PKL 2025 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स किसने लिए? देखें टॉप 5 रेडर्स की लिस्ट

PKL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स? जानिए टॉप 5 रेडर्स की पूरी लिस्ट जिसमें शामिल हैं देवांक दलाल, अर्जुन देशवाल, आशु मलिक और भी कई दिग्गज।



---विज्ञापन---

PKL 2025 के टॉप रेडर देवांक दलाल – प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बनाने वाले खिलाड़ी
PKL 2025 के टॉप रेडर देवांक दलाल – प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बनाने वाले खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीज़न 12 पूरी रफ़्तार में है और कबड्डी के दीवाने दर्शकों को हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 11 अक्टूबर 2025 तक सीजन के 78 मैच खेले जा चुके हैं, और अब तक कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

हर सीजन की तरह इस बार भी रेडर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है कि कौन बनेगा इस साल का रेड पॉइंट्स किंग। तो आइए जानते हैं इस सीजन के टॉप 5 रेडर्स के बारे में, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।


प्रो कबड्डी लीग 2025 के टॉप 5 रेडर्स की सूची (सर्वाधिक रेड पॉइंट्स)

पिछले सीजन के टॉप रेडर रहे देवांक दलाल इस सीजन भी कमाल कर रहे है, दरअसल प्रो कबड्डी लीग 2025 में देवांक दलाल टॉप रेडरों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए है। उन्होंने इस इस सीजन बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए मात्र 12 मैचों में 207 रेड पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं।

देवांक के बाद सर्वाधिक रेड पॉइंट्स वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अर्जुन देशवाल हैं। हालांकि दोनों के बीच 48 रेड पॉइंट्स का अंतर है। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन ने देवांक से 2 मैच ज्यादा खेले हैं और 159 पॉइंट्स लिए हैं।

रैंकखिलाड़ी का नामटीममैचरेड पॉइंट्स
1देवांक दलालबंगाल वॉरियर्स12207
2अर्जुन देशवालतमिल थलाइवाज14159
3आशु मलिकदबंग दिल्ली12146
4अयान लोछाबपटना पाइरेट्स11135
5भरत हुड्डातेलुगु टाइटंस13120

1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 207 रेड पॉइंट्स, 12 मैचों में

प्रो कबड्डी के इस सीज़न में अगर किसी रेडर ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है, तो वो हैं बंगाल वॉरियर्स के देवांक दलाल। उन्होंने सिर्फ 12 मैचों में 207 रेड पॉइंट्स बनाकर सभी को चौंका दिया है। वो इस समय ना सिर्फ टॉप रेडर हैं, बल्कि अपने हर मैच में मैच विनिंग प्रदर्शन दे रहे हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि देवांक ने इस सीजन 3 मैचों में लगातार 20+ रेड पॉइंट्स लिए हैं – ऐसा करने वाले वे PKL इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पिछले ही मैच में उन्होंने इस सीज़न के अपने 200 रेड पॉइंट्स पूरे किए और इसी के साथ वे PKL के इतिहास में सबसे तेज 500 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। अब तक उनके करियर में 513 रेड पॉइंट्स सिर्फ 43 मैचों में हो चुके हैं। वह PKL इतिहास के टॉप 30 रेडर्स में अपनी जगह बना चुके हैं।

हालांकि उनके दमदार प्रदर्शन के बावजूद बंगाल वॉरियर्स की टीम 11वें स्थान पर है और सिर्फ 4 जीत दर्ज कर पाई है।


2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 159 रेड पॉइंट्स, 14 मैचों में

तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल PKL में हमेशा से एक भरोसेमंद नाम रहे हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 14 मैचों में 159 रेड पॉइंट्स बनाए हैं और वे लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

हालांकि अर्जुन ने देवांक से 2 मैच ज्यादा खेले हैं, फिर भी दोनों के बीच 48 पॉइंट्स का अंतर है। यह अंतर देवांक की शानदार फॉर्म और प्रभाव को दर्शाता है। अर्जुन की लीडरशिप और अनुभव थलाइवाज के लिए बेहद अहम हैं।


यहाँ देखें: प्रो कबड्डी में किन रेडरों ने मचाया धमाल? देखिए सभी सीजन के टॉप रेडर्स की लिस्ट!


3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 रेड पॉइंट्स, 12 मैचों में

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक इस सीजन में भी अपनी टीम के लिए मुख्य स्तंभ रहे हैं। हालांकि वे इस समय चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने 12 मैचों में 146 रेड पॉइंट्स लेकर टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है।

आशु का रेडिंग स्टाइल आक्रामक और स्मार्ट दोनों है। अगर वो पूरी तरह से फिट होकर मैदान में वापसी करते हैं, तो अर्जुन देशवाल को पीछे छोड़ सकते हैं।


4. अयान लोछाब (पटना पाइरेट्स) – 135 रेड पॉइंट्स, 11 मैचों में

पटना पाइरेट्स के युवा स्टार अयान लोछाब इस सीजन में नए सितारे बनकर उभरे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 135 रेड पॉइंट्स जुटाए हैं और चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

अयान की तेजी, आत्मविश्वास और स्कोरिंग क्षमता ने उन्हें इस लिस्ट में ऊपर ला खड़ा किया है। अगर वे इसी फॉर्म में बने रहे, तो सीजन के अंत तक टॉप-3 में पहुंच सकते हैं।


5. भरत हुड्डा (तेलुगु टाइटंस) – 120 रेड पॉइंट्स, 13 मैचों में

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं तेलुगु टाइटंस के भरत हुड्डा, जिन्होंने टीम की निराशाजनक स्थिति के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 मैचों में 120 रेड पॉइंट्स बनाए हैं।

भरत का संयमित और चालाक रेडिंग स्टाइल उन्हें एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाता है। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन भरत की मेहनत सराहनीय रही है।


यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025: टॉप रेडर, डिफेंडर और सबसे ज्यादा पॉइंट वाले खिलाड़ी


कौन बनेगा PKL 2025 का रेडिंग किंग?

PKL 2025 में अब तक के आंकड़ों से साफ है कि देवांक दलाल इस समय टॉप पर हैं और उनसे आगे निकलना फिलहाल मुश्किल नजर आता है। लेकिन अर्जुन देशवाल, आशु मलिक और अयान जैसे रेडर्स भी पीछे नहीं हैं और आगे के मुकाबलों में कुछ भी हो सकता है।

जैसे-जैसे सीजन प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है, हर रेड और हर पॉइंट पहले से कहीं ज्यादा मायने रखेगा।


आप किस रेडर को इस सीजन का रेडिंग किंग मानते हैं? कमेंट में जरूर बताएं और कबड्डी के हर अपडेट के लिए जुड़े रहें!

---Advertisement---

Leave a Comment