बंगाल वॉरियर्स टीम 2025: प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान और कोच

संपादकीय टीम
प्रो कबड्डी 2025 के लिए बंगाल वॉरियर्ज़ ने एक मजबूत टीम तैयार की है, जिसमें देवांक जैसे कई बड़े प्लेयर्स के नाम शामिल है, जो इस सीजन टीम के कप्तान हो सकते है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते है...
बंगाल वॉरियर्स टीम प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान और कोच 2025
बंगाल वॉरियर्स टीम प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान और कोच 2025

प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के चैंपियन बंगाल वॉरियर्स ने इस लीग के इतिहास में अपनी मजबूती और शानदार प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन पिछले कुछ सीजनों से इनका प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। हालांकि 2025 के सीजन में टीम एक बार फिर से लीग में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार हैं। इस बार बंगाल वॉरियर्स ने PKL सीजन 12 की नीलामी में अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं, और अब नए खिलाड़ी, अनुभवी कप्तान और नए कोच की इस नई रणनीति के साथ खेल में वापसी की उम्मीद कर रही है।

इस लेख में हम आपको बंगाल वॉरियर्स के 2025 सीजन के प्लेयर्स की लिस्ट, कप्तान और कोच के बारे में बताएंगे, जो टीम को नए मुकाम पर पहुंचाने में मदद करेंगे।


बंगाल वॉरियर्स टीम के खिलाड़ियों की सूची 2025

प्रो कबड्डी 2025 सीजन के लिए बंगाल वॉरियर्ज़ ने एक मजबूत टीम तैयार की है। इसमें बेहतरीन रेडर देवांक दलाल और कोरियन स्टार रेडर ‘स्कॉर्पियन किक किंग’ जंग कुन ली शामिल हैं। जहाँ देवांक टीम के अटैक को संभालेंगे, जबकि नितेश कुमार डिफेन्स की जिम्मेदारी निभाएंगे। इनके आलवा टीम में मयूर कदम, और मंजीत जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो डिफेन्स को मजबूत करेंगे। रेडिंग में देवांक को विश्वास एस, हिमांशु और जंग कुन ली का साथ मिलेगा।

  • देवांक दलाल – रेडर (भारत)
  • हिमांशु – रेडर (भारत)
  • नितेश कुमार – डिफेंडर (भारत)
  • आशीष – डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर (भारत)
  • शिवांश ठाकुर – ऑल-राउंडर (भारत)
  • मयूर जगन्नाथ कदम – डिफेंडर, राइट कवर (भारत)
  • प्रतिक – डिफेंडर, लेफ्ट कवर (भारत)
  • ओमिद खोज़ास्ते मोहम्मदशाह – रेडर (ईरान)
  • जांग कुन ली – रेडर (दक्षिण कोरिया)
  • मूलचंद्र सिंह – ऑल-राउंडर (भारत)
  • हरिंदर – डिफेंडर, राइट कॉर्नर (भारत)
  • अंकित – डिफेंडर, राइट कॉर्नर (भारत)
  • संदीप – डिफेंडर (भारत)
  • विश्वास एस – रेडर (भारत)
  • यश मलिक – डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर (भारत)
  • मनजीत – डिफेंडर, लेफ्ट कवर (भारत)
  • दीप कुमार – डिफेंडर, राइट कवर (भारत)
  • सुशील कांबरेकर – राइट रेडर (भारत)
  • अमनदीप – डिफेंडर, राइट कॉर्नर (भारत)
  • पुनीत कुमार – लेफ्ट रेडर (भारत)
  • रचित कुमार – राइट रेडर (भारत)
  • मनप्रीत – राइट रेडर (भारत)

यहाँ देखें: PKL 12: बंगाल वॉरियर्स की पूरी टीम बदली! जानें किसे किया रिटेन और किसे किया बाहर


बंगाल वॉरियर्स द्वारा नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी:

बंगाल की कबड्डी फ्रेंचाइजी टीम ने 31 मई और 01 जून को हुए प्रो कबड्डी सीजन 12 के ऑक्शन से कुल 13 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें बेहतरीन रेडर देवांक दलाल को वॉरियर्ज़ ने 2.205 करोड़ रुपये में खरीदा है, और वे इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। इसके अलावा मयूर कदम और नितेश कुमार को FBM (फाइनल बिड मैच) कार्ड के माध्यम से एक सीज़न के लिए टीम में शामिल किया है।

  • 1. देवांक दलाल (₹2.205 करोड़)
  • 2. हिमांशु (₹39.20 लाख)
  • 3. नितेश कुमार (₹20.25 लाख)
  • 4. आशीष (₹13.10 लाख)
  • 5. शिवांश ठाकुर (₹13 लाख)
  • 6. मयूर जगन्नाथ कदम (₹13 लाख)
  • 7. प्रतीक (₹13 लाख)
  • 8. ओमिद खोजस्ते मोहम्मदशाह (₹13 लाख)
  • 9. जंग कुन ली (₹13 लाख)
  • 10. मूलचंद्र सिंह (₹9 लाख)
  • 11. हरेंदर (₹9 लाख)
  • 12. अंकित (₹9 लाख)
  • 13. संदीप (₹9 लाख)

यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025 में कौन खिलाड़ी कितने में बिका


प्रो कबड्डी 2025 में बंगाल वॉरियर्स का कप्तान कौन है?

2025 में निर्धारित PKL के 12वें सीजन के लिए फ्रेंचाईजी ने अभी तक टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है, हालांकि इनके पास देवांक, नितेश कुमार, आशीष, शिवांश ठाकुर और विश्वास एस जैसे विकल्प मौजूद है, इसमें से देवांक दलाल और नितेश कुमार कप्तानी के सबसे संभावित उम्मीदवार लगते हैं क्योंकि उनके पास अनुभव, टीम में अहम भूमिका और नेतृत्व की क्षमता है।

आपको बता दें कि पिछले सीजनों में टीम की कप्तानी करने वाले फज़ल अत्राचली और मनिंदर सिंह को इस साल की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया गया था, और नीलामी में भी उनके लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया।


● प्रो कबड्डी 2025 की सभी टीमें, खिलाड़ी और कप्तान
● प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी
● प्रो कबड्डी 2025 स्टार्ट डेट और पूरा शेड्यूल
● प्रो कबड्डी लाइव कैसे देखें?


नवीन कुमार बनाए गए बंगाल वॉरियर्स मुख्य कोच

पिछले सीजन में टीम ने केवल 5 मैच जीतकर 10वीं पोजिशन हासिल की थी। इस बेहद खराब प्रदर्शन के बाद, बंगाल वॉरियर्स ने सीजन 9 से टीम के सहायक कोच और पिछले सीजन मुख्य कोच के रूप में जुड़े प्रशांत सुर्वे से अलग होने का फैसला किया। बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी सीजन 12 की नीलामी से पहले हरियाणा के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी नवीन कुमार को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। साथ ही, प्रवीण मलिक को सहायक कोच बनाया गया है।

नवीन कुमार एक अनुभवी खिलाड़ी और कोच दोनों ही हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना और कई राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय टीमों को कोचिंग दी है। खिलाड़ी के तौर पर, नवीन कुमार ने 2006 के दक्षिण एशियाई खेलों, 2007 के एशियाई खेलों, 2007 के कबड्डी विश्व कप और एशियाई इंडोर खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं।

यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची


PKL 12 के लिए बंगाल वारियर्स का टीम स्क्वाड:

रेडर: सुशील काम्ब्रेकर, विश्वास एस, देवांक, मनप्रीत, पुनित कुमार, हिमांशु, रचित कुमार, जंग कुन ली (विदेशी) और ओमिद खोजास्तेह मोहम्मदशाह (विदेश)।
डिफेंडर: यश मलिक, मंजीत, दीप कुमार, अमनदीप, अंकित, संदीप, हरंदर, पार्टिक, मयूर जगन्नाथ कदम, आशीष, नितेश कुमार
ऑल राउंडर: शिवांश ठाकुर, मूलचंद्र सिंह


● बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली के.सी. कबड्डी टीम
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम


संपादकीय टीम
           
Kabaddi Arena की संपादकीय टीम कबड्डी के खेल को दिल से चाहने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है प्रो कबड्डी और बाकी कबड्डी से जुड़ी हर खबर, मैच का विश्लेषण, खिलाड़ी की जानकारी, टीम की रणनीति और लाइव अपडेट आप तक जल्दी और सही तरीके से पहुँचाना। हम मैदान के अंदर और बाहर की हर बात को आसान भाषा में आप तक लाते हैं।

Leave a Comment