प्रो कबड्डी लीग 2021-22 अंक तालिका (PKL 8 Points Table)
प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन जो 2020 में होना था, उसे कॉविड-19 महामारी के चलते 22 दिसंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 तक दर्शकों की गैर मौजूदगी में बेंगलुरु के केवल एक ही स्टेडियम “शेरेटन ग्रैंड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर” में खेला गया। यह सीजन दबंग दिल्ली ने जीता।
रैंक | टीम | मैच खेले | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
---|---|---|---|---|---|---|
Q1 | पटना पाइरेट्स | 22 | 16 | 5 | 1 | 86 |
Q2 | दबंग दिल्ली विजेता | 22 | 12 | 6 | 4 | 75 |
Q3 | यूपी योद्धा | 22 | 10 | 9 | 3 | 68 |
Q4 | गुजरात जायंट्स | 22 | 10 | 8 | 4 | 67 |
Q5 | बंगलुरु बुल्स | 22 | 11 | 8 | 3 | 66 |
Q6 | पुणेरी पलटन | 22 | 12 | 9 | 1 | 65 |
7 | हरियाणा स्टीलर्स | 22 | 10 | 9 | 3 | 64 |
8 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 22 | 10 | 10 | 2 | 63 |
9 | बंगाल वारियर्स | 22 | 9 | 10 | 3 | 57 |
10 | यू मुम्बा | 22 | 7 | 10 | 5 | 55 |
11 | तमिल थालईवाज | 22 | 5 | 11 | 6 | 47 |
12 | तेलुगु टाइटन्स | 22 | 1 | 17 | 4 | 27 |
प्रो कबड्डी लीग का पॉइंट्स सिस्टम:
➤ टीम के मैच जीतने पर: 5 पॉइंट
➤ मैच ड्रॉ (बराबरी) होने पर: 3 पॉइंट
➤ 7 या उससे कम अंकों से हारने पर: 1 पॉइंट
➤ 7 से ज्यादा अंकों से हारने पर: 0 पॉइंट
नोट: पॉइंट्स टेबल की टॉप 6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं।
PKL 8 में कौन सी टीम टॉप पर थी?
प्रो कबड्डी 2021-22 में लीग स्टेज पर 22 मैचों में से 16 में जीत दर्ज करके पटना पाइरेट्स टॉप पर थी, हालांकि यह फाइनल नहीं जीत पाई और दबंग दिल्ली से हारने के बाद इसे उपविजेता बनकर संतुष्ट होना पड़ा। इसके साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टॉप 6 टीमों में पटना पाइरेट्स के अलावा दबंग दिल्ली, यूपी योद्धा, गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु बुल्स और पुणेरी पलटन का नाम शामिल था।
2021 में तेलुगु टाइटंस की स्थिति क्या थी?
पीकेएल सीजन 8 में तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और यह 22 में से केवल एक ही मैच पाई, हालांकि इसके चार मुकाबले टाई रहे और यह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।