
31 मई, 2025: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी आज शाम 7:00 बजे से शुरू हो गई है। इस साल नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कई बड़े नाम भी मौजूद हैं। पहले दिन कैटेगरी A और B के खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है।
नीलामी में पवन शेरावत, मनिंदर सिंह, फ़ज़ल अतराचली, मोहम्मद रज़ा, आशु मलिक, अर्जुन देशवाल और देवांक दलाल जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइज़ियों की नजरें हैं।
🟢 लाइव अपडेट्स
🕙 10:45 PM: प्रो कबड्डी नीलामी के पहले दिन का समापन!
🕙 10:35 PM: सचिन को पुणेरी पल्टन ने 1.0575 करोड़ में खरीदा!
🕙 10:40 PM: नवीन कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा!
🕙 10:22 PM: मंजीत को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया!
🕙 10:18 PM: नितिन कुमार को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.0025 करोड़ में खरीदा!
🕙 10:12 PM: मनिंदर सिंह को पटना पाइरेट्स ने 20 लाख में खरीदा!
🕙 10:11 PM: प्रदीप नरवाल को नहीं खरीदा गया!
🕙 10:09 PM: गुमान सिंह को यूपी योद्धा ने 1.0725 करोड़ में खरीदा!
🕙 10:00 PM: संजय को बेंगलुरु बुल्स ने 60 लाख में खरीदा!
🕘 9:50 PM: रिंकू को यू मुंबा ने 21 लाख में रिटेन किया!
🕖 9:45 PM: सुरजीत सिंह को दबंग दिल्ली के.सी. ने 20 लाख में खरीदा!
🕖 9:43 PM: महेंद्र सिंह को यूपी योद्धा ने 20 लाख रुपये में रिटेन किया!
🕖 9:42 PM: संकेत सावंत को पटना पाइरेट्स ने 40.50 लाख में खरीदा!
🕖 9:38 PM: नितेश कुमार को बंगाल वॉरियर्स ने 20.25 लाख में रिटेन किया!
🕖 9:37 PM: ऑलराउंडर अंकित को 1.5725 करोड़ में पटना ने खरीदा
🕖 9:23 PM: भारतीय ऑलराउंडर अंकित के लिए बोली जारी है…
🕖 9:14 PM: अमीरहोसैन बस्तामी को दबंग दिल्ली ने खरीदा
🕖 9:08 PM: कैटेगरी बी के लिए बोली शुरू
🕖 9:08 PM: इस सीजन की टॉप खरीद
🕖 9:00 PM: देवांक को बंगाल वॉरियर्स ने 2.205 करोड़ में खरीदा!
🕖 8:46 PM: अर्जुन देशवाल को तमिल थलाइवाज ने 1.405 करोड़ में खरीदा!
🕖 8:46 PM: आशु मलिक 1.90 करोड़ में दबंग दिल्ली में शामिल.
🕖 8:32 PM: अगली कैटेगरी की नीलामी से पहला छोटा सा ब्रेक…”,
🕖 8:31 PM: डिफेंडर योगेश को ने 1.125 करोड़ में खरीदा!
🕖 8:25 PM: डिफेंडर योगेश के लिए बोली जारी है!
🕖 8:18 PM: दीपक राजेंद्र सिंह को 86 लाख में पटना पाइरेट्स ने रिटेन किया!
🕖 8:07 PM: शुभम शिंदे को 80 लाख में तेलुगू टाइटंस ने खरीदा!
🕖 8:05 PM: भारत को 81 लाख में तेलुगु टाइटन ने खरीद!
🕖 8:00 PM: भारत को 81 लाख में तेलुगु टाइटन ने खरीद!
🕖 7:57 PM: पवन सेहरावत को 59.50 लाख में तमिल थलाइवाज ने खरीदा!
🕖 7:50 PM: फजल अत्राचली को दबंग दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा!
🕖 7:48 PM: मोहम्मद रजा शादलोई बने सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी
🕖 7:45 PM: सबसे पहली बोली मोहम्मद रजा शादलोई के लिए
🕖 7:30 PM: पहले दिन की नीलामी शुरू
प्रो कबड्डी के पहले दिन की नीलामी समाप्त हो चुकी है। कल फिर मिलेंगे धमाकेदार बोलियों के अगले दौर में। हमारे साथ जुड़े रहें!
सचिन को पुणेरी पल्टन ने 1.0575 करोड़ में खरीदा!
नवीन कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा!
मंजीत को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया!
नितिन कुमार को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.0025 करोड़ में खरीदा!
मनिंदर सिंह को पटना पाइरेट्स ने 20 लाख में खरीदा!
प्रदीप नरवाल को इस बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा!
गुमान सिंह को यूपी योद्धा ने 1.0725 करोड़ में खरीदा!
संजय को बेंगलुरु बुल्स ने 60 लाख में खरीदा!
यू मुंबा ने एक सीजन के लिए एफबीएम कार्ड का उपयोग करके रिंकू को 21 लाख रुपये में रिटेन किया है!
सुरजीत सिंह को दबंग दिल्ली के.सी. ने 20 लाख में खरीदा!
महेंद्र सिंह को यूपी योद्धा ने एक सत्र के लिए एफबीएम कार्ड का उपयोग करके 20 लाख रुपये में रिटेन किया!
संकेत सावंत को पटना पाइरेट्स ने 40.50 लाख में खरीदा! उनका बेस प्राइस 20 लाख था।
नितेश कुमार को बंगाल वॉरियर्स ने एक सत्र के लिए FBM कार्ड का उपयोग करते हुए 20.25 लाख में रिटेन किया!
अंकित को हरियाणा और पुनेरी पल्टन द्वारा अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए बिडिंग वॉर हुआ, जिसमें बाद में जयपूर भी शामिल हो गई, और फिर हरियाणा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच यह युद्ध हुआ, जिसमें हरियाणा ने उनकी कीमत 1.5725 करोड़ पर पहुंचा दिया, हालांकि फाइनल बिड के बाद पटना पाइरेट्स ने उन्हे FBM कार्ड का इस्तेमाल करके अपने साथ शामिल कर लिया।
अंकित के लिए हरियाणा और पुनेरी पल्टन में बोली युद्ध जारी है..
कैटेगरी बी में पंजीकृत ईरानी ऑल राउंडर अमीरहोसैन बस्तामी को दबंग दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा
कैटेगरी बी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इस कैटेगरी में विदेशी ऑल राउंडर आमिर बस्तमी के लिए सबसे पहले बोली लगनी शुरू हुई।
खिलाड़ी का नाम | पोज़िशन | श्रेणी | नीलामी कीमत (₹) |
---|---|---|---|
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह | ऑलराउंडर | कैटेगरी A | ₹ 2.23 करोड़ |
देवनाक दलाल | रेडर | कैटेगरी A | ₹ 2.205 करोड़ |
आशु मलिक | रेडर | कैटेगरी A | ₹ 1.90 करोड़ |
अर्जुन देशवाल | रेडर | कैटेगरी A | ₹ 1.405 करोड़ |
योगेश बिजेन्दर दहिया | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | कैटेगरी A | ₹ 1.125 करोड़ |
दिग्गज भारतीय रेड देवांक जिन्हे दिल्ली ने रिलीज कर दिया था, उन्हे बंगाल वॉरियर्स ने 2.205 करोड़ में सीजन की अब तक की दूसरी सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा!
दिग्गज भारतीय रेडर अर्जुन देशवाल को तमिल थलाइवाज ने 1.405 करोड़ में खरीदा!
आशु मलिक को दबंग दिल्ली के.सी. ने एफबीएम कार्ड का उपयोग करते हुए 2 सीजन के लिए 1.90 करोड़ में रिटेन किया!
अगली कैटेगरी के लिए जल्द ही बोली शुरू होगी, इसमें विदेशी और भारतीय रेडरों के लिए बोली लगेगी।
डिफेंडर योगेश के लिए पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स में जबरदस्त बिडिंग युद्ध देखने को मिला दोनों ने उनकी कीमत 1 करोड़ पार की, अंत में बुल्स ने उन्हे 1.125 में खरीदा
डिफेंडर योगेश के लिए पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स में दस्तक बिडिंग युद्ध देखने को मिल रहा है।
पटना पाइरेट्स ने एफबीएम कार्ड का उपयोग करके दीपक राजेंद्र सिंह को 86 लाख में दुबारा अपने साथ शामिल किया!
शुभम शिंदे को 80 लाख में तेलुगू टाइटंस ने खरीदा!
तेलुगु टाइटन्स ने एफबीएम कार्ड का उपयोग करते हुए विजय मलिक को 1 सीज़न के लिए 51.50 लाख रुपये में अपने साथ दुबारा शामिल कर लिया है।
भारत अब 81 लाख रुपए में तेलुगु टाइटन में शामिल हो गए है!
दिग्गज भारतीय रेडर पवन सहरावत के लिए प्रो कबड्डी की नीलामी में दिल्ली और तमिल थालाइवास के बीच बिडिंग वॉर में दिल्ली जल्द ही पीछे हट गई, अंत में उन्हे तमिल थलाइवाज ने 59.50 लाख रुपए में खरीद लिया। उनकी पिछली टीम ने उनके लिए FBM का इस्तेमाल नहीं किया। पवन प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रह चुके है।
दिग्गज ईरानी डिफ़ेंडर फजल अत्राचली को दबंग दिल्ली के.सी. ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा! उनके लिए कोई भी फ्रेंचाईजी उत्सुक नहीं दिखी। उनकी पुरानी टीम बंगाल वॉरियर्स ने भी उनके लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।
दिग्गज ईरानी ऑल-राउंडर मोहम्मद रजा शादलोई चियानेह के लिए PKL 12 की नीलामी में पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच उन्हे खरीदने की जबरदस्त होड दिखी, अंत में उन्हे गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल कर लिया जो अब तक इस सीजन की सबसे महंगी खरीद है।
नीलामी शुरू होते ही सबसे पहले बोली शो स्टॉपर ईरानी ऑल-राउंडर मोहम्मद रजा शादलोई चियानेह के लिए लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने ₹2.23 करोड़ में खरीदा। उनके लिए पटना पाइरेट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच जबरदस्त बिडिंग वार देखने को मिला, हालांकि अंत में गुजरात जाएंट्स ने बाजी मार ली। मोहम्मद रजा शादलोई के लिए 30 लाख रुपए से शुरू हुई बोली कुछ ही देर में 1 करोड़ पार कर गई थी, और देखते ही देखते 2 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर गई। उन्होंने लगातार तीसरे सीजन में 2 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
दो दिनों तक चलने वाली प्रो कबड्डी 2025 की नीलामी के पहले दिन कैटेगरी A के लिए बोली शुरू, सबसे पहली बोली विदेशी ऑल राउंडर्स के लिए जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने के मोहम्मद रजा शादलोई एक मात्र खिलाड़ी है।
नीलामी से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी के लिए KabaddiArena.com पर बने रहें। हम लगातार लाइव अपडेट्स दे रहे हैं।