
Telugu Titans Team Season 12: विशाखापट्टनम, हैदराबाद आधारित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम तेलुगू टाइटन्स (తెలుగు టైటాన్స్) की स्थापना 2014 में हुई और यह टीम पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा रही है। तेलुगु टाइटंस वीरा स्पोर्ट्स की एक फ्रेंचाइजी है, जिसके मालिक श्रीनिवास श्रीरामनेनी, गौतम रेड्डी और महेश कोल्ली है। टीम अपने अभ्यास मैच गाचीबोवली इनडोर स्टेडियम हैदराबाद और राजीव गाँधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेलती है।
Coach & Captain: प्रो कबड्डी 2025 के लिए तेलुगू टाइटन्स ने विजय मलिक (Vijay malik) को कप्तान बनाया है, जिन्हें उन्होंने पीकेएल 2025 की नीलामी से 51.50 लाख रूपये में खरीदा है। तो वही हैदराबाद की कबड्डी टीम ने कृष्ण कुमार हुड्डा को मुख्य कोच और रमेश कुमार को सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
| तेलुगु टाइटन्स कबड्डी टीम डिटेल्स | |
|---|---|
![]() | |
| टीम का नाम | तेलुगू टाइटंस |
| स्थापित | 2014 |
| स्थान | विशाखापट्टनम, हैदराबाद |
| मालिक | वीरा स्पोर्ट्स |
| कप्तान | विजय मलिक |
| प्रमुख कोच | कृष्ण कुमार हुड्डा |
| घरेलू मैदान | जीएमसी बालायोगी इनडोर स्टेडियम, हैदराबाद राजीव गाँधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
| वेबसाइट | www.telugutitans.in |
तेलुगु टाइटंस टीम 2025 प्लेयर्स लिस्ट (स्क्वाड और कप्तान)
तेलुगू टाइटंस कबड्डी टीम में कुल 20 खिलाड़ी है, जिनमें से 8 रेडर 8 डिफेंडर और 4 ऑलराउंडर है, कप्तानी के लिए टीम ने विजय मलिक को चुना है।
हैदराबाद टीम की ओर से रेडिंग करने के लिए मंजीत, जय भगवान और प्रफुल जवारे जैसे खिलाड़ी मौजूद होंगे, इसके अलावा टीम को डिफेंड करने के लिए सागर, अंकित, अजित पँवार के रूप में कुछ अनुभवी डिफेंडर होंगे, साथ ही शुभम शिंदे, और अमन भी टीम को डिफेंड करने के लिए मैट पर मौजूद होंगे।
- भारत हूडा
- शुभम शशिकांत शिंदे
- विजय मलिक
- अमीर होसैन एजलाली
- आशीष नारवाल
- अमन
- मनजीत
- जय भगवान
- गणेश पार्की
- राहुल दागर
- शंकर
- भीमराज गड़ाई
- अजीत
- पंडुरंग पवार
- अंकीत
- प्रफुल
- सुदाम जावरे
- सागर
- चेतन साहू
- नितिन
- रोहित
- बंटू
- अवी
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025 टीम के सभी खिलाड़ियों की सूची
तेलुगू टाइटन्स ने ऑक्शन से कौन से खिलाड़ी खरीदे?
तेलुगु टाइटन्स ने 31 मई और 01 जून 2025 को हुए PKL 12 के ऑक्शन (नीलामी) से भारत हूडा, शुभम शशिकांत शिंदे, विजय मलिक, अमीर होसैन एजलाली, आशीष नरवाल, अमन, मनजीत, जय भगवान, गणेश पार्की, राहुल दागर को अपने साथ शामिल किया है।
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | श्रेणी | देश | बेस प्राइस (₹) | नीलामी प्राइस (₹) |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत हूडा | आल राउंडर | श्रेणी A | भारत | 30 लाख | 81 लाख |
| शुभम शशिकांत शिंदे | डिफेंडर, दाएं कोने | श्रेणी A | भारत | 30 लाख | 80 लाख |
| विजय मलिक | आल राउंडर | श्रेणी A | भारत | 30 लाख | 51.50 लाख |
| अमीर होसैन एजलाली | रेडर | श्रेणी C | ईरान | 13 लाख | 26 लाख |
| आशीष नारवाल | रेडर | श्रेणी C | भारत | 13 लाख | 15.70 लाख |
| अमन | डिफेंडर, बाएं कोने | श्रेणी C | भारत | 13 लाख | 13 लाख |
| मनजीत | रेडर | श्रेणी C | भारत | 13 लाख | 13 लाख |
| जय भगवान | रेडर | श्रेणी C | भारत | 13 लाख | 13 लाख |
| गणेश पार्की | आल राउंडर | श्रेणी C | नेपाल | 13 लाख | 13 लाख |
| राहुल दागर | डिफेंडर, बाएं कोने | श्रेणी D | भारत | 9 लाख | 9 लाख |
तेलुगु टाइटंस टीम रिटेन प्लेयर्स लिस्ट
Retained Players: तेलुगु टाइटन ने PKL 2025 के लिए अंकित, प्रफुल सुदाम जावरे, शंकर भीमराज गदाई, अजीत पांडुरंग पवार, सागर, नितिन, रोहित, बंटू, अवी और चेतन साहू को रीटेन किया है।
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | श्रेणी | देश |
|---|---|---|---|
| शंकर | आल राउंडर | ERP | भारत |
| भीमराज गड़ाई | आल राउंडर | ERP | भारत |
| अजीत | डिफेंडर, बाएं कवर | ERP | भारत |
| पंडुरंग पवार | डिफेंडर, बाएं कवर | ERP | भारत |
| अंकीत | डिफेंडर, बाएं कोने | RYP | भारत |
| प्रफुल | बाएं रेडर | RYP | भारत |
| सुदाम जावरे | बाएं रेडर | RYP | भारत |
| सागर | डिफेंडर, दाएं कवर | NYP | भारत |
| चेतन साहू | रेडर | NYP | भारत |
| नितिन | रेडर | NYP | भारत |
| रोहित | रेडर | NYP | भारत |
| बंटू | डिफेंडर, बाएं कोने | NYP | भारत |
| अवी | डिफेंडर, दाएं कवर | NYP | भारत |
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● तमिल थालाइवाज टीम
● पुणेरी पलटन कबड्डी टीम प्रोफाइल
● प्रो कबड्डी लीग विनर्स लिस्ट 2025
तेलुगू टाइटंस का पिछले सीजनों का परफॉर्मेंस (Stats)
तेलुगु टाइटंस एक बार पीकेएल के दूसरे सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी, जहां इसे सेमीफाइनल में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चौथे सीजन में एक बार फिर इसने प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन चैम्पियन नही बन पायी। टीम आज तक पीकेएल का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है।
हैदराबाद की कबड्डी टीम अब तक कुल 144 मैच खेल चुकी है, जिसमें से इसे 51 मुकाबलों में जीत और 74 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, तो वही 19 मैच टाई हुए हैं।
| सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | स्थान |
| सीजन 1 | 14 | 6 | 5 | 3 | 5 |
| सीजन 2 | 14 | 8 | 3 | 3 | 3 |
| सीजन 3 | 14 | 7 | 7 | 0 | 5 |
| सीजन 4 | 14 | 8 | 4 | 2 | 2 |
| सीजन 5 | 22 | 7 | 12 | 3 | 5 (जोन बी) |
| सीजन 6 | 22 | 8 | 13 | 1 | 5 |
| सीजन 7 | 22 | 6 | 13 | 3 | 11वां |
| सीजन 8 | 22 | 1 | 17 | 4 | 12वां |
| सीजन 9 | 22 | 2 | 20 | 0 | 12वां |
| सीजन 10 | 22 | 2 | 19 | 1 | 12वां |
| सीजन 11 | 22 | 12 | 10 | 0 | 7वां |
तेलुगु की कबड्डी टीम के लिए 8वां सीजन (2021) सबसे खराब रहा जब यह कुल 22 मुकाबले खेलने के बाद केवल एक ही मुकाबला जीत सकी, 4 मुकाबले ड्रॉ हुए तो वही 17 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह यह सीजन 8, 9 और 10 की अंक तालिका में आखरी स्थान पर रही।
तेलुगु टाइटंस का मैच कब है? शेड्यूल
इस साल प्रो कबड्डी सीजन 12 की शुरूआत 29 अगस्त 2025 से हो गयी है, तेलुगु टाइटन्स का पहला मुकाबला पहले दिन ही तमिल थलाइवाज के साथ रात 8 बजे से खेला जाएगा, इसके बाद 30 अगस्त को यूपी योद्धाज, 4 सितंबर को जयपुर पिंक पैंथर्स, 7 सितंबर को बंगाल वॉरियर्स के साथ कुछ अन्य मुकाबले निर्धारित किए गए हैं।
- 29 अगस्त – तेलुगु टाइटन्स vs तमिल थलाइवाज – 8:00 PM – राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम
- 30 अगस्त – तेलुगु टाइटन्स vs यूपी योद्धा – 8:00 PM – राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम
- 4 सितम्बर – जयपुर पिंक पैंथर्स vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम
- 7 सितम्बर – बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम
- 10 सितम्बर – यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटन्स – 9:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 13 सितम्बर – पुणेरी पल्टन vs तेलुगु टाइटन्स – 9:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 15 सितम्बर – बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 17 सितम्बर – तेलुगु टाइटन्स vs दबंग दिल्ली – 9:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 19 सितम्बर – तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 23 सितम्बर – गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
- 30 सितम्बर – तेलुगु टाइटन्स vs पटना पाइरेट्स – 8:00 PM – जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम
- 05 अक्टूबर – यूपी योद्धा vs तेलुगु टाइटन्स – 8:00 PM – जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम
- 08 अक्टूबर – तेलुगु टाइटन्स vs हरियाणा स्टीलर्स – 7:30 PM – जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम
- 15 अक्टूबर – तेलुगु टाइटन्स vs बंगाल वॉरियर्स – 8:30 PM – त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- 16 अक्टूबर – तेलुगु टाइटन्स vs यू मुम्बा – 8:30 PM – त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- 18 अक्टूबर – तेलुगु टाइटन्स vs पुणेरी पल्टन – 7:30 PM – त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- 19 अक्टूबर – तेलुगु टाइटन्स vs गुजरात जायंट्स – 7:30 PM – त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- 22 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटन्स – 7:30 PM – त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Tamil Titans Kabaddi Team Position (Points Table)
| स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
| 12 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
तेलुगू टाइटंस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी है?
रेडर्स: अमीर होसैन एजलाली, आशीष नरवाल, मनजीत, जय भगवान, चेतन साहू, नितिन, रोहित, प्रफुल, सुदाम जावरे
डिफेंडर्स: शुभम शशिकांत शिंदे, अजीत पंडुरंग पवार, अमन, सागर, राहुल दागर, शंकर भीमराज गड़ाई, अंकीत, बंटू, अवी
ऑल-राउंडर्स: भारत हूडा, विजय मलिक, गणेश पार्की, भीमराज गड़ई, शंकर।
तेलुगु टाइटन कबड्डी टीम का कैप्टेन कौन है?
2025 में खेले जा रहे प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में तेलुगू टाइटंस टीम की कप्तानी विजय मलिक कर रहे हैं, फ्रेंचाइजी ने उन्हें ₹50.59 लाख में नीलामी से खरीदा है। हालांकि इससे पहले उन्हे कप्तानी का कोई अनुभव नहीं हैं।








