
Puneri Paltan Team Profile 2025: पुणेरी पलटन प्रो कबड्डी लीग की एक फ्रेंचाइजी टीम है, जो टूर्नामेंट में पुणे, महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है, इसका स्वामित्व इंश्योरकोट स्पोर्ट्स (राजेश हरकिशनदास जोशी, सुमनलाल बाबूलाल शाह, एन. रामास्वामी सुब्रमणियन) के पास है। टीम अपने सभी घरेलू मैच श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खेलती है।
2025 में पुनेरी पलटन कबड्डी टीम के कप्तान (Captain) भारतीय ऑलराउंडर ‘असलम इनामदार‘ है, और अजय ठाकुर इसके कोच चुने गए हैं। पुणे की कबड्डी टीम ने एक बार पीकेएल सीजन 10 (2023-24) का खिताब जीत चुकी है, यह 9वें सीजन में उपविजेता (रनरअप) रही थी।
![]() | |
टीम का नाम | पुनेरी पलटन |
स्थापित | 2014 |
स्थान | पुणे (महाराष्ट्र) |
मालिक | Insurekot Sports |
कप्तान | असलम इनामदार |
प्रमुख कोच | अजय ठाकुर |
खिताब | 1 (2023-24) |
घरेलू मैदान | श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
वेबसाइट | www.puneripaltan.com/ |
PKL 2025: पुनेरी पलटन के खिलाड़ियों की सूची
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन श्रेणी |
---|---|---|---|
1 | सचिन तंवर | रेडर | ₹1.058 करोड़ |
2 | गुरदीप | ऑलराउंडर | ₹47.10 लाख |
3 | मोहम्मद अमान | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | ₹35 लाख |
4 | मिलाद मोहाजेर | रेडर (ईरान) | ₹13.50 लाख |
5 | विशाल भारद्वाज | डिफेंडर | ₹13 लाख |
6 | स्टुअर्ट सिंह | राइट रेडर | ₹13 लाख |
7 | मोहम्मद एस्माइल नबीबख्श | ऑलराउंडर (ईरान) | ₹13 लाख |
8 | रोहन अशोक तुपारे | डिफेंडर | ₹9 लाख |
9 | गौरव खत्री | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | ERP |
10 | अबीनेश नडाराजन | डिफेंडर, राइट कवर | ERP |
11 | पंकज मोहिते | रेडर | ERP |
12 | असलम मुस्तफा इनामदार | ऑलराउंडर | RYP |
13 | मोहित गोयत | रेडर | RYP |
14 | ददासो शिवाजी पुजारी | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | RYP |
15 | आदित्य तुषार शिंदे | रेडर | RYP |
16 | राकेश | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | NYP |
17 | संजय एनेनिया | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | NYP |
18 | वैभव एस. रबाडे | डिफेंडर, राइट कवर | NYP |
19 | अभिषेक तुकाराम गुंगे | राइट रेडर | NYP |
रिटेन और नीलामी से खरीदे गए प्लेयर्स:
पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी 2025 सीजन के लिए गौरव खत्री (ERP), अबीनेश नडाराजन (ERP), पंकज मोहिते (ERP), असलम मुस्तफा इनामदार (RYP), मोहित गोयत (RYP), ददासो शिवाजी पुजारी (RYP) और आदित्य तुषार शिंदे (RYP) को मिलकर कुल 7 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। इसके अलावा राकेश, संजय एनेनिया, वैभव एस. रबाडे और अभिषेक तुकाराम गुंगे को न्यू यंग प्लेयर (NYP) के तौर पर स्क्वाड मे शामिल किया गया है।
ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी:
फ्रैंचाइज़ी ने इस साल 31 मई और 01 जून 2025 की नीलामी से सचिन तंवर (₹1.058 करोड़), गुरदीप (₹47.10 लाख), मोहम्मद अमान (₹35 लाख), मिलाद मोहाजेर (₹13.50 लाख), विशाल भारद्वाज (₹13 लाख), स्टुअर्ट सिंह (₹13 लाख), मोहम्मद एस्माइल नबीबख्श (₹13 लाख), रोहन अशोक तुपारे (₹9 लाख) को अपने साथ शामिल किया है।
● प्रो कबड्डी की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
● पटना पाइरेट्स टीम की पूरी डिटेल्स
● U Mumba टीम की जानकारी
● यूपी योद्धा टीम की डिटेल्स
पुणे की कबड्डी टीम के कप्तान कौन है?
2025 में प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में पुणेरी पल्टन टीम के कप्तान ऑलराउंडर असलम इनामदार (Aslam Mustafa Inamdar) हो सकते है। असलम इनामदार ने पिछले सीजन भी टीम की कप्तानी की थी, और इस साल उन्हे रिटेन भी किया गया है।
पुणेरी पलटण टीम का पिछले सीजनों का परफॉर्मेंस
Vivo Pro Kabaddi League में पुणेरी पलटन का इतिहास खासा अच्छा नहीं रहा है, टीम अब तक एक बार भी प्रो कबड्डी का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि यह पिछली साल 2022 में फाइनल तक पहुँची थी लेकिन इसे उपविजेता (Runner Up) बनकर संतुष्ट होना पड़ा।
जहां पुणे की कबड्डी टीम इसके पहले दो सीजन में आखिरी पायदान पर थी तो वहीं तीसरे सीजन में यह टॉप 3 में पहुंची और चौथे सीजन में चौथे पायदान पर रही।
पांचवा सीजन टीम के लिए अब तक का सबसे अच्छा सीजन रहा, जहां टीम ने 24 मैच खेलकर 16 मैचों में जीत हासिल की और दूसरे पायदान पर रही। 2018 में छठे सीजन में Team चौथे नंबर पर थी और सातवे सीजन (2019) में यह 10वें स्थान पर रही।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | टाई | स्थान |
सीजन 1 | 14 | 2 | 12 | 0 | 8वां (आखिरी) |
सीजन 2 | 14 | 2 | 11 | 1 | 8वां (आखिरी) |
सीजन 3 | 16 | 8 | 5 | 3 | तीसरा |
सीजन 4 | 16 | 7 | 7 | 2 | चौथा |
सीजन 5 | 24 | 16 | 8 | 0 | दूसरा |
सीजन 6 | 22 | 8 | 12 | 2 | चौथा (जोन ए) |
सीजन 7 | 22 | 7 | 12 | 3 | 10वां |
सीजन 8 | 22 | 12 | 1 | 9 | छठा |
सीजन 9 | 22 | 14 | 6 | 2 | उपविजेता |
सीजन 10 | 22 | 17 | 2 | 3 | विजेता |
यहाँ देखें: सभी टीमों की स्टैंडिंग |
पुनेरी पलटन ने कितने खिताब जीते हैं?
पुनेरी पलटन ने 9वें सीजन (2021) में प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन 2022 में यह जयपुर के खिलाफ फाइनल मैच हार गयी और उपविजेता (Runner Up) रही। प्रो कबड्डी के 10वें सीजन (2023-24) में हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में 3 अंकों से मात देकर इसने पहली बार खिताबी जीत दर्ज की और PKL 10 का टाइटल अपने नाम किया।
● जयपुर पिंक पैंथर टीम की पूरी डिटेल्स
● तमिल थालाईवाज टीम प्रोफाइल
● हरियाणा स्टीलर्स टीम प्रोफाइल
● प्रो कबड्डी विनर्स लिस्ट
पुनेरी पलटन का मैच कब है? शेड्यूल (संभावित)
PKL के 12वें सीजन की शुरुआत, अगस्त 2025 से हो सकती है, जिसमें पुनेरी पलटन का पहला मुकाबला 19 अगस्त को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ शाम 9:00 बजे खेला जा सकता है। अगला मैच 21 अगस्त को रात 9:00 बजे पटना पाइरेट्स के खिलाफ़ खेला जा सकता है। यहाँ देखिए इसके सभी संभावित मैचों की लिस्ट और टाइमिंग
दिनांक | समय | मैच | |||
---|---|---|---|---|---|
19 अगस्त | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स | |||
21 अगस्त | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स | |||
23 अगस्त | 8:00 PM | तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन | |||
25 अगस्त | 9:00 PM | बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन | |||
29 अगस्त | 8:00 PM | बंगाल वॉरियर्स vs पुनेरी पलटन | |||
3 सितंबर | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा | |||
4 सितंबर | 8:00 PM | पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स | |||
9 सितंबर | 8:00 PM | तेलुगू टाइटन्स vs पुनेरी पलटन | |||
12 सितंबर | 9:00 PM | दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन | |||
17 सितंबर | 9:00 PM | जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन | |||
19 सितंबर | 8:00 PM | पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धा | |||
24 सितंबर | 8:00 PM | पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स | |||
25 सितंबर | 8:00 PM | पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स | |||
29 सितंबर | 9:00 PM | हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन | |||
3 अक्टूबर | 9:00 PM | गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन | |||
7 अक्टूबर | 8:00 PM | यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन | |||
9 अक्टूबर | 9:00 PM | यूपी योद्धा vs पुनेरी पलटन | |||
13 अक्टूबर | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली | |||
16 अक्टूबर | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स | |||
20 अक्टूबर | 9:00 PM | पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन | |||
23 अक्टूबर | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs तेलुगू टाइटन्स | |||
27 अक्टूबर | 9:00 PM | पुनेरी पलटन vs तमिल थलाइवाज | |||
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल |
Pune Kabaddi Team Points Table 2025 (PKL पॉइंट्स टेबल)
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
NA | NA | NA | NA | NA | NA |
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर और डिफेंडर
पुनेरी पलटन टीम का मालिक कौन है?
पुनेरी पलटन कबड्डी टीम का मालिक इंश्योरकोट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (राजेश हरकिशनदास जोशी, सुमनलाल बाबूलाल शाह, एन. रामास्वामी सुब्रमणियन) है, जो कोटक परिवार द्वारा प्रवर्तित है। इस कंपनी का उद्देश्य भारत में खेलों को बढ़ावा देना है। वे पुणेरी पल्टन अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) फ्रैंचाइज़ी के भी मालिक हैं।
पुनेरी पलटन टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: मोहित गोयत, आदित्य तुषार शिंदे, पंकज मोहिते, अभिषेक तुकाराम गुंगे (राइट रेडर), स्टुअर्ट सिंह (राइट रेडर), मोहम्मद एस्माइल नबीबख्श (विदेशी), मिलाद मोहाजेर (विदेशी), सचिन
डिफेंडर्स: गौरव खत्री (राइट कॉर्नर), अबीनेश नडाराजन (राइट कवर), ददासो शिवाजी पुजारी (राइट कॉर्नर), संजय एनेनिया (राइट कॉर्नर), राकेश (लेफ्ट कॉर्नर), वैभव एस. रबाडे (राइट कवर), रोहन अशोक तुपारे, विशाल भारद्वाज, मोहम्मद अमान (लेफ्ट कॉर्नर)
ऑल-राउंडर्स: अस्लम मुस्तफा इनामदार (कप्तान), गुरदीप