KCL 2026 Schedule: हरियाणा की मिट्टी में कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि परंपरा, जुनून और पहचान है। गांव की गलियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैट तक हरियाणा ने कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब इसी गौरवशाली विरासत को और मजबूती देने के लिए Kabaddi Champions League (KCL) 2026 का आगाज़ होने जा रहा है। यह लीग पहली बार आयोजित हो रही है और शुरुआत से ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कबड्डी चैम्पियंस लीग 2026 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है और इस लीग में हर शाम रोमांच, टक्कर और देसी जोश भरपूर देखने को मिलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं KCL 2026 के शेड्यूल, टीमों, मैच टाइमिंग, वेन्यू और इस लीग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
KCL 2026: कब और कहां हो रही है लीग? (टाइमिंग और स्थान)
Kabaddi Champions League का पहला सीजन 25 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक लीग की मेज़बानी Sports University of Haryana, Rai (सोनीपत) कर रही है। यह वही जगह है जो हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की नर्सरी मानी जाती है। ऐसे में KCL का यहां आयोजित होना कबड्डी प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव बनने वाला है।
KCL Haryana 2026 की सबसे बड़ी खासियत है इसका प्राइम टाइम शेड्यूल। दरअसल इस लीग के सभी मैच शाम के समय खेले जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक लाइव स्टेडियम और टीवी पर मुकाबलों का आनंद ले सकें। वैसे तो शुरूआत में शाम के समय सिर्फ दो मुकाबले ही होंगे, जहाँ पहला मैच शाम 7:00 बजे और दूसरा मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। लेकिन 2,3,4 और 5 फरवरी को लगातार तीन स्लॉट में मैच होने से हर शाम कबड्डी का फुल डोज मिलने वाला है, दरअसल जिस दिन 3 मुकाबले होंगे उस दिन तीसरा मैच रात 9:00 बजे से शुरू होगा।
यह पूरी लीग करीब दो हफ्तों तक चलेगी, जिसमें लीग मैच, सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल शामिल हैं। हर दिन दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। जो फैंस स्टेडियम नहीं आ सकते, उनके लिए भी शानदार इंतज़ाम किए गए हैं।
कबड्डी चैम्पियंस लीग (KCL) 2026 पूरा लीग शेड्यूल (टाइम टेबल)
KCL 2026 का लीग फेज काफी टाइट और रोमांचक रखा गया है। 25 जनवरी से 5 फरवरी तक लगभग हर दिन दो से तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान हर टीम दूसरी टीमों से भिड़ते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने की कोशिश करेगी।
शुरुआती दिनों में Sonipat Stars, Gurugram Gurus, Hisar Heroes और Bhiwani Bulls जैसी टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ेगी, मुकाबलों का दबाव बढ़ता जाएगा और हर रेड, हर टैकल फैंस की धड़कनें तेज कर देगा।
कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब एक ही रात तीन मुकाबले खेले जाएंगे, खासकर फरवरी के पहले हफ्ते में। इससे दर्शकों को लगातार कबड्डी देखने का पूरा मज़ा मिलेगा।
| मैच | दिनांक | मुकाबला | समय |
|---|---|---|---|
| मैच 1 | रविवार, 25 जनवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम गुरुग्राम गुरूज़ | शाम 7:00 बजे |
| मैच 2 | रविवार, 25 जनवरी | रोहतक रॉयल्स बनाम करनाल किंग्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 3 | सोमवार, 26 जनवरी | हिसार हीरोज़ बनाम भिवानी बुल्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 4 | सोमवार, 26 जनवरी | पानीपत पैंथर्स बनाम फरीदाबाद फाइटर्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 5 | मंगलवार, 27 जनवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम करनाल किंग्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 6 | मंगलवार, 27 जनवरी | गुरुग्राम गुरूज़ बनाम भिवानी बुल्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 7 | बुधवार, 28 जनवरी | रोहतक रॉयल्स बनाम फरीदाबाद फाइटर्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 8 | बुधवार, 28 जनवरी | हिसार हीरोज़ बनाम पानीपत पैंथर्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 9 | गुरुवार, 29 जनवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम भिवानी बुल्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 10 | गुरुवार, 29 जनवरी | करनाल किंग्स बनाम फरीदाबाद फाइटर्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 11 | शुक्रवार, 30 जनवरी | गुरुग्राम गुरूज़ बनाम पानीपत पैंथर्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 12 | शुक्रवार, 30 जनवरी | रोहतक रॉयल्स बनाम हिसार हीरोज़ | शाम 8:00 बजे |
| मैच 13 | शनिवार, 31 जनवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम फरीदाबाद फाइटर्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 14 | शनिवार, 31 जनवरी | भिवानी बुल्स बनाम पानीपत पैंथर्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 15 | रविवार, 1 फ़रवरी | करनाल किंग्स बनाम हिसार हीरोज़ | शाम 7:00 बजे |
| मैच 16 | रविवार, 1 फ़रवरी | गुरुग्राम गुरूज़ बनाम रोहतक रॉयल्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 17 | सोमवार, 2 फ़रवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम पानीपत पैंथर्स | शाम 7:00 बजे |
| मैच 18 | सोमवार, 2 फ़रवरी | फरीदाबाद फाइटर्स बनाम हिसार हीरोज़ | शाम 8:00 बजे |
| मैच 19 | सोमवार, 2 फ़रवरी | भिवानी बुल्स बनाम रोहतक रॉयल्स | रात 9:00 बजे |
| मैच 20 | मंगलवार, 3 फ़रवरी | करनाल किंग्स बनाम गुरुग्राम गुरूज़ | शाम 7:00 बजे |
| मैच 21 | मंगलवार, 3 फ़रवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम हिसार हीरोज़ | शाम 8:00 बजे |
| मैच 22 | मंगलवार, 3 फ़रवरी | पानीपत पैंथर्स बनाम रोहतक रॉयल्स | रात 9:00 बजे |
| मैच 23 | बुधवार, 4 फ़रवरी | फरीदाबाद फाइटर्स बनाम गुरुग्राम गुरूज़ | शाम 7:00 बजे |
| मैच 24 | बुधवार, 4 फ़रवरी | भिवानी बुल्स बनाम करनाल किंग्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 25 | बुधवार, 4 फ़रवरी | सोनीपत स्टार्स बनाम रोहतक रॉयल्स | रात 9:00 बजे |
| मैच 26 | गुरुवार, 5 फ़रवरी | हिसार हीरोज़ बनाम गुरुग्राम गुरूज़ | शाम 7:00 बजे |
| मैच 27 | गुरुवार, 5 फ़रवरी | पानीपत पैंथर्स बनाम करनाल किंग्स | शाम 8:00 बजे |
| मैच 28 | गुरुवार, 5 फ़रवरी | फरीदाबाद फाइटर्स बनाम भिवानी बुल्स | रात 9:00 बजे |
| सेमीफ़ाइनल 1 | शुक्रवार, 6 फ़रवरी | TBD बनाम TBD | TBD |
| सेमीफ़ाइनल 2 | शुक्रवार, 6 फ़रवरी | TBD बनाम TBD | TBD |
| फ़ाइनल | शनिवार, 7 फ़रवरी | TBD बनाम TBD | TBD |
KCL 2026 लाइव कहां और कैसे देखें? (टीवी और मोबाइल पर)
Kabaddi Champions League 2026 को देश और विदेश में बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। टीवी दर्शक Zee Channels (जैसे Zee Anmol, Zee Yuva , Zee बॉलीवुड, &पिक्चर्स, Zee Punjabi) और DD Sports पर लाइव मुकाबले देख सकते हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Zee5, YupTV और Wave OTT पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। यानी चाहे मोबाइल हो, टीवी हो या OTT, कहीं से भी कबड्डी का मज़ा लिया जा सकता है।
KCL Haryana 2026 में कौन-कौन सी टीमें खेल रही हैं
इस पहले सीजन में कुल 8 फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो हरियाणा के अलग-अलग जिलों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये टीमें हैं:
- Sonipat Stars
- Gurugram Gurus
- Hisar Heroes
- Bhiwani Bulls
- Rohtak Royals
- Karnal Kings
- Panipat Panthers
- Faridabad Fighters
हर टीम में स्थानीय और उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं। इन टीमों के बीच क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्विता मुकाबलों को और भी रोमांचक बनाएगी।
Kabaddi Champions League (KCL) 2026 का ओपनिंग डे: धमाकेदार शुरुआत
Kabaddi Champions League 2026 की शुरुआत ही दो बड़े मुकाबलों से होने जा रही है। 25 जनवरी 2026, रविवार को लीग का पहला दिन कबड्डी प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।
शाम 7 बजे Sonipat Stars और Gurugram Gurus आमने-सामने होंगे। इसके बाद रात 8 बजे Rohtak Royals और Karnal Kings के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। ये मुकाबले न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से अहम होंगे, बल्कि लीग का माहौल भी सेट करेंगे।
सेमीफाइनल और फाइनल का टाइम टेबल (Fixture)
लीग स्टेज के बाद टॉप टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी। 6 फरवरी 2026 को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में लीग की सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी और जीतने वाली टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाएंगी।
इसके बाद 7 फरवरी 2026 को KCL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला यानी ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा। इसी दिन यह तय होगा कि Kabaddi Champions League का पहला चैंपियन कौन बनेगा।
हरियाणा की कबड्डी लीग KCL 2026 क्यों है खास
Kabaddi Champions League सिर्फ एक प्रोफेशनल टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह हरियाणा की जमीनी कबड्डी प्रतिभा को मंच देने की एक बड़ी पहल है। इस लीग के जरिए गांव और जिला स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान मिलने का मौका मिलेगा।
यह लीग पारंपरिक कबड्डी के जुनून को आधुनिक प्रोफेशनल सेटअप से जोड़ती है। शानदार वेन्यू, प्राइम टाइम मैच, लाइव ब्रॉडकास्ट और फैन्स का जबरदस्त सपोर्ट KCL को एक यादगार लीग बनाने वाला है।







