भारत के प्रमुख महानगरों में से एक बेंगलुरू का हृदय स्थल, श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, ना केवल खेल गतिविधियों का केंद्र है बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक और खेल विरासत का प्रतीक भी बन चुका है। कब्बन पार्क के पास स्थित यह स्टेडियम आधुनिक वास्तुकला, बहुउद्देशीयता और खेलों के लिए उन्नत सुविधाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह स्टेडियम बेंगलुरु बुल्स का मुख्य घरेलू मैदान रहा है और PKL के कई मुकाबले यहां हो चुके हैं। हर सीज़न में इसकी उपस्थिति इसे प्रो कबड्डी का एक अहम स्थान बनाती है।

स्थान और स्थापना
श्री कांतिरवा इंडोर स्टेडियम बेंगलुरू शहर के बीचों-बीच, कब्बन पार्क के पास, स्थित एक प्रतिष्ठित इनडोर स्पोर्ट्स एरिना है। इसकी स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी, और इसे 1997 के राष्ट्रीय खेलों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया था। इसका स्वामित्व और प्रबंधन कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग के अधीन है, और इसकी अनुमानित लागत लगभग ₹16.5 करोड़ है।
- स्थान: कब्बन पार्क के पास, बेंगलुरू
- निर्माण वर्ष: 1995
- विकास हेतु खर्च: ₹16.5 करोड़
- बैठने की क्षमता: लगभग 4,000 दर्शक
- कुल क्षेत्रफल: लगभग 10,800 वर्ग मीटर
डिज़ाइन और स्थापत्य विशेषताएँ
इस स्टेडियम की डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। इसका गुंबदनुमा ढांचा न केवल देखने में भव्य है, बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी बेहतरीन इंजीनियरिंग का उदाहरण प्रस्तुत करता है:
- गुंबद संरचना: अंडाकार (Elliptical) आकार में डिज़ाइन किया गया
- 120 पूर्व-निर्मित वक्राकार कंक्रीट प्लेट्स, प्रत्येक 40 मिमी मोटी और 40 मीटर तक फैली हुई
- वजन: प्रत्येक प्लेट लगभग 55 टन वजनी
- सपोर्ट बीम: 8 मीटर और 16 मीटर पर दो अण्डाकार वलयों द्वारा सपोर्ट किया गया है
- 24 मेहराबदार कॉलम द्वारा संरचना को मजबूती दी गई है
- प्रवेश द्वार: कुल 8 – 5 सार्वजनिक, 1 VIP, 1 खिलाड़ियों के लिए और 1 अधिकारियों के लिए
बहुउद्देश्यीय खेल आयोजन स्थल
श्री कांतिरवा इंडोर स्टेडियम का उपयोग कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, और अन्य इनडोर खेलों के लिए किया जाता है। यह स्टेडियम टीम इंडिया के कई प्रशिक्षण सत्रों का भी साक्षी रहा है।
SABA Championship:
- वर्ष 2015 और 2016 में SABA (दक्षिण एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप) का आयोजन
- मेज़बान: श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम
- भारत ने दोनों अवसरों पर गोल्ड मेडल जीता
FIBA महिला एशिया कप:
FIBA महिला एशिया कप (जो एशिया और ओशीनिया के बीच आयोजित होने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता) 2017 और 2019 में FIBA की मेजबानी की थी दोनों ही साल इसे जापान ने जीता था।
राष्ट्रीय खेल आयोजन:
- 1996 के नेशनल गेम्स और हाल ही में आयोजित 2025 नीरज चोपड़ा क्लासिक जैसे बड़े आयोजन भी यहीं संपन्न हुए।
प्रो कबड्डी लीग और बेंगलुरु बुल्स का घरेलू मैदान
प्रो कबड्डी लीग (PKL) की शुरुआत 2014 में हुई थी, और तभी से श्री कांतिरवा इंडोर स्टेडियम बेंगलुरु बुल्स का घरेलू मैदान रहा है। यह मैदान अब तक कई सीज़न की मेज़बानी कर चुका है:
✔ PKL के वह सीज़न जिनमें यहाँ मैच खेले गए:
- सीज़न 1 (2014)
- सीज़न 2 (2015)
- सीज़न 3 (जनवरी 2016)
- सीज़न 4 (जून 2016)
- सीज़न 5 (2017)
- सीज़न 7 (2019)
- सीज़न 9 (2022)
- सीज़न 10 (2023-24)
2017 में कुछ मैच नागपुर स्थानांतरित किए गए थे, लेकिन अधिकांश समय यह स्टेडियम बेंगलुरु बुल्स का प्रमुख घरेलू स्थल बना रहा है।
सांस्कृतिक और खेल समागम का संगम
यह स्टेडियम केवल खेल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार समारोहों और प्रशिक्षण शिविरों का भी प्रमुख स्थल रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण, इसे आवागमन और आयोजनों के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है।
संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम कहाँ स्थित है?
यह बेंगलुरु के कब्बन पार्क के पास स्थित है, जो शहर का केंद्र है।
Q2. स्टेडियम की क्षमता कितनी है?
लगभग 4,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।
Q3. यह किस खेल आयोजन के लिए प्रसिद्ध है?
प्रो कबड्डी लीग (PKL), बास्केटबॉल, बैडमिंटन, SABA चैंपियनशिप जैसे आयोजनों के लिए।
Q4. क्या यह बेंगलुरु बुल्स का होम ग्राउंड है?
हाँ, यह बेंगलुरु बुल्स टीम का प्रमुख घरेलू मैदान है।
Q5. क्या इसमें अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं?
हाँ, यह स्टेडियम कई सांस्कृतिक और राज्य स्तरीय आयोजनों की मेज़बानी करता है।
श्री कांतिरवा इंडोर स्टेडियम ना केवल बेंगलुरु शहर का गौरव है, बल्कि यह भारत की खेल संस्कृति और युवाओं को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त प्रतीक भी है। इसकी आधुनिक सुविधाएं, सटीक इंजीनियरिंग और बहुउद्देशीय उपयोग इसे देश के अग्रणी इंडोर स्टेडियमों में एक विशेष स्थान प्रदान करते हैं।