प्रो कबड्डी लीग 2019 अंक तालिका (PKL 7 Points Table)
वीवो प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन 20 जुलाई 2019 से शुरू हुआ, जिसका समापन 19 अक्टूबर 2019 को फाइनल में बंगाल वॉरियर्स की जीत के साथ हुआ। यह बंगाल वारियर्स का पहला खिताब था, जिसे इसने दबंग दिल्ली को हराकर जीता था। हालांकि इस सीजन से जोनल सिस्टम को हटा दिया गया और इसे डबल राउंड रोबिन में बदल दिया गया, जिसमें सभी टीमें अन्य सभी टीमों के खिलाफ दो बार खेलेगी।
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | ड्रा | स्कोर अंतर | पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1Q | दबंग दिल्ली केसी | 22 | 15 | 4 | 3 | 66 | 85 |
2Q | बंगाल वारियर्स (विजेता) | 22 | 14 | 5 | 3 | 71 | 83 |
3Q | यूपी योद्धा | 22 | 13 | 7 | 2 | 9 | 74 |
4Q | यू मुम्बा | 22 | 12 | 8 | 2 | 47 | 72 |
5Q | हरियाणा स्टीलर्स | 22 | 13 | 8 | 1 | 15 | 71 |
6Q | बेंगलुरु बुल्स | 22 | 11 | 10 | 1 | 16 | 64 |
7 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 22 | 9 | 11 | 2 | -13 | 58 |
8 | पटना पाइरेट्स | 22 | 8 | 13 | 1 | 29 | 51 |
9 | गुजरात फार्च्यून जायंट्स | 22 | 7 | 13 | 2 | 18 | 51 |
10 | पुनेरी पलटन | 22 | 7 | 12 | 3 | -72 | 48 |
11 | तेलुगु टाइटन्स | 22 | 6 | 13 | 3 | -67 | 45 |
12 | तमिल थलाईवाज | 22 | 4 | 15 | 3 | -119 | 37 |
प्रो कबड्डी लीग का पॉइंट्स सिस्टम:
PKL के लीग स्टेज पर जब कोई टीम मैच जीतती है, तो उसे 5 पॉइंट मिलते हैं। यदि मैच ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को 3-3 पॉइंट्स मिलते हैं। अगर कोई टीम 7 या उससे कम अंकों से हारती है, तो उसे 1 पॉइंट दिया जाता है, लेकिन अगर हार का अंतर 7 या उससे ज्यादा होता है, तो टीम को कोई पॉइंट नहीं मिलता।
ध्यान देने वाली बात यह है कि पॉइंट्स टेबल में टॉप 6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं।
PKL सीजन 7 में कौन सी टीम शीर्ष पर थी?
वीवो प्रो कबड्डी 2019 में लीग स्टेज पर दबंग दिल्ली सबसे शीर्ष पर थी, इसने 22 में से 15 मैचों में जीत दर्ज करते हुए कुल 85 अंक हासिल किए थे, तो वही इस सीजन की चैंपियन रही बंगाल वारियर्स ने 22 मैचों में से 14 में जीत दर्ज करते हुए 83 अंक हासिल किए थे और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही थी। दिल्ली और बंगाल के अलावा यूपी योद्धा, यू मुंबा, हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स भी उन टॉप 6 टीमों में थी जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।
2019 में तमिल थलाइवास की स्थिति क्या थी?
पीकेएल सीजन 7 में तमिल थलाइवास प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर थी और इसने 22 में से केवल चार मैचों में जीत दर्ज की थी।