
प्रो कबड्डी लीग का सीजन 12 का ऑक्शन इस बार पहले से भी ज़्यादा बड़ा और दिलचस्प होने वाला है। 31 मई और 1 जून, 2025 को मुंबई में होने वाली इस नीलामी में, भारत और दुनिया के टॉप कबड्डी सितारे बोली में उतरेंगे। टूर्नामेंट के इस बहुत ही ज़रूरी और रोमांचक पड़ाव में इस बार कुछ जरूरी बदलाव किए गए है, जिन्हे आपको नीलामी से पहले जान लेना चाहिए।
अगर आप कबड्डी के फैन हैं, तो ये लेख आपके लिए बहुत काम का है। आइए जानते हैं, PKL 12 की नीलामी से जुड़ी हर जरूरी बात (यह कहाँ और कब होगी, निलामीकर्ता कौन है, नया FBM नियम क्या है? टीमों के पास बचा पर्स, बेस प्राइस आदि) – वो भी सरल और समझने वाली भाषा में।
PKL 12 की नीलामी कब और कहां होगी?
प्रो कबड्डी लीग 2025 का ऑक्शन 31 मई (शुक्रवार) और 1 जून (शनिवार), 2025 को मुंबई में आयोजित हो रहा है, पहले दिन की नीलामी शाम 7 बजे से शुरु होगी। इस दौरान केटेगरी A और B के खिलाड़ी के लिए बोली लगेगी, जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर Star Sports Network के चैनलों के जरिए उपलब्ध होगा और मोबाइल पर JioHotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी ऑक्शन लाइव कैसे देखें 2025? (मोबाइल और टीवी पर)
प्रो कबड्डी 2025 की नीलामी कराने वाले कौन हैं?
31 मई (पहला दिन): पहले दिन की नीलामी का संचालन चारु शर्मा करेंगे। वह प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सह-संस्थापक हैं और भारतीय खेल जगत की जानी-मानी हस्ती हैं।
1 जून (दूसरा दिन): दूसरे दिन की नीलामी की जिम्मेदारी मल्लिका सागर संभालेंगी। उन्होंने PKL सीज़न 10 में पहली बार नीलामी की थी और उसके बाद IPL और WPL में भी नीलामीकर्ता के रूप में काम किया है।
यहाँ देखें: पीकेएल में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? (मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर ऑफ प्रो कबड्डी)
इस बार पीकेएल की नीलामी में क्या खास है?
इस बार की नीलामी इसलिए बेहद खास है क्योंकि:
- इस बार की नीलामी में हर सीज़न के चैंपियन खिलाड़ी शामिल हैं।
- कुल मिलाकर 500 से ज़्यादा खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे।
- इस बार Final Bid Match (FBM) नियम को भी बदला गया है।
- बड़े नाम जैसे पवन सहरावत, नवीन कुमार, प्रदीप नरवाल, अर्जुन देशवाल, फज़ल अत्राचली और शादलुई अब नीलामी में उपलब्ध होंगे।
सभी चैंपियन खिलाड़ी जो नीलामी में उपलब्ध हैं:
इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए हर टीम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
सीजन | खिलाड़ी का नाम |
---|---|
सीजन 1 | मनींदर सिंह |
सीजन 2 | फज़ल अत्राचली |
सीजन 3, 4, 5 | प्रदीप नरवाल |
सीजन 6 | पवन सहरावत |
सीजन 7 | मनींदर सिंह |
सीजन 8 | नवीन कुमार |
सीजन 9 | अर्जुन देशवाल |
सीजन 10, 11 | मोहम्मदरेजा शादलुई |
यहाँ देखे: PKL 2025 Auction: इन 10 प्लेयर्स के लिए लग सकती है इतिहास की सबसे बड़ी बोली!
FBM नियम क्या है और इसमें नया क्या है?
FBM (Final Bid Match) एक ऐसा रूल होता है जिसमें कोई टीम अपने पिछले खिलाड़ी यानि ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी को वापस पा सकती है, इसके लिए उन्हे नीलामी में उस खिलाड़ी पर किसी अन्य टीम द्वारा लगाई गई फाइनल बोली पर FBM कार्ड का इस्तेमाल करना होता है, जिसके बाद फाइनल बोली की कीमत में वह खिलाड़ी उनके पास दुबारा आ जाता है।
नया FBM नियम क्या कहता है?
नए FBM नियम के बाद अब टीम को 1 सीजन या 2 सीजन के लिए खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प मिलेगा। पहले केवल 1 सीजन के लिए ही FBM का इस्तेमाल किया जा सकता था। नए नियम के अनुसार किसी अन्य टीम द्वारा अंतिम बोली लगाने के बाद खिलाड़ी की पुरानी टीम को एक-सीज़न या दो-सीज़न FBM कार्ड में से किसी एक को उठाना होगा, दोनों में से जो भी कार्ड पहले उठाया जाएगा वही कार्ड फाइनल माना जाएगा।
इस बार टीमों के पास कितने FBM कार्ड होंगे?
किस टीम के पास कितने FBM कार्ड उपलब्ध है, यह उनके द्वारा रिटेन किए गए Elite प्लेयर्स की संख्या पर निर्भर करता है, जहाँ 6 एलिट खिलाड़ी रिटेन करने पर मात्र 1 FBM कार्ड मिलता है, तो वहीं 5 खिलाड़ियों पर यह 2 हो जाता है, इसके अलावा 4 या उससे कम एलिट प्लेयर्स रिटेन करने पर सबसे अधिक 3 FBM कार्ड्स मिलते है। इस बार सभी टीमों के पास 3 तक FBM कार्ड हैं, सिवाय UP Yoddhas, जिनके पास 2 FBM ही होंगे।
रिटेन किए गए Elite खिलाड़ी | FBM कार्ड मिलेंगे |
---|---|
6 खिलाड़ी | 1 FBM |
5 खिलाड़ी | 2 FBMs |
4 या उससे कम | 3 FBMs |
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची
नीलामी से पहले कितने खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं?
PKL 12 की नीलामी से पहले सभी 12 टीमों ने अपने कुछ भरोसेमंद खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है। इस बार रिटेन किए गए कुल खिलाड़ियों की संख्या 83 है, जिनमें 25 Elite Retained Players (ERP), 23 Retained Young Players (RYP) और 35 New Young Players (NYP) शामिल है।
सभी टीमें अगर अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ी (हालांकि ऐसा नहीं होता) रखती है, तो अधिकतम 217 खिलाड़ी ही नीलामी से खरीदे जा सकते है, बाकी सभी अनसोल्ड रहेंगे।
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025: सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
प्रो कबड्डी 2025 में किस टीम के पास कितना पैसा बचा है?
प्रो कबड्डी में हर टीम के पास शुरुआत में ₹5 करोड़ का सैलरी पर्स होता है। लेकिन रिटेन खिलाड़ियों के हिसाब से कुछ राशि पहले ही कट जाती है।
टीम | मौजूद स्क्वाड साइज़ | बचा हुआ पर्स | FBMs उपलब्ध |
---|---|---|---|
बंगाल वॉरियर्स | 9 | ₹ 39,484,000 | 3 |
बेंगलुरु बुल्स | 8 | ₹ 41,200,000 | 3 |
दबंग दिल्ली के.सी. | 4 | ₹ 45,600,000 | 3 |
गुजरात जायंट्स | 5 | ₹ 40,780,000 | 3 |
हरियाणा स्टीलर्स | 10 | ₹ 24,567,314 | 3 |
जयपुर पिंक पैंथर्स | 10 | ₹ 32,953,808 | 3 |
पटना पाइरेट्स | 11 | ₹ 35,519,374 | 3 |
पुनेरी पलटन | 11 | ₹ 24,937,836 | 3 |
तमिल थलाइवाज़ | 14 | ₹ 25,543,335 | 3 |
तेलुगु टाइटंस | 10 | ₹ 36,208,188 | 3 |
यू मुम्बा | 10 | ₹ 23,060,337 | 3 |
यूपी योद्धा | 13 | ₹ 18,578,937 | 2 |
यहाँ देखें: PKL 12 Purse Value: नीलामी से पहले देखें किस टीम के पास है कितना पैसा?
PKL 2025 खिलाड़ियों की कैटेगरी और बेस प्राइस क्या है?
खिलाड़ियों को चार केटेगरी में बांटा गया है, हर कैटेगरी में रेडर, डिफेंडर और ऑलराउंडर शामिल होंगे। कैटेगरी A सबसे अधिक ₹30 लाख बेस प्राइस वाली कैटेगरी है।
कैटेगरी | बेस प्राइस |
---|---|
A | ₹30 लाख |
B | ₹20 लाख |
C | ₹13 लाख |
D | ₹9 लाख |
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025 ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट
PKL की हर टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?
प्रो कबड्डी लीग के रूल्स के अनुसार हर टीम में कम से कम 18 और ज़्यादा से ज़्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें से 2 से 4 विदेशी खिलाड़ियों का होना ज़रूरी है।
अतिरिक्त खास बातें जो आपको जाननी चाहिए:
- Naveen Kumar पहली बार नीलामी में उतर रहे हैं – 6 साल से Dabang Delhi के साथ थे।
- कई टीमों ने जानबूझकर अपने बड़े खिलाड़ी छोड़े हैं ताकि नीलामी में उन्हें वापस FBM से लाया जा सके।
- Overseas खिलाड़ियों की कीमत भी इस बार बढ़ सकती है, क्योंकि कई टीमों को विदेशी डिफेंडर की ज़रूरत है।
- टीमों की रणनीति इस बार ज्यादा लॉन्ग-टर्म बिल्डिंग पर केंद्रित हो सकती है, क्योंकि FBM अब दो साल तक का ऑप्शन देता है।
नीलामी से तय होगा PKL 12 का भविष्य
PKL 12 की नीलामी सिर्फ टीमों की रणनीति की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि कौन सी टीम मैदान पर उतरने से पहले ही मैच जीतने का इरादा रखती है। पवन, प्रदीप, नवीन, अर्जुन, शादलुई जैसे सुपरस्टार्स की बोली से ना केवल टीमें बदलेंगी बल्कि लीग का भविष्य भी तय होगा।
📢 आप किस खिलाड़ी को अपनी पसंदीदा टीम में देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट करके बताएं!
🔥 नीलामी के अपडेट्स, एनालिसिस और पूरी कवरेज के लिए KabaddiArena.com पर बने रहें!