
Tamil Thalaivas Team Squad: तमिल थलाइवाज टीम प्रो कबड्डी लीग (PKL) में अपनी छाप छोड़ने के लिए जानी जाती है। हालांकि टीम अभी तक खिताबी जीत से वंचित रही है, लेकिन 2025 के सीज़न में उन्होंने एक मज़बूत टीम का गठन किया है और बड़ी उम्मीदों के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं।
इस बार थलाइवाज ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा और नीलामी में कुछ शानदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। खासकर, 1.405 करोड़ रुपये में रेडर अर्जुन देशवाल को खरीदने के बाद टीम की ताकत और बढ़ी है। ऐसे में यहाँ टीम के रिटेन, रिलीज और नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड साझा किया गया है।
तमिल थलाइवाज के खिलाड़ियों की सूची 2025
तमिल थलाइवाज ने इस सीज़न के लिए अपने कोर ग्रुप को बनाए रखने के साथ-साथ कुछ नए और अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जिससे उनकी डिफेंस और रेडिंग दोनों मज़बूत हो गई हैं।
- मोइन सफाघी (ऑलराउंडर)
- हिमांशु (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- सागर (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- नितेश कुमार (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- नरेंद्र कंडोला (रेडर)
- रोनक (डिफेंडर, राइट कवर)
- विशाल चाहल (राइट रेडर)
- आशीष (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
- अनुज कालूराम गवाड़े (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
- धीरज रविंद्र बैलमारे (रेडर)
- तरुण (डिफेंडर, राइट कवर)
- अभिराज मनोज पवार (लेफ्ट रेडर)
- रोहित कुमार बेनीवाल (लेफ्ट रेडर)
- योगेश यादव (रेडर)
- अर्जुन देशवाल (रेडर)
- पवन सेहरावत (ऑलराउंडर)
- अलीरेज़ा खलीली (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- मोहित (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- सुरेश जाधव (ऑलराउंडर)
रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: कुछ खिलाड़ियों को तमिलनाडु कबड्डी टीम ने इस सीज़न के लिए रिलीज़ किया है, जिनमें शामिल हैं: सचिन तंवर, सौरभ फगारे, चंद्रन रंजीत, मासनमुथु, साई प्रसाद, सोम्बीर मेहरा, एम. अभिषेक, मोहित, साहिल गुलिया, अमिरहुसैन बास्तामी, नितिन चंदेल।
● प्रो कबड्डी 2025 की सभी टीमें, खिलाड़ी और कप्तान
● प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी
● प्रो कबड्डी 2025 स्टार्ट डेट और पूरा शेड्यूल
● प्रो कबड्डी लाइव कैसे देखें?
PKL 2025 नीलामी: तमिल थलाइवाज द्वारा खरीदे गए प्लेयर
31 मई और 01 जून 2025 को मुंबई में आयोजित PKL 11 की नीलामी में तमिल थलाइवाज ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खरीदा। खासकर, अर्जुन देशवाल को 1.405 करोड़ रुपये में और पवन सहरावत को 59.50 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, फ्रेंचाइजी ने उन्हे सीजन की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है।
रेड मशीन अर्जुन देशवाल की ‘शक्ति और चालाकी‘ से भरी रेडिंग शैली ने उन्हें PKL के सबसे प्रभावी रेडर्स में से एक बना दिया है और उनके साथ पवन सहरावत और नरेंद्र कंडोल की जोड़ी थलाइवाज के रेडिंग आक्रमण को और मजबूत करेगी। इसके साथ ही, ईरानी खिलाड़ियों मोईन सफाघी को रिटेन और अलीरेज़ा खलीली को खरीदकर टीम ने अपने डिफेंस को और भी प्रभावी बना लिया है।
खिलाड़ी का नाम | भूमिका | आधार मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
---|---|---|---|
अर्जुन देशवाल | रेडर | 30 लाख | 1.405 करोड़ |
पवन सहरावत | ऑलराउंडर | 30 लाख | 59.50 लाख |
अलीरेज़ा खलीली (ईरान) | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | 13 लाख | 30.20 लाख |
मोहित | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | 13 लाख | 13 लाख |
सुरेश जाधव | ऑलराउंडर | 9 लाख | 9.50 लाख |
● यू मुम्बा कबड्डी टीम डिटेल
● जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम
● पटना पाइरेट्स कबड्डी टीम डिटेल
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम डिटेल
तमिल थलाइवाज द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स:
तमिल थलाइवाज ने 2025 के ऑक्शन से पहले अपने कुल 14 प्लेयर्स को रिटेन किया है। इनके द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं: मोइन सफाघी, हिमांशु, सागर, नितेश कुमार, नरेंद्र कंडोला, रोनक, विशाल चाहल, आशीष, अनुज कालूराम गवाड़े, धीरज रविंद्र बैलमारे, तरुण, अभिराज मनोज पवार, रोहित कुमार बेनीवाल, योगेश यादव।
यहाँ देखें: PKL 12: तमिल थलाइवाज ने किए बड़े बदलाव, जानिए रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट
● यूपी योद्धा कबड्डी टीम
● पुनेरी पलटन कबड्डी टीम
तमिल थलाइवाज का कप्तान: सागर राठी
प्रो कबड्डी 2025 सीज़न में तमिल थलाइवाज की कप्तानी एक बार फिर से सागर राठी संभाल सकते है। सागर की कप्तानी में, थलाइवाज ने सीजन 9 में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इस सीज़न में उनका लक्ष्य और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल करना होगा।

सागर ने 10वें सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 टैकल पॉइंट्स हासिल किए और उन्हें PKL इतिहास में टॉप 10 टैकलर्स में शामिल किया गया। अपनी कुशलता और दबाव में बेहतरीन डिफेंस के कारण सागर ने 24 सुपर टैकल्स और कुल 223 टैकल पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।
आपको बता दें कि तमिलनाडू की कबड्डी फ्रेंचाइजी ने पीकेएल सीजन 11 के लिए सचिन तंवर और साहिल गुलिया को टीम का उप-कप्तान बनाया था, इस बार देखना होगा यह जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।
यह भी पढ़े:
● बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली के.सी. कबड्डी टीम
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
तमिल थलाइवास ने संजीव बालियान को बनाया मुख्य कोच
अर्जुन पुरस्कार विजेता और प्रो कबड्डी लीग के अनुभवी कोच संजीव बालियान को सीजन 12 के लिए तमिल थलाइवास का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और सुरेश कुमार को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। यह बदलाव पूर्व मुख्य कोच उदय कुमार और रणनीतिक कोच धर्मराज चेरालाथन को टीम से बाहर करने के बाद किया गया है।
संजीव बालियान की कोचिंग में पटना पाइरेट्स ने पीकेएल सीजन 3 और जयपुर पिंक पैंथर्स ने सीजन 9 में खिताब जीता था वह पिछले तीन सीजन से जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ जुड़े हुए थे और हर बार उनकी कोचिंग में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी।
पिछली साल थलाइवाज ने एक नया कदम उठाते हुए दो कोचों की रणनीति अपनाई और उदय कुमार को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया, जबकि धर्मराज चेरलाथन को रणनीति कोच की भूमिका सौंपी गई। PKL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने इस प्रकार की दोहरी कोचिंग रणनीति अपनाई हो।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची
निष्कर्ष
2025 सीज़न में तमिल थलाइवाज एक मज़बूत टीम के साथ खिताबी दौड़ में शामिल है। सागर की कप्तानी और उदय कुमार व धर्मराज चेरलाथन की कोचिंग के तहत यह टीम इस बार कुछ खास करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम की रेडिंग और डिफेंस में संतुलन के साथ, तमिल थलाइवाज इस सीज़न में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।