
Gujarat Giants Retained & Released Players List 2025: पिछले साल प्रो कबड्डी सीजन 11 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद इस साल 2025 में पीकेएल 12 की नीलामी से पहले गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने चार खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी के सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट में उनके सबसे महंगे खिलाड़ी गुमान सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन उनके सबसे सफल डिफेंडर जितेंद्र यादव को भी रिटेन नहीं किया है।
दरअसल प्रो कबड्डी सीजन 11 में गुजरात जाइट्स का प्रदर्शन शुरू से ही खराब रहा और पूरे सीजन यही चलता रहा, उन्होंने पिछले सीजन में कुल 22 में से केवल 5 मैच ही जीते और प्वाइंट्स टेबल में 11वें (अंतिम से दूसरे स्थान) पर रहे। ऐसे में फ्रेंचाइजी द्वारा ऐसा कदम उठाना पहले से ही तय था। आइए अब आपके साथ गुजरात जायंट्स द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट साझा करते हैं।
PKL 2025: गुजरात जायंट्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
PKL 12 के लिए गुजरात जायंट्स ने कुल 4 प्लेयर्स को बनाए रखा है, जिसमें 2 एलिट रिटेंड प्लेयर्स (हिमांशु सिंह और हिमांशु) तथा 2 रिटेन युवा खिलाडी (प्रतीक दहिया और राकेश) शामिल है।
Elite Retained Players:
- हिमांशु सिंह
- हिमांशु
(दोनों खिलाड़ियों ने सीमित मौकों में अच्छा प्रदर्शन कर टीम प्रबंधन का भरोसा जीता है।)
Retained Young Players:
- प्रतीक दहिया
- राकेश
Existing New Young Players (NYPs):
- कोई नहीं
यह सूची दर्शाती है कि टीम अब एक नया कोर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने दो प्रमुख रेडरों और एक भरोसेमंद डिफेंडर को ही बनाए रखा है।
- प्रो कबड्डी 2025: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
- PKL 12: यूपी योद्धा द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची
- PKL 12: ऑक्शन से पहले दबंग दिल्ली द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
प्रो कबड्डी 2025: Gujarat Giants द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
अहमदाबाद आधारित की प्रो कबड्डी फ्रेंचाईजी टीम गुजरात जायंट्स ने अपने मौजूदा स्क्वाड से कुल 16 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिसमें जितेंद्र यादव, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम की डिफेंस लाइन को मजबूती दी थी, को रिलीज करना सभी को हैरान कर गया। इसके आलवा मोहम्मद नबीबक्श जैसे अनुभवी ऑलराउंडर और गुमान सिंह जैसे बड़े नामों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
- गुमान सिंह
- मोनू
- सोंबीर
- वहीद रज़ाईमेहर
- नीतीन
- नीरज कुमार
- हर्ष महेश लाड
- मोहित
- मनुज
- नितेश
- जितेंद्र यादव (पिछले सीजन के सबसे सफल डिफेंडर)
- बालाजी डी
- मोहम्मद नबीबक्श (प्रसिद्ध ऑलराउंडर)
- राज डी सालुंखे
- रोहन सिंह
- आदेश सिवाच
यहाँ देखें:
- प्रो कबड्डी 2025 की सभी टीम प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान, कोच और मालिक? जानें पूरा स्क्वॉड
- प्रो कबड्डी 2025 की नीलामी में शामिल 10 बड़े नाम
- प्रो कबड्डी ऑक्शन 2025: कब होगी PKL 12 की नीलामी? फ्री में कैसे देखें?
2025 की नीलामी में गुजरात की संभावित रणनीति
गुजरात जायंट्स द्वारा अपने कोर स्क्वाड समेत 16 खिलाड़ियों को रिलीज करने का यह कदम बताता है कि टीम अब पुराने संतुलन को छोड़कर पूरी तरह से नई दिशा में बढ़ना चाहती है। उनके पास अब ज्यादा पर्स मनी होगी, जिससे वे नीलामी में आक्रामक तरीके से बोली लगा सकते हैं। ऑक्शन में उनकी रणनीति कुछ इस प्रकार की हो सकती है:
- रेडिंग में संतुलन लाने के लिए एक स्टार रेडर की तलाश
- युवा डिफेंडरों को मौका देना, खासकर कॉर्नर्स पर
- अनुभवी ऑलराउंडर्स को जोड़ना जो गेम के मुश्किल पलों में काम आ सकें
- कुछ पुराने खिलाड़ियों को Final Bid Match (FBM) के ज़रिए वापस लाने की रणनीति भी हो सकती है
- PKL 12: यू मुंबा ने किसे किया रिटेन और किन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता?
- PKL 12: बेंगलुरु बुल्स ने नीलामी से पहले किया बड़ा बदलाव, पूरी टीम की री-बिल्डिंग की तैयारी
- Pro Kabaddi 2025 Start Date: समय सारिणी, टीमें, प्लेयर्स लिस्ट, ऑक्शन और लाइव मैच
PKL 11 में गुजरात जायंट्स का निराशाजनक प्रदर्शन
प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 11 गुजरात जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। हेड कोच राम मेहर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और अंक तालिका में 11वें स्थान पर रही, यानी अंतिम से दूसरे स्थान पर। सिर्फ बेंगलुरु बुल्स उनसे नीचे रहे।
अब तक खिताब से दूर गुजरात जायंट्स की शुरुआत से ही पिछला सीजन (2024) खराब रहा। टीम का कोई संयोजन काम नहीं आया। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी गुमान सिंह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। रेडिंग, डिफेंस और ऑलराउंड प्रदर्शन हर मोर्चे पर टीम असफल रही।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग के सभी विजेताओं की सूची (2014 से 2025 तक)
गुजरात जायंट्स के हेड कोच की भी विदाई
प्रो कबड्डी लीग 2025 सीजन के लिए गुजरात की कबड्डी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है, पिछले साल टीम के हेड कोच रहे राम मेहर सिंह जी की जगह इस बार जयवीर शर्मा को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि वरिंदर सिंह संधू सहायक कोच होंगे। आपको बता दें कि जयवीर शर्मा भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कोच रह चुके हैं।
- पीकेएल में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? (मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर ऑफ प्रो कबड्डी)
- प्रो कबड्डी ऑक्शन लाइव कैसे देखें 2025? (मोबाइल और टीवी पर)
गुजरात के सामने बड़ी चुनौती, लेकिन मौका भी
गुजरात जायंट्स के लिए ये वक्त बदलाव का है। उन्होंने बीते सीजन से सबक लेते हुए टीम को एक नए खाके में ढालने का प्रयास किया है। अब देखना ये होगा कि क्या वे PKL 12 की नीलामी में सही संयोजन चुन पाते हैं और अपनी किस्मत को पलट पाते हैं।
क्या गुजरात जायंट्स की यह नई रणनीति रंग लाएगी? इसका जवाब तो समय देगा, लेकिन एक बात तय है— 31 मई और 01 जून 2025 को नीलामी के दिन सभी की निगाहें गुजरात की चालों पर जरूर होंगी।