प्रो कबड्डी 2017 अंक तालिका (PKL 5 Points Table)
2017 में वीवो प्रो कबड्डी लीग का पांचवा सीजन आयोजित किया गया, जिसमें यूपी योद्धा, तमिल थलाइवास, हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के रूप में 4 नई टीम शामिल थी, जिससे इस बार टीमों की संख्या बढ़कर कुल 12 हो गई थी।
इससे मैचों की संख्या में भी इजाफा हुआ, और 60 मैचों से यह 138 मैचों का टूर्नामेंट बन गया। इतना ही नहीं नई टीमों के आ जाने से इसके फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव करना पड़ा और सभी टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांट दिया गया जिसे जॉन ए और जॉन बी का नाम दिया गया।
Zone A | |||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | ड्रा | स्कोर अंतर | पॉइंट्स |
1Q | गुजरात फार्च्यून जायंट्स | 22 | 15 | 4 | 3 | 126 | 87 |
2Q | पुणेरी पलटन | 22 | 15 | 7 | 0 | 91 | 80 |
3Q | हरियाणा स्टीलर्स | 22 | 13 | 5 | 4 | 40 | 79 |
4 | यू मुम्बा | 22 | 10 | 12 | 0 | -50 | 56 |
5 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 22 | 8 | 13 | 1 | -91 | 51 |
6 | दबंग दिल्ली केसी | 22 | 5 | 16 | 1 | -134 | 38 |
Zone B | |||||||
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | ड्रा | स्कोर अंतर | पॉइंट्स |
1Q | बंगाल वारियर्स | 22 | 11 | 5 | 6 | 19 | 77 |
2Q | पटना पाइरेट्स | 22 | 10 | 7 | 5 | 60 | 71 |
3Q | यूपी योद्धा | 22 | 8 | 10 | 4 | 2 | 60 |
4 | बेंगलुरु बुल्स | 22 | 8 | 11 | 3 | 10 | 57 |
5 | तेलुगु टाइटंस | 22 | 7 | 12 | 3 | -2 | 52 |
6 | तमिल थलाईवाज | 22 | 6 | 14 | 2 | -71 | 46 |
प्रो कबड्डी लीग का पॉइंट्स सिस्टम:
➤ मैच जीतने पर: 5 पॉइंट
➤ मैच टाई होने पर: 3 पॉइंट
➤ 7 या उससे कम पॉइंट से हारने पर: 1 पॉइंट
➤ 7 से ज्यादा पॉइंट से हारने पर: कोई पॉइंट नहीं
नोट: जॉन ए और जॉन बी की पॉइंट्स टेबल की टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं।
PKL 5 में कौन सी टीम टॉप पर थी?
PKL सीजन 5 के लीग स्टेज में जॉन ए से गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और जॉन बी से बंगाल वॉरियर्स टॉप पर रही थी। जहां गुजरात ने 22 में से 15 मैच जीत कर 87 अंक हासिल किए थे, तो वही जॉन बी की बंगाल वारियर्स ने 22 में से 11 मैच जीतकर 77 अंक हासिल किए थे।
हालांकि 22 में से 10 मैच जीत कर 71 अंकों के साथ जॉन बी की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहने वाली पटना पाइरेट्स इस सीजन की चैंपियन रही थी जो इनका लगातार तीसरा खिताब था।