गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम 2025: खिलाड़ी, कप्तान, कोच, मालिक और खिताब

PKL 2025 में गुजरात जायंट्स टीम के कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलूई हो सकते है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से ₹2.23 करोड़ में ख़रीदा है। फ्रेंचाइजी के ओनर अड़ानी ग्रुप है। आइए इनके प्लेयर्स की लिस्ट, खिताब और पुराने आंकड़ों पर एक नजर डालते है।



Gujarat Giants Kabaddi Team 2025: अहमदाबाद, गुजरात आधारित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात जायंट्स (जिसे पहले गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के नाम से जाना जाता था) वर्ष 2017 यानी PKL के पांचवें सीजन में इस लीग से जुडी है। गुजरात जायंट्स टीम के मालिक ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ हैं। गुजरात कबड्डी टीम ने अब तक प्रो कबड्डी लीग का कोई भी खिताब नहीं जीता है, हालांकि यह अपने डेब्यू सीजन 2017 और 2018 में उपविजेता (रनर अप) रही थी।

---विज्ञापन---
Gujarat Giants Kabaddi Team Details 2025
Gujarat Giants Kabaddi Team Details 2025

पीकेएल 2025 के लिए गुजरात जाएंट्स ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकती है, जिन्हे उन्होंने ऑक्शन में सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है। तो वहीं अनुभवी कोच जयवीर शर्मा जी इस बार टीम को प्रशिक्षण देने का काम करने जा रहे हैं। ‘गरजेगा गुजरात‘ गाना टीम का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग और स्लोगन है। टीम का घरेलू मैदान अहमदाबाद स्थित ‘ईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया‘ है।

गुजरात कबड्डी टीम प्रोफाइल
टीम का लोगो (प्रतीक चिन्ह)गुजरात जायंट्स Team logo
टीम का नामगुजरात जायंट्स
स्थापित2017 (पीकेएल सीज़न 5)
स्थानअहमदाबाद, गुजरात
कोचजयवीर शर्मा
कप्तानमोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह (संभावित)
मालिकअड़ानी विल्मर लिमिटेड
नारागरजेगा गुजरात
स्पोंसरACC, फार्च्यून और अड़ानी
होम ग्राउंडईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
आधिकारिक वेबसाइटgujaratgiants.com/pro-kabaddi

गुजरात कबड्डी टीम की स्थापना वर्ष 2017 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स नाम से हुई थी, जहां फॉर्चून शब्द अड़ानी विल्मर के ‘फॉर्चून‘ ब्रांड का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि पीकेएल सीजन 8 यानी 2021-22 में इसके नाम से फार्च्यून हटाकर इसे गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) कर दिया गया।

यहां हम आपको गुजरात कबड्डी टीम के कप्तान, कोच और ओनर (मालिक) के साथ ही इसके सभी मैच के लिस्ट और खिलाड़ियों की सूची साझा करने जा रहे हैं।


गुजरात जायंट्स टीम के खिलाडियों की सूची 2025

रिटेन किए गए प्लेयर्स: गुजरात जाइंट्स पीकेएल सीजन 12 की नीलामी से पहले हिमांशु सिंह, हिमांशु, प्रतीक दहिया, राकेश और श्रीधर आनंद कदम को रीटेन किया था।


क्र. सं.खिलाड़ी का नामभूमिकानीलामी मूल्य / रिटेन
1मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेहऑलराउंडर (ईरान)₹2.23 करोड़
2अजित वी कुमाररेडर₹36.30 लाख
3शुभम कुमारडिफेंडर (लेफ्ट कवर)₹27.40 लाख
4लकी शर्माडिफेंडर (राइट कॉर्नर)₹19.50 लाख
5नितिन पंवारऑलराउंडर₹13.70 लाख
6मिलाद जब्बारीऑलराउंडर (ईरान)₹13.60 लाख
7विश्वनाथ वीऑलराउंडर₹13 लाख
8रोहित कुमारडिफेंडर (लेफ्ट कवर)₹13 लाख
9अंकितरेडर₹9 लाख
10के. हरीशरेडर₹9 लाख
11अमितडिफेंडर₹9 लाख
12सुमितडिफेंडर₹9 लाख
13हिमांशु यादवऑलराउंडर₹9 लाख
14हिमांशु सिंहरेडररिटेन
15हिमांशुराइट रेडररिटेन
16प्रतीक दहियारेडररिटेन
17राकेशरेडररिटेन
18श्रीधर आनंद कदमराइट रेडररिटेन

ऑक्शन से ख़रीदे गए गुजरात के प्लेयर्स की लिस्ट:

गुजरात की कबड्डी फ्रेंचाइजी ने 31 मई और 01 जून 2025 को हुई नीलामी (ऑक्शन) से कुल 13 प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसमें दिग्गज ईरानी ऑल राउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह प्रमुख है, जिन्हे फ्रेंचाईजी ने 2.23 करोड़ रुपए में सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है।

  • 1. मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह (ऑलराउंडर) – ₹2.23 करोड़
  • 2. अजित वी कुमार (रेडर) – ₹36.30 लाख
  • 3. शुभम कुमार (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹27.40 लाख
  • 4. लकी शर्मा (डिफेंडर, राइट कॉर्नर) – ₹19.50 लाख
  • 5. नितिन पंवार (ऑलराउंडर) – ₹13.70 लाख
  • 6. मिलाद जब्बारी (ऑलराउंडर) – ₹13.60 लाख
  • 7. विश्वनाथ वी (ऑलराउंडर) – ₹13 लाख
  • 8. रोहित कुमार (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹13 लाख
  • 9. अंकित (रेडर) – ₹9 लाख
  • 10. के. हरीश (रेडर) – ₹9 लाख
  • 11. अमित (डिफेंडर) – ₹9 लाख
  • 12. सुमित (डिफेंडर) – ₹9 लाख
  • 13. हिमांशु यादव (ऑलराउंडर) – ₹9 लाख


2025 में गुजरात जायंट्स टीम का कप्तान कौन है?

प्रो कबड्डी लीग 2025 सीजन के लिए गुजरात जायंट्स टीम के नए कप्तान बेहद प्रतिभाशाली और शो स्टॉपर के नाम से प्रसिद्ध इस लीग के सबसे सफल कप्तान ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह‘ हो सकते है। मोहम्मदरेज़ा ने पिछले सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी कर उन्हे उनका पहला खिताब जीताने में मदद की थी। ऐसे में गुजरात इस बार उन्हे कप्तानी की कमान सौंप सकती है।



प्रो कबड्डी 2025 में गुजरात टीम का कोच कौन है?

2025 में गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच जयवीर शर्मा हैं। जयवीर शर्मा भारतीय कबड्डी के सबसे प्रतिष्ठित कोचों में से एक हैं, जिनके पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, वरिंदर सिंह संधू सहायक कोच के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं।


गुजरात कबड्डी टीम के पिछले आँकड़े (Previous Performance)

पिछली साल 2024 में खेला गया प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन गुजरात जाइंट्स के लिए खासा अच्छा नहीं रहा टीम इस सीजन में 11वें नंबर पर थी। 2017 में प्रो कबड्डी लीग के पांचवा सीजन में एंट्री करने के बाद से यह टीम उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

2017 में अपने पहले दो सीजन में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी और फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन खिताब (टाइटल) नहीं जीत सकी थी इसके बाद 2019 में पीकेएल सीजन 7 में यह प्वाइंट्स टेबल में सीधे नौवे स्थान पर आ गिरी।

2021-22 में आयोजित हुआ प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन गुजरात कबड्डी टीम के लिए ठीक-ठाक रहा, टीम इस बार अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

Gujarat Kabaddi Team Stats
सीजनमैच खेलजीतेहारेटाईस्थान
सीजन 5241653रनरअप
सीजन 6251852रनरअप
सीजन 72271329वां
सीजन 82210844वां
सीजन 92291128वां
सीजन 102213904वां
सीजन 1122514311वां


PKL 2025 में गुजरात जाएंट्स का मैच कब-कब है?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की शुरुआत अगस्त 2025 से हो सकती है, जहां गुजरात का पहला मैच 20 अगस्त को बेंगलुरु बुल्स के साथ हो सकता है, इसके बाद 23 अगस्त को यू मुम्बा के खिलाफ, 27 अगस्त को यूपी योद्धा, 30 अगस्त को तमिल थलाइवाज, 04 सितंबर को पुनेरी पलटन और 07 सितंबर को हरियाणा स्टीलर्स के साथ कुछ अन्य मुकाबले खेले जाने की संभावनाएं हैं। यहाँ देखिए पूरा संभावित टाइम टेबल (शेड्यूल):

गुजरात जायंट्स मैच लिस्ट (अनुमानित)
क्र. सं.तारीखमैचसमय (स्थान)
120 अगस्तगुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स9:00 PM (हैदराबाद)
223 अगस्तगुजरात जायंट्स बनाम यू मुम्बा9:00 PM (हैदराबाद)
327 अगस्तयूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स9:00 PM (हैदराबाद)
430 अगस्तगुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज8:00 PM (हैदराबाद)
504 सितंबरपुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (हैदराबाद)
607 सितंबरहरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स9:00 PM (हैदराबाद)
710 सितंबरगुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स9:00 PM (नोएडा)
811 सितंबरगुजरात जायंट्स बनाम पटना पाइरेट्स8:00 PM (नोएडा)
913 सितंबरगुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स8:00 PM (नोएडा)
1015 सितंबरजयपुर पिंक पैंथर्स बनाम गुजरात जायंट्स9:00 PM (नोएडा)
1120 सितंबरदबंग दिल्ली केसी बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (नोएडा)
1223 सितंबरगुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस8:00 PM (नोएडा)
1327 सितंबरबंगाल वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स9:00 PM (नोएडा)
1429 सितंबरगुजरात जायंट्स बनाम पुनेरी पल्टन9:00 PM (नोएडा)
1503 अक्टूबरबेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (पुणे)
1606 अक्टूबरतमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (पुणे)
1708 अक्टूबरयू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्स9:00 PM (पुणे)
1810 अक्टूबरगुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स8:00 PM (पुणे)
1914 अक्टूबरतेलुगु टाइटंस बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (पुणे)
2019 अक्टूबरगुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा8:00 PM (पुणे)
2121 अक्टूबरपटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स8:00 PM (पुणे)
2223 अक्टूबरगुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली केसी8:00 PM (पुणे)
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल

गुजरात जायंट्स ने पीकेएल का खिताब कितनी बार जीता है?

गुजरात का जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब एक भी बार नहीं जीता है, टीम पहली बार चैंपियन बनने के मकसद से सीजन 12 में उतरी है, हालांकि यह 2017 और 2018 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स रहते दो बार उपविजेता रही थी। जहां 2017 के फाइनल में यह पटना पाइरेट्स से हारी थी, तो वहीं 2018 में इसे बेंगलुरु बुल्स ने मात दी थी।


गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स कितने नंबर पर है प्वाइंट्स टेबल में?

प्रो कबड्डी लीग 2025 के शुरु होने के साथ ही गुजरात कबड्डी टीम की पोजीशन अंक तालिका में अपडेट की जाएगी। अपने डेब्यू सीजन में यह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थी।

गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल 2025
स्थानकुल मैचजीतेहारेड्रापॉइंट्स
NANANANANANA


गुजरात कबड्डी टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?

रेडर्स: राकेश, प्रतीक दहिया, अजित वी. कुमार, हिमांशु सिंह, हिमांशु, श्रीधर आनंद कदम, अंकित और के. हरीश
डिफेंडर्स: अमित, सुमित, रोहित कुमार (लेफ्ट कवर), मिलाद जब्बारी (राइट कवर), लकी शर्मा (राइट कवर), शुभम कुमार (लेफ्ट कवर)
ऑलराउंडर: हिमांशु यादव, विश्वनाथ वी., नितिन पंवार, मोहम्मदरेज़ा शादलुई चियानेह (विदेशी)



गुजरात जायंट्स टीम का मालिक कौन है?

गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक मशहूर भारतीय अरबपति उद्योगपति ‘गौतम अड़ानी‘ के स्वामित्व वाले अदानी समूह के ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ के पास है। प्रो कबड्डी लीग के अलावा, अदानी स्पोर्ट्सलाइन के पास विमेंस प्रीमियर लीग, लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अल्टीमेट खो-खो में भी गुजरात जायंट्स की फ्रेंचाइजी है।

अदानी स्पोर्ट्सलाइन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर देशी खेलों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज करना है।, जिसे यह लिटिल जायंट्स के तहत बखूबी निभा रहे है।



---Advertisement---

Leave a Comment