
2025 में प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है और इसके लिए नीलामी का आयोजन 31 मई और 01 जून को मुंबई में हुआ, जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगी। यहां हम आपको प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है और 2025 में सबसे महंगा कौन बिका? (Most Expensive Player of PKL) इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
वर्ष 2014 में शुरू हुआ प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट आज काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है, देश और दुनिया भर में इसके करोड़ों फैंस हैं फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी के इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के सैकड़ो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके लिए Auction में बोली लगाई जाती है और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी फ्रेंचाइजीयां ऊँची से ऊँची बोली लगाया करती हैं।
दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत वीवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी है, जिसे 2023 में तेलुगु टाइटन्स ने सर्वाधिक 2.605 करोड रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा था।
PKL 2025 के मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट
प्रो कबड्डी लीग 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह बने हैं। नीलामी के पहले दिन उन्हें खरीदने के लिए पटना पाइरेट्स, बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में गुजरात जायंट्स ने उन्हें ₹2.23 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
खिलाड़ी का नाम | टीम | बोली मूल्य |
---|---|---|
मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह | गुजरात जायंट्स | ₹2.23 करोड़ |
देवांक दलाल | बंगाल वॉरियर्स | ₹2.205 करोड़ |
आशु मलिक | दबंग दिल्ली (FBM, 2 सीजन) | ₹1.90 करोड़ |
अंकित जागलान | पटना पाइरेट्स (FBM) | ₹1.573 करोड़ |
अर्जुन देशवाल | तमिल थलाइवाज | ₹1.405 करोड़ |
योगेश | बेंगलुरु बुल्स | ₹1.125 करोड़ |
गुमान सिंह | यूपी योद्धा | ₹1.0725 करोड़ |
सचिन | पुनेरी पलटन | ₹1.0575 करोड़ |
नितिन कुमार | जयपुर पिंक पैंथर्स | ₹1.0025 करोड़ |
● प्रो कबड्डी की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
● PKL 2025 कब शुरू होगा? शेड्यूल
● प्रो कबड्डी लीग विनर 2025 (प्राइज मनी)
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मशहूर भारतीय रेडर ‘पवन कुमार सहरावत‘ हैं, जिन्हें पीकेएल 2023 के ऑक्शन से तेलुगु टाइटन्स टीम ने 2.605 करोड रुपए में खरीदा है। पवन के बाद ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह‘ इस टूर्नामेंट में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है उन्हें उन्हे भी 2023 की नीलामी (Auction) से पुणेरी पलटन ने 2.35 करोड रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया था।
PKL में एक करोड़ का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी दिग्गज डिफेंडर ‘फ़ज़ल अत्राचली‘ है, उन्हें प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 में यू मुंबा ने एक करोड रुपए में अपने साथ शामिल किया था, तो वहीं पवन सहरावत लीग में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाले पहले प्लेयर है। कबड्डी के प्रशंसक इसे ‘द करोड़ क्लब‘ कहते हैं।
खिलाड़ी | कीमत (₹) | टीम | सीजन |
---|---|---|---|
पवन कुमार सहरावत | 2.605 करोड | तेलुगु टाइटन्स | 10 |
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह | 2.35 करोड़ | पुणेरी पलटन | 10 |
पवन कुमार सहरावत | 2.26 करोड | तमिल थलाइवाज | 9 |
मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह | 2.23 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 12 |
देवांक दलाल | 2.205 करोड़ | बंगाल वॉरियर्स | 12 |
सचिन तंवर | 2.15 करोड | तमिल थालाईवाज | 11 |
मनिंदर सिंह (FBM) | 2.12 करोड़ | बंगाल वारियर्स | 9 |
मोहम्मदरेज़ा चियानेह | 2.07 करोड़ | हरियाणा स्टीलर्स | 11 |
गुमान सिंह | 1.97 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 11 |
आशु मलिक | 1.90 करोड़ | दबंग दिल्ली (FBM, 2 सीजन) | 12 |
पवन कुमार सहरावत | 1.725 करोड | तेलुगु टाइटन्स | 11 |
विकास खंडोला | 1.70 करोड़ | बेंगलुरु बुल्स | 9 |
प्रदीप नरवाल | 1.65 करोड़ | यू.पी. योद्धा | 8 |
फज़ल अतराचली | 1.60 करोड़ | गुजरात जाइंट्स | 9 |
Pro Kabaddi Season Wise Most Expensive Players List
पीकेएल का पहला सीजन वर्ष 2014 में खेला गया था जिसमें पटना पाइरेट्स ने ‘राकेश कुमार‘ को सीजन की सबसे महंगी 12.80 लाख़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया था।
सीजन | प्लेयर | प्राइस (₹) | टीम |
---|---|---|---|
सीजन 1 | राकेश कुमार | 12.80 लाख | पटना पाइरेट्स |
सीजन 2 | हादी ओश्तोराक | 21.1 लाख | तेलुगु टाइटंस |
सीजन 4 | मोहित छिल्लर | 53 लाख | बेंगलुरु बुल्स |
सीजन 5 | नितिन तोमर | 93 लाख | यूपी योद्धा |
सीजन 6 | मोनू गोयत | 1.51 करोड़ | हरियाणा स्टीलर्स |
सीजन 7 | सिद्धार्थ देसाई | 1.45 करोड़ | तेलुगू टाइटंस |
सीजन 8 | प्रदीप नरवाल | 1.65 करोड़ | यूपी योद्धा |
सीजन 9 | पवन कुमार सेहरावत | 2.26 करोड़ | तमिल थलाइवाज |
सीजन 10 | पवन कुमार सहरावत | 2.605 करोड़ | तेलुगू टाइटंस |
सीजन 11 | सचिन तंवर | 2.15 करोड़ | तमिल थलाइवाज |
सीजन 12 | मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह | 2.23 करोड़ | गुजरात जायंट्स |
यह भी पढ़े: प्रो कबड्डी लीग की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
पीकेएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगा कौन बिका?
प्रो कबड्डी लीग 2024 की नीलामी में दिग्गज भारतीय रेडर सचिन तंवर के लिए तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड रुपए की सबसे महंगी बोली लगाई, इस तरह वे PKL सीजन 11 के मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर हैं। इस सीजन की दूसरी सबसे ऊंची बोली ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह‘ की लगी, जिन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह पीकेएल सीजन 11 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए है।
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम | टीम का नाम | वेतन (INR) |
---|---|---|---|
1 | सचिन तंवर | तमिल थलाइवाज | ₹2.15 करोड़ |
2 | मोहम्मदरेजा शदलोई चियानेह | हरियाणा स्टीलर्स | ₹2.07 करोड़ |
3 | गुमान सिंह | गुजरात जायंट्स | ₹1.97 करोड़ |
4 | पवन सहरावत (FBM) | तेलुगु टाइटन्स | ₹1.725 करोड़ |
5 | भरत | यूपी योद्धा | ₹1.30 करोड़ |
6 | मनिंदर सिंह (FBM) | बंगाल वॉरियर्स | ₹1.15 करोड़ |
7 | अजीिंक्य अशोक पवार | बेंगलुरु बुल्स | ₹1.107 करोड़ |
8 | सुनील कुमार | यू मुम्बा | ₹1.015 करोड़ |
PKL 2023 में सबसे महंगा कौन बिका था?
PKL 2023 में पवन कुमार सेहरावत, 2.26 करोड़ रुपये के लिए तमिल थलाइवास के हाथों बिके थे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें सबसे ऊँची बोली लगाकर सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।
इससे पहले पीकेएल 2022 में भी पवन सहरावत सबसे महंगे बिके थे, तमिल थालाईवाज ने उनके लिए 2.26 करोड़ रूपये यानि सीजन की सबसे ऊँची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।
खिलाड़ी | कीमत (₹) | टीम |
---|---|---|
पवन कुमार सहरावत | 2.605 करोड | तेलुगु टाइटन्स |
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह | 2.35 करोड़ | पुणेरी पलटन |
मनिंदर सिंह | 2.12 करोड़ | बंगाल वारियर (FBM) |
फज़ल अतराचली | 1.60 करोड़ | गुजरात जॉइंट्स |
सिद्धार्थ सिरीश देसाई | 1 करोड़ | हरियाणा स्टीलर्स |
आशू मालिक | 96.25 लाख़ | दबंग दिल्ली |
यह भी पढ़े: प्रो कबड्डी के टॉप रेडर और डिफेंडर