
प्रो कबड्डी लीग (PKL) की सबसे सफल टीमों में से एक पटना पाइरेट्स का लक्ष्य एक बार फिर से खिताब जीतकर इतिहास रचना है। 2025 के सीज़न (PKL 12) में फ्रेंचाईजी अपने चौथे खिताब की तलाश में मैदान में उतर रही है। तीन बार की चैंपियन ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन हरियाणा स्टीलर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम ने बड़े बदलाव किए और अब एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
प्रो कबड्डी 2025 में पटना पाइरेट्स की रणनीति और लक्ष्य
प्रो कबड्डी 2025 के लिए पटना की टीम ने अपने स्क्वॉड में कई रणनीतिक बदलाव किए हैं। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। दरअसल पाइरेट्स ने पिछले सीजन के कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए, नीलामी में कुल ₹4.966 करोड़ खर्च कर 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।
पटना पाइरेट्स ने पीकेएल 12 के लिए नीलामी में FBM के जरिए 2 पुराने खिलाड़ियों वापस जोड़कर उन्हे कप्तान (अंकित जगलान) और उपकप्तान (दीपक सिंह) बनाया है। टीम का लक्ष्य इस सीज़न में लीग स्टेज से ही शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाना है। टीम का फोकस शुरुआती मैचों में बढ़त बनाने और चोटों से बचने पर रहेगा। कोच का ध्यान इस बार संतुलित संयोजन पर है।
टीम की ताकत (Strengths)
- मजबूत डिफेंस लाइन: हामिद मिरज़ाई नादर, थियागराजन युवराज और नवदीप को बरकरार रखा गया है।
- स्टार लेफ्ट कॉर्नर अंकित जगलान को FBM ऑप्शन के तहत ₹1.573 करोड़ में वापस लाया गया है।
- राइट कवर दीपक सिंह को दो सीजन के लिए ₹86 लाख में दुबारा शामिल किया गया है, और उपकप्तान बनाया है।
- नए डिफेंस साइनिंग्स: सोमबीर गूलिया, अमीन गोरबानी, संकेत सावंत, सौरभ, प्रियंशु और बालासाहेब जाधव।
कमजोरियां (Weaknesses)
- स्टार रेडर देवांक का जाना: पिछले सीजन में 301 रेड पॉइंट्स के साथ बेस्ट रेडर बनने वाले देवांक दलाल टीम का हिस्सा नहीं हैं।
- पूर्व कप्तान शुभम शिंदे का तेलुगू टाइटंस से जुड़ना डिफेंस को थोड़ा कमजोर कर सकता है।
मौके (Opportunities)
- आयन लोचब को मुख्य रेडर बनने का मौका: PKL 11 में न्यू यंग प्लेयर अवार्ड जीतने वाले आयन ने 184 रेड पॉइंट्स जुटाए थे।
- मनिंदर सिंह के जुड़ने से रेडिंग डिपार्टमेंट में अनुभव और गहराई आई है।
- अनूप कुमार की कोचिंग से टीम में नई ऊर्जा और रणनीतिक सोच आने की उम्मीद।
खतरे (Threats)
- हेड कोच के तौर पर अनूप कुमार का अनुभव सीमित है।
- ऑल-राउंडर की कमी लंबे टूर्नामेंट में टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
PKL 2025: पटना पाइरेट्स का संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
रेडर्स: मनींदर सिंह, प्रियांशु, अयान लोछाब
डिफेंडर्स: अंकित जगलान (कप्तान), सौरभ, संकेत सावंत, दीपक सिंह (उपकप्तान)
- प्रो कबड्डी 2025 टीम प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान, कोच और मालिक? जानें पूरा स्क्वॉड
- प्रो कबड्डी 2025 में यू मुम्बा के स्टार्टिंग 7 में होंगे ये खिलाड़ी? जाने टीम की रणनीति और विश्लेषण
- प्रो कबड्डी 2025 लाइव कैसे देखें? (मोबाइल और टीवी पर)
PKL 2025 के लिए पटना पाइरेट्स का पूरा शेड्यूल
क्रम | तारीख | मैच संख्या | मुकाबला | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | 01 सितम्बर | मैच 7 | पटना पाइरेट्स Vs यूपी योद्धा | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विजाग |
2 | 02 सितम्बर | मैच 10 | जयपुर पिंक पैंथर्स Vs पटना पाइरेट्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विजाग |
3 | 06 सितम्बर | मैच 17 | पटना पाइरेट्स Vs बेंगलुरु बुल्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विजाग |
4 | 08 सितम्बर | मैच 22 | पुणेरी पलटन Vs पटना पाइरेट्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विजाग |
5 | 11 सितम्बर | मैच 27 | यू मुंबा Vs पटना पाइरेट्स | राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विजाग |
6 | 17 सितम्बर | मैच 38 | हरियाणा स्टीलर्स Vs पटना पाइरेट्स | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
7 | 20 सितम्बर | मैच 43 | पटना पाइरेट्स Vs दबंग दिल्ली के.सी. | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
8 | 27 सितम्बर | मैच 51 | पटना पाइरेट्स Vs बंगाल वॉरियर्स | एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर |
9 | 30 सितम्बर | मैच 55 | तेलुगू टाइटंस Vs पटना पाइरेट्स | एसडीएटी इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
10 | 06 अक्टूबर | मैच 68 | यूपी योद्धा Vs पटना पाइरेट्स | एसडीएटी इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
11 | 07 अक्टूबर | मैच 69 | पटना पाइरेट्स Vs तमिल थलाइवाज | एसडीएटी इंडोर स्टेडियम, चेन्नई |
12 | 13 अक्टूबर | मैच 81 | पटना पाइरेट्स Vs हरियाणा स्टीलर्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
13 | 14 अक्टूबर | मैच 83 | पटना पाइरेट्स Vs गुजरात जायंट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
14 | 16 अक्टूबर | मैच 88 | बेंगलुरु बुल्स Vs पटना पाइरेट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
15 | 17 अक्टूबर | मैच 91 | बंगाल वॉरियर्स Vs पटना पाइरेट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
16 | 19 अक्टूबर | मैच 99 | पटना पाइरेट्स Vs पुणेरी पलटन | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
17 | 22 अक्टूबर | मैच 105 | दबंग दिल्ली के.सी. Vs पटना पाइरेट्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
18 | 23 अक्टूबर | मैच 108 | पटना पाइरेट्स Vs जयपुर पिंक पैंथर्स | त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली |
यहाँ देखें: PKL 12: प्रो कबड्डी 2025 का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और मैच लिस्ट
PKL सीजन 12 से पहले पटना पाइरेट्स ने बदला कोच
प्रो कबड्डी सीजन 11 का फाइनल हारने के कुछ ही घंटों बाद पटना पाइरेट्स ने अपने पूर्व हेड कोच नरेंद्र रेड्डू को हटा दिया। उनकी जगह अब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनूप कुमार को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है।
अर्जुन पुरस्कार विजेता अनूप कुमार एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जो 2010 और 2014 में एशियन गोल्ड, 2016 में कबड्डी वर्ल्ड कप और साउथ एशियन गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य रहे हैं। PKL में उन्होंने यू मुंबा को लगातार तीन फाइनल्स में पहुंचाया और सीजन 2 का खिताब भी दिलाया।
टीम का इतिहास और उपलब्धियाँ
पटना पाइरेट्स ने PKL के सीज़न 3, 4 और 5 में लगातार तीन बार चैंपियन बनकर इतिहास रचा, और सबसे अधिक 5 बार फाइनल खेला है। यह उपलब्धि आज तक किसी अन्य टीम ने हासिल नहीं की। उनके स्टार रेडर “डुबकी किंग” प्रदीप नरवाल के प्रदर्शन ने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, हालांकि अब वे सन्यास ले चुके है।
निष्कर्ष:
पटना पाइरेट्स के पास इस बार अनुभवी कोच, संतुलित डिफेंस और युवा रेडर्स का अच्छा मिश्रण है। हालांकि, स्टार रेडर देवांक और कप्तान शुभम शिंदे की कमी महसूस हो सकती है। अगर टीम शुरुआत में लय पकड़ लेती है तो चौथा खिताब दूर नहीं है।