1 | देवांक दलाल | रेडर | ₹2.205 करोड़ |
2 | हिमांशु | रेडर | ₹39.20 लाख |
3 | नितेश कुमार | डिफेंडर | ₹20.25 लाख |
4 | आशीष | डिफेंडर (लेफ्ट कॉर्नर) | ₹13.10 लाख |
5 | शिवांश ठाकुर | ऑल-राउंडर | ₹13 लाख |
6 | मयूर जगन्नाथ कदम | डिफेंडर (राइट कवर) | ₹13 लाख |
7 | प्रतीक | डिफेंडर (लेफ्ट कवर) | ₹13 लाख |
8 | ओमिद खोजस्ते मोहम्मदशाह | रेडर (ईरानी) | ₹13 लाख |
9 | जंग कुन ली | रेडर (दक्षिण कोरियाई) | ₹13 लाख |
10 | मूलचंद्र सिंह | ऑल-राउंडर | ₹9 लाख |
11 | हरेंदर | डिफेंडर (राइट कॉर्नर) | ₹9 लाख |
12 | अंकित | डिफेंडर (राइट कॉर्नर) | ₹9 लाख |
13 | संदीप | डिफेंडर | ₹9 लाख |
14 | विश्वास एस | रेडर | रिटेन (ERP) |
15 | यश मलिक | डिफेंडर (लेफ्ट कॉर्नर) | रिटेन (NYP) |
16 | मनजीत | डिफेंडर (लेफ्ट कवर) | रिटेन (NYP) |
17 | दीप कुमार | डिफेंडर (राइट कवर) | रिटेन (NYP) |
18 | सुशील कांबरेकर | रेडर (राइट रेडर) | रिटेन (NYP) |
19 | अमनदीप | डिफेंडर (राइट कॉर्नर) | रिटेन (NYP) |
20 | पुनीत कुमार | रेडर (लेफ्ट रेडर) | रिटेन (NYP) |
21 | रचित कुमार | रेडर (राइट रेडर) | रिटेन (NYP) |
22 | मनप्रीत | रेडर (राइट रेडर) | रिटेन (NYP) |
देवांक दलाल (₹2.205 करोड़), हिमांशु (₹39.20 लाख), नितेश कुमार (₹20.25 लाख), आशीष (₹13.10 लाख), शिवांश ठाकुर (₹13 लाख), मयूर जगन्नाथ कदम (₹13 लाख), प्रतीक (₹13 लाख), ओमिद खोजस्ते मोहम्मदशाह (₹13 लाख), जंग कुन ली (₹13 लाख), मूलचंद्र सिंह (₹9 लाख), हरेंदर (₹9 लाख), अंकित (₹9 लाख), संदीप (₹9 लाख)
2025 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान कौन है?
पीकेएल 2025 सीजन में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान दिग्गज भारतीय रेडर ‘देवांक‘ हो सकते हैं, जिनका नाम PKL फैंस के बीच काफी जाना-पहचाना है। वह लीग के पिछले सीजन (PKL 11) के बेस्ट रेडर हैं, जिन्होंने 426 रेड्स में 301 रेड प्वाइंट्स, 8 सुपर रेड्स और 18 सुपर प्वाइंट्स हासिल किए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने पटना पाइरेट्स को फाइनल तक पहुंचाया था। अब वह बंगाल वॉरियर्स को एक और खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
पिछले सीजन PKL 11 में फजल अत्राचली और PKL 10 में ‘मनिंदर सिंह‘ बंगाल कबड्डी टीम के कप्तान थे, दोनों को ही इस बार PKL 12 की नीलामी से पहले उन्हे रिलीज कर दिया गया था। आपको बता दें कि मानिंदर सिंह वर्ष 2017 से ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे और उनकी कप्तानी में टीम ने 2019 का खिताब भी जीता था।
● पटना पाइरेट्स टीम की पूरी डिटेल्स
● यू मुम्बा टीम की जानकारी
● यूपी योद्धा टीम की डिटेल्स
● तमिल थलाइवाज कबड्डी टीम
बंगाल कबड्डी टीम का पिछले सीजनों का परफॉर्मेंस (Stats)
बंगाल वारियर्स का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग में कुछ खास अच्छा नहीं रहा है, शुरुआत के चार सीजन में काफी शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम को पूरी तरह से बदलकर इसे एक नया रूप दिया इसके बाद पांचवें और छठे सीजन में यह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुई और सातवें सीजन में इसने अपना पहला खिताब भी जीत लिया।
हालांकि आठवें, नौवें, दसवें और ग्यारहवे सीजन में अंक तालिका में पिछड़ती नजर आई। लेकिन 2025 के प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए फ्रेंचाइजी ने एक संतुलित टीम बनाई है।
सीजन | मैच खेले | जीते | हारे | टाई | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
सीजन 1 | 14 | 4 | 9 | 1 | 7 |
सीजन 2 | 14 | 4 | 9 | 1 | 6 |
सीजन 3 | 14 | 9 | 5 | 0 | 4 |
सीजन 4 | 14 | 3 | 9 | 2 | 8 |
सीजन 5 | 22 | 11 | 5 | 6 | 1 (जोन बी) |
सीजन 6 | 22 | 12 | 8 | 2 | 2 (जोन बी) |
सीजन 7 | 22 | 14 | 5 | 3 | विजेता |
सीजन 8 | 22 | 9 | 10 | 3 | 9 |
सीजन 9 | 22 | 8 | 11 | 3 | 11 |
सीजन 10 | 22 | 9 | 11 | 2 | 7 |
सीजन 11 | 22 | 5 | 14 | 3 | 10 |
● प्रो कबड्डी लीग के विजेताओं की सूची
● प्रो कबड्डी के टॉप रेडर और डिफेंडर
● प्रो कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी
Bengal Warriors का मैच कब है? (Expected Schedule 2025)
संभवतः अगस्त 2025 से शुरू होने वाले प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में बंगाल वॉरियर्स का पहला मैच 20 अगस्त को रात 8:00 बजे जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ हैदराबाद में खेला जाना निर्धारित किया जा सकता है। इसका अगला मुकाबला 24 अगस्त को बंगाल वारियर्स वर्सेस यूपी योद्धा रात 8:00 बजे खेला जा सकता है। यहाँ इसके सभी मैचों का संभावित टाइम टेबल दिया गया है।
तारीख | मैच | समय | स्थान |
---|---|---|---|
20 अगस्त | बंगाल vs जयपुर पिंक पैंथर्स | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
24 अगस्त | बंगाल vs यूपी योद्धा | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
26 अगस्त | यू मुम्बा vs बंगाल | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
29 अगस्त | बंगाल vs पुणेरी पल्टन | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
3 सितंबर | बंगाल vs हरियाणा स्टीलर्स | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
7 सितंबर | बंगाल vs दबंग दिल्ली | रात 8:00 बजे | हैदराबाद |
9 सितंबर | बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल | रात 9:00 बजे | हैदराबाद |
13 सितंबर | गुजरात जायंट्स vs बंगाल | रात 8:00 बजे | नोएडा |
15 सितंबर | पटना पाइरेट्स vs बंगाल | रात 8:00 बजे | नोएडा |
16 सितंबर | बंगाल vs तमिल थलाइवाज | रात 8:00 बजे | नोएडा |
21 सितंबर | बंगाल vs तेलुगू टाइटन्स | रात 8:00 बजे | नोएडा |
24 सितंबर | पुणेरी पल्टन vs बंगाल | रात 8:00 बजे | नोएडा |
27 सितंबर | बंगाल vs गुजरात जायंट्स | रात 9:00 बजे | नोएडा |
1 अक्टूबर | बंगाल vs पटना पाइरेट्स | रात 9:00 बजे | नोएडा |
4 अक्टूबर | हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल | रात 9:00 बजे | पुणे |
7 अक्टूबर | तेलुगू टाइटन्स vs बंगाल | रात 9:00 बजे | पुणे |
10 अक्टूबर | बंगाल vs बेंगलुरु बुल्स | रात 9:00 बजे | पुणे |
12 अक्टूबर | यूपी योद्धा vs बंगाल | रात 9:00 बजे | पुणे |
16 अक्टूबर | दबंग दिल्ली vs बंगाल | रात 8:00 बजे | पुणे |
18 अक्टूबर | तमिल थलाइवाज vs बंगाल | रात 8:00 बजे | पुणे |
20 अक्टूबर | जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल | रात 8:00 बजे | पुणे |
24 अक्टूबर | बंगाल vs यू मुम्बा | रात 9:00 बजे | पुणे |
बंगाल कबड्डी फ्रेंचाईजी टीम का मालिक कौन है?
कैपरी स्पोर्ट्स के पास प्रो कबड्डी की बंगाल वॉरियर के अलावा, वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की यूपी वॉरियर्स, ILT20 की शारजहां वारियर्स और अल्टीमेट खो-खो की राजस्थान वॉरियर्स फ्रेंचाइजी टीमें है। आपको बता दें कि Capri Sports खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जमीन स्तर पर प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है।
● पुनेरी पलटन टीम की पूरी डिटेल्स
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
बंगाल वॉरियर्ज टीम का कोच कौन है?
बंगाल वॉरियर्स के नए मुख्य कोच नवीन कुमार हैं, साथ ही, प्रवीन मलिक को सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
PKL सीज़न 7 के चैंपियन, ने पिछले सीजन (2025 में) टीम के प्रमुख प्रशिक्षक रहे प्रशांत सुरवे (जो पहले टीम के सहायक कोच थे) से अपना नाता तोड़ लिया है। उनसे पहले (2023-24) में यह पुराने कोच ‘काशीनाथ भास्करन‘ से अलग हो गए थे।