प्रो कबड्डी लीग 2014 अंक तालिका (PKL 1 Points Table)
प्रो कबड्डी लीग का उद्घाटन सत्र वर्ष 2014 में खेला गया, यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन था, जिसमें 8 टीमें शामिल थी। यह टूर्नामेंट 26 जुलाई 2014 से 31 अगस्त 2014 तक डबल राउंड रोमिंग फॉर्मेट में खेला गया। इसके पहले ही सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स ने इतिहास रचते हुए, इसका पहला टाइटल खिताब जीत लिया और PKL की पहली चैंपियन बनी।
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | ड्रा | स्कोर अंतर | पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जयपुर पिंक पैंथर्स (विजेता) | 14 | 10 | 3 | 1 | 0 | 54 |
2 | यू मुम्बा | 14 | 8 | 3 | 3 | 0 | 51 |
3 | बेंगलुरु बुल्स | 14 | 8 | 5 | 1 | 0 | 47 |
4 | पटना पाइरेट्स | 14 | 7 | 5 | 2 | 0 | 45 |
5 | तेलुगु टाइटन्स | 14 | 6 | 5 | 3 | 0 | 42 |
6 | दबंग दिल्ली केसी | 14 | 5 | 8 | 1 | 0 | 32 |
7 | बंगाल वारियर्स | 14 | 4 | 9 | 1 | 0 | 24 |
8 | पुणेरी पलटन | 14 | 2 | 12 | 0 | 0 | 17 |
प्रो कबड्डी लीग में पॉइंट्स सिस्टम इस तरह काम करता है:
- अगर टीम मैच जीतती है, तो उसे 5 पॉइंट्स मिलते हैं।
- अगर मैच ड्रॉ (बराबरी) होता है, तो दोनों टीमों को 3-3 पॉइंट्स मिलते हैं।
- अगर टीम 7 या उससे कम अंकों से हारती है, तो उसे 1 पॉइंट मिलता है।
- अगर टीम 7 या ज्यादा अंकों से हारती है, तो उसे कोई पॉइंट नहीं मिलता।
आखिर में, जो टॉप 4 टीमें होती हैं, वे प्लेऑफ में जाती हैं।
पीकेएल के पहले सीजन में टॉप पर कौन सी टीम थी?
प्रो कबड्डी सीजन 1 में जयपुर पिंक पैंथर्स 14 में से सर्वाधिक 10 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 54 अंकों के साथ टॉप पर थी, तो वही यू मुंबा दूसरे नंबर पर, बेंगलुरू बुल्स तीसरे और पटना पाइरेट्स चौथे नंबर पर थी। इसके अलावा पुनेरी पलटन वह टीम थी, जो 14 में से 12 मैच हारने के बाद इस सीजन सबसे लास्ट थी।