
Rohtak Royals Kabaddi Team 2026: हरियाणा को कबड्डी की धरती कहा जाता है और अब इसी धरती से निकलकर Rohtak Royals Kabaddi Team कबड्डी प्रेमियों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। Kabaddi Champions League (KCL) 2026 के पहले ही सीज़न में रोहतक रॉयल्स एक मजबूत विज़न, अनुभवी लीडरशिप और बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है। यह टीम सिर्फ एक फ्रेंचाइज़ी नहीं, बल्कि हरियाणा की कबड्डी संस्कृति और जज़्बे का प्रतिनिधित्व करती है।
Rohtak Royals Kabaddi Team का ऑनरशिप और मैनेजमेंट
Rohtak Royals फ्रेंचाइज़ी का स्वामित्व Adroit Sports Ventures LLP के पास है, जो खेल जगत में टैलेंट आइडेंटिफिकेशन, ट्रेनिंग, इवेंट मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है। दरअसल इस फ्रेंचाइज़ी के संयुक्त मालिक Adroit Sports Ventures संस्था ( जो श्री गजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में और श्रीमती ऐश्वर्या भार्गव के नेतृत्व में संचालित होती है) और श्री सुरेंद्र मलिक हैं, जिनका खेलों के प्रति गहरा लगाव टीम की सोच और दिशा में साफ दिखाई देता है।
Adroit Sports Ventures को KMC Constructions Limited के डायरेक्टर श्री शशांक शेखर का मजबूत समर्थन प्राप्त है। फ्रेंचाइज़ी की रणनीति और विकास को दिशा देने का काम श्री गजेंद्र शर्मा कर रहे हैं। ऑपरेशनल लेवल पर टीम की कमान COO श्रीमती ऐश्वर्या भार्गव के हाथों में है, जो टीम को प्रोफेशनल और आधुनिक स्पोर्ट्स फ्रेंचाइज़ी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
Kabaddi Champions League 2026 में Rohtak Royals का सफर
Kabaddi Champions League का पहला सीज़न 25 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक खेला जा रहा है, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। Rohtak Royals अपने अभियान की शुरुआत 25 जनवरी 2026 को Karnal Kings के खिलाफ करती है। यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि हरियाणा की दो मजबूत टीमों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है।
टीम मैनेजमेंट पहले ही साफ कर चुका है कि Rohtak Royals का लक्ष्य सिर्फ हिस्सा लेना नहीं, बल्कि पहले सीज़न से ही अपनी अलग पहचान बनाना है।
रोहतक रॉयल्स के Head Coach – सुरेंद्र नाडा
Rohtak Royals ने अपने पहले ही सीज़न के लिए सुरेंद्र नाडा जैसे दिग्गज को हेड कोच बनाकर बड़ा दांव खेला है। सुरेंद्र नाडा भारतीय कबड्डी के उन नामों में शामिल हैं, जिनकी एंकल होल्ड तकनीक आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल मानी जाती है।
उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए, 2016 कबड्डी वर्ल्ड कप, 2017 एशियन कबड्डी चैंपियनशिप, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2019 साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं। अब वह अनुभव मैदान के बाहर से Rohtak Royals को दे रहे हैं।
नाडा का फोकस अनुभवी खिलाड़ियों और लोकल टैलेंट के बीच सही संतुलन बनाने पर है। उन्होंने पहले ही ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं, जहाँ फिटनेस, डिफेंस स्ट्रेटजी और टीम बॉन्डिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
रोहतक रॉयल्स कबड्डी टीम के कप्तान – संदीप नरवाल
रोहतक रॉयल्स कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भारतीय कबड्डी लीजेंड संदीप नरवाल को सौंपी गई है। हरियाणा से आने वाले संदीप नरवाल न सिर्फ एक शानदार ऑल-राउंडर हैं, बल्कि मैदान पर उनकी लीडरशिप उन्हें खास बनाती है।
संदीप नरवाल को 2021 में अर्जुन अवॉर्ड और भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने आठ साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया और 2016 से 2018 तक भारतीय राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा रहे। वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में उनका योगदान बेहतरीन रहा है।
Rohtak Royals के लिए वह सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभा रहे हैं।
Rohtak Royals Team Squad 2026: रोहतक रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों की सूची
KCL 2026 ऑक्शन 28 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ, जहाँ Rohtak Royals ने सोच-समझकर खिलाड़ियों का चयन किया। टीम ने डिफेंस और रेडिंग दोनों में संतुलन बनाने पर ध्यान दिया।
फ्रेंचाईजी ने विजय मलिक जैसे डिफेंडर को टीम ने अपनी सबसे बड़ी बोली (₹9.4 लाख) में खरीदा, जो डिफेंस लाइन को मजबूती देते हैं। राकेश सिंगरोहा और अंकित राणा जैसे रेडर्स टीम को आक्रामक धार देते हैं। वहीं संदीप देशवाल, आर्यन, साहिल अमरजीत और अमित नाफे सिंह जैसे डिफेंडर्स टीम को मुश्किल हालात में संभालने की क्षमता रखते हैं।
- 1. विजय मलिक (रेडर)
- 2. राकेश सिंगरोहा (रेडर)
- 3. अंकित राणा (रेडर)
- 4. संदीप देशवाल (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
- 5. आर्यन (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- 6. मिलन दाहिया (रेडर)
- 7. संदीप नरवाल (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- 8. मोहित (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- 9. रोनक (डिफेंडर, राइट कवर)
- 10. हिमांशु (रेडर)
- 11. नवीन (रेडर)
- 12. अक्षय राजेंद्र (रेडर)
- 13. सचिन जयभगवान (ऑल-राउंडर)
- 14. साहिल अमरजीत (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- 15. अमित नाफे सिंह (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
टीम में मिलन दहिया, हिमांशु, नवीन, अक्षय राजेंद्र जैसे युवा रेडर्स हैं, जो तेजी और अनप्रेडिक्टेबल गेम के लिए जाने जाते हैं। सचिन जयभगवान ऑल-राउंडर के रूप में टीम की गहराई को और मजबूत बनाते हैं।
Rohtak Royals के Sponsors और Official Partners
Rohtak Royals ने अपने पहले सीज़न से पहले ही मजबूत ब्रांड पार्टनरशिप्स की हैं।
- ixigo टीम का Official Travel Partner है, जो पूरे सीज़न में खिलाड़ियों और स्टाफ की ट्रैवल ज़रूरतों का ध्यान रखेगा।
- John Players को Official Loungewear Partner बनाया गया है, जिससे टीम की लाइफस्टाइल अपील और मजबूत होती है।
- Campus Activewear टीम का Official Footwear Partner है, जो खिलाड़ियों को बेहतरीन ग्रिप और कम्फर्ट देता है।
- MuscleBlaze को Official Nutrition Partner के रूप में जोड़ा गया है, जो खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में मदद करेगा।
इसके अलावा KMC Constructions Limited पहले से ही Rohtak Royals के Strategic Partner के रूप में टीम के साथ जुड़ा हुआ है।
Rohtak Royals: हरियाणा की कबड्डी विरासत का नया चेहरा
Rohtak Royals सिर्फ एक नई टीम नहीं है, बल्कि यह हरियाणा की कबड्डी विरासत, मेहनत और जुनून का विस्तार है। अनुभवी कोच, स्टार कप्तान, संतुलित स्क्वाड और मजबूत सपोर्ट सिस्टम के साथ यह टीम KCL 2026 में बाकी टीमों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
अगर आप Kabaddi Champions League 2026 को फॉलो कर रहे हैं, तो Rohtak Royals पर नज़र बनाए रखना बिल्कुल न भूलें। यह टीम मैदान पर जज़्बा, रणनीति और हरियाणवी दमखम तीनों का शानदार मिश्रण दिखाने वाली है।







