
UP Yoddhas Team Profile 2025: यूपी योद्धा नोएडा (उत्तर प्रदेश) बेस्ड प्रो कबड्डी लीग की एक फ्रेंचाइजी टीम है जिसके मालिक जीएमआर लीग गेम्स प्राइवेट लिमिटेड (GMR Group) है। यह टीम प्रो कबड्डी के पांचवे सीजन (2017) में शामिल हुई, इसका घरेलू मैदान शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। वर्तमान 2025 सीजन में टीम के हेड कोच जसवीर सिंह जी हैं।
उत्तर प्रदेश की कबड्डी फ्रेंचाइजी टीम यूपी योद्धास जब से प्रो कबड्डी लीग (PKL) में शामिल हुई है, तभी से यह हर सीजन में प्लेऑफ में अपना स्थान बनाती आई है। हालांकि इसका 10वां सीजन काफी बेकार रहा और यह पॉइंट्स टेबल में 11वें स्थान पर रही। पीकेएल सीजन 12 में यूपी योद्धा दिग्गज रेडर सुरेंदर गिल को टीम का कप्तान बनाए रख सकती है।
![]() | |
टीम का नाम | यूपी योद्धास (पहले: यूपी योद्धा) |
स्थापित | 2017 |
स्थान | उत्तर प्रदेश (ग्रेटर नोएडा) |
मालिक | GMR Group |
कप्तान | सुरेंदर गिल (संभवतः) |
प्रमुख कोच | जसवीर सिंह |
घरेलू मैदान | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
वेबसाइट | gmrsports.in/up-yoddhas |
यूपी योद्धा टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट 2025
रिटेन किए गए खिलाड़ी: यूपी योद्धास ने पीकेएल सीजन 12 की नीलामी से पहले अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। उन्होंने रेडर्स भास्कर राजपूत, सुरेंदर गिल, गगन गौड़ा एचआर, शिवम चौधरी और डिफेंडर्स साहुल कुमार, आशु सिंह, हितेश, जयेश विकास महाजन, गंगाराम और सचिन को रिटेन किया है।
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी मूल्य / रिटेन |
---|---|---|---|
1 | गु्मान सिंह | रेडर | ₹1.073 करोड़ (नीलामी) |
2 | मोहम्मदरेज़ा कबौद्राहंगी | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | ₹20 लाख (नीलामी) |
3 | महेंदर सिंह | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | ₹20 लाख (नीलामी) |
4 | डोंग जियोन ली | रेडर (दक्षिण कोरिया) | ₹13.50 लाख (नीलामी) |
5 | प्रणय विनय राणे | रेडर | ₹13 लाख (नीलामी) |
6 | रोनक | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | ₹9 लाख (नीलामी) |
7 | सुमित | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | रिटेन (ERP) |
8 | आशु सिंह | डिफेंडर, राइट कवर | रिटेन (ERP) |
9 | भवानी राजपूत | रेडर | रिटेन (ERP) |
10 | साहुल कुमार | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | रिटेन (ERP) |
11 | सुरेंदर गिल | रेडर | रिटेन (ERP) |
12 | हितेश | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | रिटेन (RYP) |
13 | गगन गौड़ा एच.आर. | रेडर, राइट रेडर | रिटेन (RYP) |
14 | शिवम चौधरी | रेडर, लेफ्ट रेडर | रिटेन (RYP) |
15 | जयेश विकास महाजन | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | रिटेन (NYP) |
16 | गंगाराम | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | रिटेन (NYP) |
17 | सचिन | डिफेंडर, राइट कवर | रिटेन (NYP) |
18 | केशव कुमार | रेडर | रिटेन (NYP) |
19 | जतिन | रेडर, राइट रेडर | रिटेन (NYP) |
UP योद्धा द्वारा नीलामी से ख़रीदे गए खिलाड़ी:
उत्तरप्रदेश की प्रो कबड्डी फ्रेंचाइजी ने 31 मई और 01 जून 2025 को हुए PKL 12 के ऑक्शन से 6 खिलाडियों को ख़रीदा है। जिसमें से फ्रेंचाइजी ने रेडर गुगन सिंह को ₹1.073 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा, ईरानी खिलाड़ी मोहम्मदरेज़ा कबौद्राहंगी को ₹20 लाख और कोरियन रेडर डोंग जियोन ली को ₹13.50 लाख में शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया।
- गुमान सिंह (रेडर) – ₹1.073 करोड़
- मोहम्मदरेज़ा कबौद्राहंगी (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹20 लाख
- महेंद्र सिंह (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹20 लाख
- डोंग जियोन ली (रेडर) – ₹13.50 लाख
- प्रणय विनय राणे (रेडर) – ₹13 लाख
- रोनक (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹9 लाख
● प्रो कबड्डी की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
● पटना पाइरेट्स टीम की पूरी डिटेल्स
● U Mumba टीम की जानकारी
यू.पी. योद्धास का पिछले सीजनों का परफॉर्मेंस और खिताब
प्रो कबड्डी लीग में उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है और यह 10वें सीजन को छोड़कर हर सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची है। हालांकि यूपी योद्धा अब तक प्रो कबड्डी लीग का खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन इस बार वह इस लीग की विजेता बनने की जी तोड़ कोशिश करेगी।
UP की कबड्डी Team ने Pro Kabaddi के इतिहास में अब तक कुल 164 मैच खेले हैं, जिनमें 72 मैचों में उसे जीत मिली है और 52 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही 40 मैच ड्रॉ भी रहे हैं।
पिछले सीजन (PKL 11) में UP योद्धा ने कुल 24 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें 14 में जीत तो वही 6 मैचों में हार मिली इसके अलावा 4 मुकाबले ड्रॉ रहे।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | स्थान |
सीजन 5 | 23 | 8 | 4 | 11 | एलिमिनेटर |
सीजन 6 | 25 | 10 | 4 | 11 | क्वालीफायर |
सीजन 7 | 23 | 13 | 2 | 8 | एलिमिनेटर |
सीजन 8 | 24 | 11 | 10 | 3 | सेमीफाइनल |
सीजन 9 | 23 | 12 | 9 | 2 | एलिमिनेटर |
सीजन 10 | 22 | 4 | 17 | 1 | 11वां |
सीजन 11 | 24 | 14 | 6 | 4 | सेमीफाइनल |
● जयपुर पिंक पैंथर टीम की पूरी डिटेल्स
● तमिल थालाईवाज टीम प्रोफाइल
● हरियाणा स्टीलर्स टीम प्रोफाइल
● प्रो कबड्डी विनर्स लिस्ट
PKL 2025 में यूपी योद्धास का मैच कब है?
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीज़न की शुरुआत अगस्त 2025 से हो गयी है, जिसमें उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम का पहला मुकाबला 21 अगस्त को रात 8 बजे से हो सकता है। इसका अगला मैच 22 अगस्त को रात 9 बजे बेंगलुरु बुल्स के साथ होना निर्धारित किया जा सकता है। यहाँ देखिए इसके सभी मैचों का पूरा संभावित शेड्यूल (टाइम-टेबल):
क्र. सं. | दिनांक | मैच | समय और स्थान |
---|---|---|---|
1 | 21 अगस्त 2025 | यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली | 8:00 बजे, हैदराबाद |
2 | 22 अगस्त 2025 | यूपी योद्धा बनाम बेंगलुरु बुल्स | 9:00 बजे, हैदराबाद |
3 | 24 अगस्त 2025 | बंगाल वॉरियर्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, हैदराबाद |
4 | 27 अगस्त 2025 | यूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 बजे, हैदराबाद |
5 | 30 अगस्त 2025 | यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स | 9:00 बजे, हैदराबाद |
6 | 2 सितंबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स | 8:00 बजे, हैदराबाद |
7 | 5 सितंबर 2025 | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, हैदराबाद |
8 | 10 सितंबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम यू मुम्बा | 8:00 बजे, नोएडा |
9 | 14 सितंबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स | 8:00 बजे, नोएडा |
10 | 19 सितंबर 2025 | पुणेरी पलटन बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, नोएडा |
11 | 22 सितंबर 2025 | तमिल थलाइवाज बनाम यूपी योद्धा | 9:00 बजे, नोएडा |
12 | 24 सितंबर 2025 | पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, नोएडा |
13 | 26 सितंबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज | 8:00 बजे, नोएडा |
14 | 28 सितंबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | 8:00 बजे, नोएडा |
15 | 4 अक्टूबर 2025 | तेलुगु टाइटन्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
16 | 5 अक्टूबर 2025 | दबंग दिल्ली बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
17 | 7 अक्टूबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम पुणेरी पलटन | 9:00 बजे, पुणे |
18 | 12 अक्टूबर 2025 | यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स | 9:00 बजे, पुणे |
19 | 15 अक्टूबर 2025 | यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
20 | 17 अक्टूबर 2025 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
21 | 19 अक्टूबर 2025 | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
22 | 24 अक्टूबर 2025 | बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 बजे, पुणे |
यूपी योद्धा पॉइंट टेबल (Standing)
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
NA | NA | NA | NA | NA | NA |
यहाँ देखें: सभी टीमों की स्टैंडिंग |
यूपी योद्धा की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: सुरेंदर गिल (कप्तान), गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, केशव कुमार, भवानी राजपूत, जतिन, प्रणय राणे, डोंग जियोन ली (विदेशी खिलाड़ी) और गुमान सिंह।
डिफेंडर्स: सुमित, आशु सिंह, गंगाराम, जयेश महाजन, हितेश, साहुल कुमार, मोहम्मदरेज़ा कबौद्रहांगी, महेंद्र सिंह, रौनक, हितेश
जहाँ रेडिंग की जिम्मेदारी टीम के दिग्गज रेडरों सुरेंदर गिल, गगन, गुमान सिंह, भवानी राजपूत और प्रणय राणे पर होगी। तो वहीं, डिफेंस का भार आशु सिंह, सुमित सांगवान, महेंदर सिंह और साहुल कुमार जैसे खिलाड़ियों पर होगा।
यूपी कबड्डी टीम के कप्तान कौन है 2025 में?
2025 में प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए यूपी योद्धा टीम के कप्तान एक बार फिर से सुरेंदर गिल हो सकते है, उनकी कप्तानी में टीम पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वह न केवल टीम के मुख्य रेडर है, बल्कि एक अच्छे कप्तान भी साबित हुए है।
पिछले सीजन मे फ्रेंचाइजी ने अपने 2 प्रमुख डिफ़ेंडरों सुमित सांगवान और आशु सिंह को उपकप्तान बनाया था।
PKL सीजन 10 में योद्धास की कप्तानी करने वाले प्रदीप नरवाल को उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम की ने सीजन 11 की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था, 2024 में वे बेंगलुरु बुल्स के कप्तान थे।
यूपी योद्धास टीम का मालिक और CEO कौन है?
यूपी योद्धा टीम के मालिक ‘जीएमआर ग्रुप‘ हैं। यह प्रो कबड्डी लीग (PKL) में शामिल 12 टीमों में से एक है। जीएमआर स्पोर्ट्स ने हाल ही में सत्यम त्रिवेदी को नया CEO नियुक्त किया है, जिससे खेल जगत में उनकी भूमिका और प्रभाव और भी बढ़ने की उम्मीद है।
जीएमआर ग्रुप के पास इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) की दुबई कैपिटल्स, अल्टीमेट खो-खो (UKK) की तेलुगु योद्धा, और लीजेंड्स लीग क्रिकेट T20 (LLC) की इंडिया कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजियां भी हैं। जीएमआर स्पोर्ट्स और JSW ग्रुप की सह-मालिकाना वाली दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) में हिस्सा लेती है।
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● पुणेरी पलटन कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
● प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर और डिफेंडर