
प्रो कबड्डी लीग (PKL) में जयपुर पिंक पैंथर्स का नाम सबसे सफल टीमों में गिना जाता है। इस टीम ने 2014 में पहले सीज़न का खिताब अपने नाम किया था और 2022 में एक बार फिर विजेता बनी। 2025 सीज़न में जयपुर पिंक पैंथर्स एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरी है, और उनके खिलाड़ी, कप्तान, और कोच इस सीज़न की चर्चा का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
ऐसे में यहाँ प्रो कबड्डी सीज़न 12 में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम के रिटेन, रिलीज और नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ियों (प्राइस के साथ) और उनके नेतृत्व के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई है।
जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ियों की सूची 2025
जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2025 सीज़न की शुरुआत अपने स्टार रेडर और कप्तान अर्जुन देशवाल को रिलीज कर कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखने से की। उन्होंने नितिन कुमार के साथ-साथ बेहतरीन डिफेंडर्स अभिषेक केएस और ईरानी खिलाड़ी रेज़ा मिर्बागेरी को बनाए रखा।
इसके अलावा, टीम ने PKL 12 की नीलामी के दौरान अपनी रेडिंग को और मजबूत किया और कई नए खिलाड़ियों को जोड़ा जिसमें नितिन कुमार धनखड़ और नितिन रावल मुख्य है।
PKL 2025 में जयपुर कबड्डी टीम का पूरा स्क्वाड:
- 1. नितिन कुमार धनखड़ (राइट रेडर)
- 2. उदय पार्टे (रेडर)
- 3. नितिन रावल (ऑलराउंडर)
- 4. मंजीत दहिया (रेडर)
- 5. आशीष कुमार (डिफेंडर, राइट कवर)
- 6. अली समदी चौबताराश (रेडर)
- 7. मीतू (रेडर)
- 8. विनय (रेडर)
- 9. मोहित (डिफेंडर, राइट कवर)
- 10. रेज़ा मिर्बाघेरी (डिफेंडर)
- 11. नितिन कुमार (डिफेंडर, राइट कवर)
- 12. अभिषेक के.एस. (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
- 13. रोनक सिंह (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- 14. सोमबीर (रेडर)
- 15. ऋतिक शर्मा (रेडर)
- 16. आर्यन (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
- 17. साहिल देशवाल (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
- 18. दीपांशु (डिफेंडर, राइट कॉर्नर)
- 19. साहिल (रेडर)
● प्रो कबड्डी 2025 की सभी टीमें, खिलाड़ियों और कप्तान
● प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी
● प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल 2025
● प्रो कबड्डी लाइव कैसे देखें?
PKL 2025 नीलामी: जयपुर की रणनीति
31 मई और 1 जून 2025 को मुंबई में आयोजित PKL 12 की नीलामी में, जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपनी टीम को संतुलित करने के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खरीदा। जयपुर ने खासकर अपनी डिफेंस और रेडिंग में मजबूती लाने पर ध्यान केंद्रित किया।
टीम ने नितिन कुमार धनखर को 1.002 करोड़ रुपए में खरीदा, जो एक अनुभवी रेडर हैं जो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ टीम की रेडिंग को धार देंगे। इसके साथ ही, आशीष कुमार और रोहित जैसे डिफ़ेंडरों को भी टीम में शामिल किया गया है, जो टीम को मजबूत डिफेंस प्रदान करेंगे।
ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ी और कीमत:
खिलाड़ी का नाम | भूमिका | श्रेणी | बेस प्राइस (₹) | नीलामी प्राइस (₹) |
---|---|---|---|---|
नितिन कुमार धनखड़ | राइट रेडर | श्रेणी B | 20 लाख | 1.002 करोड़ |
उदय पार्टे | रेडर | श्रेणी D | 9 लाख | 50.10 लाख |
नितिन रावल | ऑलराउंडर | श्रेणी C | 13 लाख | 50 लाख |
मंजीत दहिया | रेडर | श्रेणी B | 20 लाख | 40 लाख |
आशीष कुमार | डिफेंडर, राइट कवर | श्रेणी C | 13 लाख | 27 लाख |
अली समदी चौबताराश | रेडर | श्रेणी C | 13 लाख | 16.20 लाख |
मीतू | रेडर | श्रेणी C | 13 लाख | 13 लाख |
विनय | रेडर | श्रेणी C | 13 लाख | 13 लाख |
मोहित | डिफेंडर, राइट कवर | श्रेणी C | 13 लाख | 13 लाख |
● यू मुम्बा कबड्डी टीम डिटेल
● तमिल थलाइवाज कबड्डी टीम
● पटना पाइरेट्स कबड्डी टीम डिटेल
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम डिटेल
जयपुर पिंक पैंथर्स द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ी (2025)
जयपुर कबड्डी फ्रेंचाइजी टीम ने ऑक्शन से पहले अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का निर्णय लिया था, जिनमें शामिल हैं:
- अर्जुन देशवाल
- विकास कंडोला
- अंकुश
- अभिजीत मलिक
- नीरज नरवाल
- सुरजीत सिंह
- श्रीकांत जाधव
- के. धरनिधरन
- नवनीत सहारावत
- आमिर वानी
- अमीर होसैन मोहम्मदमलेकी
- लकी शर्मा
- रवि कुमार
- अर्पित सरोहा
- मयंक मलिक
● बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली के.सी. कबड्डी टीम
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
प्रो कबड्डी 2025 में जयपुर पिंक पैंथर्स का कप्तान कौन है?
फ्रैंचाइजी ने प्रो कबड्डी 2025 सीज़न के लिए अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है, हालांकि पिछले सीजन (2024) में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान ‘अर्जुन देशवाल‘ थे, जिन्होंने पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि इस बार फ्रेंचाईजी ने उन्हे पहले ही रिलीज कर दिया था और नीलामी में भी उनके लिए FBM का इस्तेमाल नहीं किया।
अर्जुन देशवाल ने पिछले कुछ सीज़नों में अपनी शानदार रेडिंग से सभी को प्रभावित किया है। PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अर्जुन देशवाल आठवें स्थान पर हैं, और उन्होंने कुल 947 रेड पॉइंट्स अर्जित किए हैं।
अर्जुन सीज़न 9 में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर (MVP) थे और सीज़न 10 में 276 रेड पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहे थे। इस सीज़न में, अर्जुन का लक्ष्य होगा अपनी टीम को एक बार फिर से खिताबी जीत दिलाना।
● यूपी योद्धा कबड्डी टीम
● पुनेरी पलटन कबड्डी टीम
● तेलुगु टाइटन्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
जयपुर पिंक पैंथर्स के कोच: संजीव बालियान
प्रो कबड्डी की दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2025 सीजन के लिए नरेंद्र रेडू को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वे संजीव बालियान की जगह लेंगे, जो इस बार तमिल थलाइवास के साथ जुड़ चुके हैं।
नरेंद्र रेडू इससे पहले पटना पाइरेट्स के कोच थे। उनके नेतृत्व में टीम सीजन 11 में फाइनल तक और सीजन 10 में प्लेऑफ तक पहुंची थी। वे युवा और प्रतिभाशाली कोचों में गिने जाते हैं।
● प्रो कबड्डी प्वाइंट टेबल और स्टैंडिंग्स
● प्रो कबड्डी के टॉप रेडर, डिफेंडर और सबसे ज्यादा पॉइंट वाले खिलाड़ी
● प्रो कबड्डी के सभी विजेताओं की लिस्ट
निष्कर्ष
2025 सीज़न में जयपुर पिंक पैंथर्स एक मज़बूत टीम के साथ प्रो कबड्डी लीग में उतर रही है। नरेंद्र रेडु की कोचिंग के नेतृत्व में, यह टीम खिताब की एक और दौड़ के लिए तैयार है। जयपुर के डिफेंस और रेडिंग में बेहतरीन खिलाड़ियों का संयोजन उन्हें इस सीज़न में एक बार फिर से खिताबी दावेदार बना रहा है। अब देखना होगा कि क्या जयपुर पिंक पैंथर्स इस सीज़न में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर एक और खिताब अपने नाम कर पाएगी या नहीं।