
Haryana Steelers Kabaddi Team Profile 2025: पंचकूला हरियाणा स्थित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल के पांचवे सीजन (2017) से ही इस लीग का हिस्सा रही है। फ्रेंचाइजी का स्वामित्व JSW स्पोर्ट्स के पास है, जो भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह JSW ग्रुप की खेल शाखा है। टीम अपने घरेलू मैच ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में खेलती है। पिछले साल 2024 में प्रो कबड्डी सीजन 11 का खिताब जीतने के बाद यह इस बार की डिफ़ेंडिंग चैम्पियन है।
PKL 2025 सीजन में हरियाणा कबड्डी टीम एक बार फिर से जयदीप दहिया को कप्तान नियुक्त किया है, इसके साथ ही फ्रेंचाईजी ने आगामी सीजन मुख्य कोच मनप्रीत सिंह के साथ जारी रखना तय किया है। यहाँ हम आपको Haryana Steelers Team Players List, Captain, Coach & Match Schedule साझा करने जा रहे है।
![]() | |
टीम का नाम | हरियाणा स्टीलर्स |
स्थापित | 2017 |
स्थान | पंचकुला (हरियाणा) |
मालिक | जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स |
कप्तान | जयदीप दहिया |
प्रमुख कोच | मनप्रीत सिंह |
खिताब | 1 बार (2024 में) |
घरेलू मैदान | ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
वेबसाइट | www.haryanasteelers.com |
हरियाणा स्टीलर्स के खिलाडियों की सूची 2025
Retained Players: हरियाणा स्टीलर्स टीम ने प्रो कबड्डी लीग 2025 के लिए कप्तान जयदीप दहिया, विनय तेवतिया, राहुल सेठपाल, शिवम पाटरे, के अलावा जया सूर्या एनएस, साहिल, एन मणिकंदन, विकास रामदास जाधव, अंकित धुल और विशाल एस. टेट को रिटेन किया है।
इस सीजन में मुख्य रेडर के तौर पर स्टार रेडर नवीन कुमार, विनय, शिवम पटारे, विशाल, जयासूर्या एनएस और विकास जाधव रेडिंग में अगुवाई करते दिखाई देंगे, तो वहीं टीम को डिफेंड करने की जिम्मेदारी कप्तान जयदीप दहिया, राहुल आहिरी और राहुल सेठपाल जैसे डिफेंडर्स पर होगी। टीम ने कई ऑलराउंडर्स को भी अपनी टीम में शामिल किया है।
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन |
---|---|---|---|
1 | नवीन संसार सिंह कुमार | रेडर | ₹1.20 करोड़ |
2 | राहुल | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | ₹30 लाख |
3 | आशीष | ऑलराउंडर | ₹15 लाख |
4 | मयंक सैनी | रेडर | ₹13 लाख |
5 | हरदीप | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | ₹13 लाख |
6 | घनश्याम रोका मगर | रेडर (नेपाल) | ₹13 लाख |
7 | शहन शाह मोहम्मद | रेडर (बांग्लादेश) | ₹13 लाख |
8 | सचिन | डिफेंडर, राइट कवर | ₹9 लाख |
9 | जुबैर | डिफेंडर, राइट कवर | ₹9 लाख |
10 | रितिक | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | ₹9 लाख |
11 | राहुल सेठपाल | डिफेंडर, राइट कॉर्नर (ERP) | रिटेन |
12 | विनय | रेडर (ERP) | रिटेन |
13 | शिवम अनिल पाटरे | लेफ्ट रेडर (RYP) | रिटेन |
14 | जयदीप | डिफेंडर, लेफ्ट कवर (RYP) | रिटेन |
15 | जया सूर्या एनएस | लेफ्ट रेडर (RYP) | रिटेन |
16 | विशाल एस. टेटे | राइट रेडर (RYP) | रिटेन |
17 | साहिल | ऑलराउंडर (NYP) | रिटेन |
18 | मणिकंदन एन | डिफेंडर, राइट कवर (NYP) | रिटेन |
19 | विकास रामदास जाधव | राइट रेडर (NYP) | रिटेन |
20 | अंकित | डिफेंडर, राइट कॉर्नर (NYP) | रिटेन |
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025: सभी टीमों के प्लेयर्स की लिस्ट |
हरियाणा द्वारा ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी
हरियाणा कबड्डी टीम ने 31 मई और 01 जून 2025 को हुई प्रो कबड्डी की नीलामी से 10 खिलाड़ियों को ख़रीदा है, जिसमें भारतीय रेडर नवीन कुमार उर्फ नवीन एक्सप्रेस मुख्य है, जिन्हे फ्रेंचाईजी ने ₹1.20 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है।
नीलामी से ख़रीदे गए प्लेयर्स है: नवीन कुमार (₹1.20 करोड़), राहुल आहिरी (₹30 लाख), शहान शा मोहम्मद (₹13 लाख), घनश्याम रोका मगर (₹13 लाख), आशीष (₹15 लाख), हरदीप कंडोला (₹13 लाख, FBM), ऋतिक गुर्जर (₹9 लाख), जुबैर मलिक (₹9 लाख), सचिन दहिया (₹9 लाख), मयंक सैनी (₹13 लाख)।
हरियाणा स्टीलर्स का कप्तान कौन है?
2025 में खेले जा रहे PKL सीजन 12 में हरियाणा कबड्डी टीम के कप्तान एक बार फिर से जयदीप दहिया है, उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन का खिताब जीता था और PKL 10 में रनरअप रही थी। इसके अलावा राहुल सेठपाल उप-कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते है।
हरियाणा कबड्डी टीम का पिछले सीजनों में परफॉर्मेंस (Stats)
हरियाणा स्टीलर्स का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग में खासा प्रभावित करने वाला नहीं रहा है, लेकिन टीम अपने डेब्यू सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी, और सीजन 10 सीजन में उपविजेता रही थी। हालांकि यह पिछली साल 2024 में प्रो कबड्डी सीजन 11 का टाइटल खिताब जीतने में कामयाब रही थी।
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन और अपने डेब्यू सीजन में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद छठे सीजन में टीम का प्रदर्शन गिरा और यह प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर रही।
सातवें सीजन में हरियाणा की टीम ने वापसी करते हुए अंक तालिका में पांचवा स्थान हासिल किया और प्लेऑफ में जगह बनाई परन्तु 9वां सीजन (2021-22) टीम के लिए बेहद खराब रहा और टीम लीग स्टेज में सातवें नंबर पर रही।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | टाई | स्थान |
सीजन 5 | 23 | 13 | 6 | 4 | तीसरा |
सीजन 6 | 22 | 6 | 14 | 2 | छठा (जोन ए) |
सीजन 7 | 23 | 13 | 9 | 1 | पांचवा |
सीजन 8 | 22 | 10 | 9 | 3 | सातवाँ |
सीजन 9 | 22 | 10 | 10 | 2 | सातवाँ |
सीजन 10 | 22 | 13 | 8 | 1 | उपविजेता |
सीजन 11 | 24 | 18 | 6 | 0 | विजेता |
वीवो प्रो कबड्डी 2025 में हरियाणा स्टीलर्स का मैच कब है?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का शुभारम्भ 29 अगस्त 2025 से हो रहा है, जिसमें हरियाणा कबड्डी टीम का पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स के साथ 29 अगस्त को विशाखापत्तनम में रात 9 बजे खेला जाएगा। इसका अगला मुकाबला यू मुम्बा के साथ 03 सितम्बर को तो वहीं 5 सितम्बर को टीम यूपी योद्धा, 8 सितम्बर को बेंगलुरु बुल्स और 15 सितंबर को गुजरात जायंट्स से कुछ अन्य मुकाबले खेलेगी। यहाँ देखिए पूरा मैच शेड्यूल (टाइम-टेबल):
मैच सं. | तारीख | मैच | स्थान | ||
---|---|---|---|---|---|
6 | 31 अगस्त 2025 | बंगाल वॉरियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम | ||
12 | 3 सितम्बर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुंबा | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम | ||
16 | 5 सितम्बर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम | ||
21 | 8 सितम्बर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम | ||
33 | 15 सितम्बर 2025 | गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर | ||
38 | 17 सितम्बर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर | ||
41 | 19 सितम्बर 2025 | पुनेरी पल्टन बनाम हरियाणा स्टीलर्स | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर | ||
44 | 20 सितम्बर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज़ | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर | ||
54 | 29 सितम्बर 2025 | दबंग दिल्ली के.सी. बनाम हरियाणा स्टीलर्स | एसडीएटी मल्टीपरपज़ इंडोर स्टेडियम, चेन्नई | ||
57 | 1 अक्टूबर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | एसडीएटी मल्टीपरपज़ इंडोर स्टेडियम, चेन्नई | ||
62 | 3 अक्टूबर 2025 | तमिल थलाइवाज़ बनाम हरियाणा स्टीलर्स | एसडीएटी मल्टीपरपज़ इंडोर स्टेडियम, चेन्नई | ||
70 | 7 अक्टूबर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. | एसडीएटी मल्टीपरपज़ इंडोर स्टेडियम, चेन्नई | ||
71 | 8 अक्टूबर 2025 | तेलुगु टाइटन्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | एसडीएटी मल्टीपरपज़ इंडोर स्टेडियम, चेन्नई | ||
81 | 13 अक्टूबर 2025 | पटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली | ||
90 | 16 अक्टूबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली | ||
98 | 19 अक्टूबर 2025 | यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली | ||
102 | 21 अक्टूबर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली | ||
103 | 22 अक्टूबर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली | ||
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल |
Haryana Steelers Standing in Points Table
अपने 7 सीजन के करियर में हरियाणा स्टीलर की टीम अब तक 4 बार प्लेऑफ तक पहुँची है, टीम ने अब तक 2 फाइनल मुकाबले खेले है, जिसमें से एक में उसे जीत मिली है।
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
NA | NA | NA | NA | NA | NA |
हरियाणा कबड्डी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: नवीन कुमार, विकास रामदास जाधव, विनय, शिवम अनिल पाटरे, जया सूर्या एनएस, विशाल एस. टेट, मयंक सैनी, घनश्याम रोका मगर (विदेशी), शहान शा मोहम्मद (विदेशी)
डिफेंडर्स: जयदीप दहिया (कप्तान), राहुल सेठपाल (उप कप्तान), मणिकंदन एन, अंकित, सचिन, ऋतिक, हरदीप, राहुल, जुबैर
ऑल-राउंडर्स: साहिल, आशीष
हरियाणा स्टीलर्स का मालिक कौन हैं?
हरियाणा स्टीलर्स के मालिक ‘JSW स्पोर्ट्स‘ हैं। 2017 में प्रो कबड्डी लीग में अपनी शुरुआत करने वाली यह टीम हरियाणा के सोनीपत से खेलती है। JSW स्पोर्ट्स, जो पिछले दशक में भारत के बेहतरीन एथलीटों को प्रशिक्षित कर चुका है, ने इस टीम को एक मजबूत फैन बेस के साथ आगे बढ़ाया है।
हाल ही में, उनके मालिक ‘पार्थ जिंदल‘ को CII स्पोर्ट्स बिज़नेस अवॉर्ड्स 2024 में ‘स्पोर्ट्स बिज़नेस लीडर ऑफ़ द ईयर’ का सम्मान मिला है।