
PKL 2025 Unsold Players List: प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 की नीलामी 31 मई और 1 जून 2025 को मुंबई में आयोजित हुई, जिसमें कुल 529 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी, लेकिन इनमें से सभी 12 टीमों द्वारा केवल 121 खिलाड़ियों को ही खरीदे जा सके। ऐसे में इस बार 400 से अधिक खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। वैसे तो ऑक्शन में ज्यादातर खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना तय था, लेकिन हैरानी तो तब हुई जब प्रदीप नरवाल जैसे कई दिग्गज प्लेयरों के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
PKL 12 की नीलामी में एक ओर ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह ₹2.23 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बोली के साथ गुजरात जायंट्स में शामिल हुए, वहीं दूसरी ओर पूर्व सुपरस्टार्स को कोई टीम पूछने तक नहीं आई। हालांकि इन नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने पिछले कई सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार नीलामी के मंच पर उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।
प्रदीप नरवाल: कबड्डी का पोस्टर बॉय, लेकिन PKL 12 में अनदेखा
PKL सीजन 12 की नीलामी का सबसे बड़ा झटका रहा प्रदीप नरवाल का अनसोल्ड रह जाना। ‘दुबकी किंग’ के नाम से मशहूर प्रदीप PKL इतिहास में सबसे ज़्यादा रेड पॉइंट्स (1500+) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पटना पाइरेट्स को तीन बार चैंपियन बनाया और यूपी योद्धा के लिए भी कई मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाई। लेकिन इस बार न तो पटना और न ही किसी अन्य फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें टीम में शामिल किया।
इतना बड़ा नाम होने के बावजूद प्रदीप को PKL 2025 की नीलामी में कोई भी टीम खरीदने नहीं आई। कई फैंस और विशेषज्ञ इसे लीग का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं, जहाँ ‘नाम’ से ज़्यादा ‘फॉर्म और फिटनेस’ को तरजीह दी जा रही है। हालांकि प्रदीप नरवाल ने ऑक्शन में न बिकने के बाद प्रो कबड्डी से संयास ले लिया है, और अब वे कोचिंग की राह अपनाने जा रहे है।
बड़े नाम जो प्रो कबड्डी 2025 की नीलामी में रहे अनसोल्ड:
PKL 12 की नीलामी में केवल प्रदीप ही नहीं, बल्कि कई अन्य मशहूर खिलाड़ियों को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। PKL 7 में तेलुगु टाइटन्स द्वारा ₹1.45 करोड़ में खरीदे जाने के बाद सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे सिद्धार्थ देसाई को भी किसी ने नहीं खरीदा। इतना ही नहीं रेडिंग में निरंतरता के लिए जाने वाले विकास खंडोला के लिए भी किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
खिलाड़ी का नाम | प्रमुख उपलब्धि / टीम | स्थिति |
---|---|---|
प्रदीप नरवाल | सबसे ज़्यादा रेड पॉइंट्स | अनसोल्ड |
सिद्धार्थ देसाई | ₹1.45 करोड़ में बिक चुके पूर्व रेडर | अनसोल्ड |
विकास खंडोला | कई सीज़नों से स्टार रेडर | अनसोल्ड |
नीरज कुमार | पूर्व कप्तान (पटना पाइरेट्स) | अनसोल्ड |
रण सिंह रानिया | अनुभवी डिफेंडर | अनसोल्ड |
राहुल चौधरी | PKL के पहले सुपरस्टार रेडर | अनसोल्ड |
अजीत कुमार | युवा और उभरते रेडर | अनसोल्ड |
राकेश नरवाल | दमदार ऑलराउंडर | अनसोल्ड |
के. प्रपंजन | तमिल थलाइवाज़ के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन | अनसोल्ड |
चंद्रन रंजीथ | रणनीतिक रेडर | अनसोल्ड |
इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो या तो अपने करियर के उफान पर हैं या जिन्होंने हाल ही में अच्छी फॉर्म दिखाई है। बावजूद इसके, PKL की किसी टीम ने उन पर दांव लगाने से परहेज़ किया।
- प्रो कबड्डी लीग 2025 में कौन खिलाड़ी कितने में बिका (All Players List With Price)
- PKL 12 कब शुरू होगा? सामने आई लीग के स्टार्ट होने की तारीख
- प्रो कबड्डी 2025 टीम प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान, कोच और मालिक? जानें पूरा स्क्वॉड
इन दिग्गज खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने की अंदरूनी वजहें
- मौजूदा फॉर्म: पिछले एक-दो सीज़न में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन औसत रहा है।
- उम्र और फिटनेस: प्रदीप, राहुल, सिद्धार्थ जैसे खिलाड़ियों की हालिया फिटनेस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
- नई रणनीतियाँ: टीमें अब युवा, कम खर्चीले और विदेशी टैलेंट को प्राथमिकता दे रही हैं।
- बजट की सीमा: ₹5 करोड़ के कैप में फ्रेंचाइज़ियाँ टीम बैलेंस पर ज़्यादा ध्यान दे रही हैं।
प्रो कबड्डी 2025 के अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी सूची
इस नीलामी में 100 से अधिक भारतीय और विदेशी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इनमें कई युवा खिलाड़ी और घरेलू टूर्नामेंट्स के अनुभवी नाम भी शामिल हैं। अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची कुछ इस प्रकार है:
- हेमंत पी
- ओंकार कुंभार
- कुलदीप कुमार
- सौरभ राउत
- रतन संजीव
- आदेश सिवाच
- नितिन
- महारुद्र गरजे
- रॉबिन चौधरी
- मसनमुथु लक्ष्मणन
- शशांक आचार्य
- राहुल चौधरी
- उमकार पाटिल
- राजीव सिंह
- मितुन एम. एस.
- अमन दलाल
- जगदीप
- हरमंजीत सिंह
- बलराज सिंह
- आर्यवर्धन नवले
- रूपेश
- शुभम नितिन शेलके
- रणजीत नाइक
- सिद्धार्थ सिरिश देसाई
- रतन जी
- श्रीकांत जाधव
- हरिओम चौधरी
- आत्मजीत सिंह
- विशाल चौधरी
- सचिन
- पियूष झाम
- सुशील
- हरीश कुमार सिंह
- शशांक बी
- सेल्वमणि के
- सुरेंदर रणवीर
- विकास कंडोला
- विनय
- सुयोग गायकवाड़
- शिवम
- उपेन्द्र सिंह
- विजय बाजंथरी
- जतिन कुमार
- साई प्रसाद
- सौरभ फगारे
- अश्विन पाल
- सुरज पंवार
- राकेश नारवाल
- जतिन
- राजनीश
- नितिन सिंह
- के. धरनिधरन
- माहीपाल
- के. प्रपंजन
- मोरे जीबी
- चंद्रन रंजीथ
- परविंदर
- प्रणय राणे
- धुर्विक गोहेल
- गुलवीर सिंह
- राहुल कुमार
- मोनू
- जितेश चौधरी
- कुणाल मेहता
- मयंक सैनी
- रामकुमार मयांडी
- आर. गुहान
- नवनीत
- प्रशांत कुमार
- अजीत कुमार
- अरुण सोलंकी
- अनुज कुमार
- आकाश चव्हाण
- अक्षय सोनि
- भार्गव मंडरेकर
- अजीत वी कुमार
- सौरव पारथे
- बंटी
- अनिल कुमार
- प्रज्वल एस
- साहिल जान्डू
- अक्षय सूर्यवंशी
- अर्जुन राठी
- यशराज
- अनिकेत माने
- अनिरुद्ध पांडे
- बबलू सिंह
- अभिषेक सिंह
- धनसेकर
- मनु
- रोहित यादव
- विकुल लांबा
- वैभव गरजे
- सौरव
- कुलदीप सिंह
- लविश
- नीरज कुमार
- सुनील
- गोकुलकन्नन
- पवन टीआर
- मनोकरण
- करण सिंह
- रवि कुमार
- पोन्पर्थिबन
- अनुज सैनी
- तुषार अधवडे
- शिवम सिंह तोमर
- नितिन
- सुशांत शेट्टी
- हसन निशान
- हरदीप
- सनी
- विनोद
- यश हूडा
- बलासाहेब जाधव
- रक्षिथ
- संभाजी वाबले
- मोहित
- कपिल गुर्जर
- अर्पित सरोहा
- बिट्टू
- दीपक शिंदे
- हेमराज
- सिद्धेश टटकरे
- रवींद्र चौहान
- उज्जवल सिंह
- श्रेयस उंबरदंड
- आदित्य कौशल
- अरुलबाबू
- सुमित कुमार
- ईश्वर
- रुशिकेश भोजने
- सुमित
- किरण लक्ष्मण मगर
- जितिन नायक
- मयंक मलिक
- बाबू मुरुगासन
- दरपन
- वैभव कांबले
- मोहित
- सोमबीर
- नितेश
- ललित गजराम
- विजय
- संदीप कुमार ढुल
- अमन
- नवीन
- निखिल जाधव
- हरेंद्र कुमार
- अक्षय बोडके
- जसकीरत सिंह
- हिम्मत अंटिल
- मणिकंदन
- दीपक कुमार
- आदित्य पवार
- आशीष
- विशाल भारद्वाज
- अभिनंद
- नवीन शर्मा
- harsh mahesh lad
- आदित्य शिंदे
- अंकित
- सौरव गुलिया
- सुंदर
- चेतन एस
- विजय सानी
- गौरव दहिया
- गौरव
- प्रियंक चंदेल
- बदल सिंह
- हिमांशु चौधरी
- रिंकू नरवाल
- सागर
- अमित श्योराण
- अक्षय कुमार
- तेजस पाटिल
- नेहाल सावळ
- सागर कुमार
- मोहम्मद ताबिश
- आकाश रुदेले
- रोहित गुलिया
- कुलदीप गौर
- सजिन चंद्रशेखर
- रोहन सिंह
- रोहित
- सचिन नारवाल
- संचित गवस
- शिवांश ठाकुर
- राजेश नारवाल
- हरकीरत सिंह
- रितिक
- संथपनसेल्वम
- संस्कार मिश्रा
- विश्वनाथ
- संजीवी
- विकास जागलान
- गुरसाहिब सिंह
- सुंदरविश्वा आर
- बृजेन्द्र सिंह
- आमिर वानी
- ओंकार मोरे
- अहमद मुस्तफा
- अफजल खान
- सोमेश्वर
- अमित कुमार
- जितेन्द्र यादव
- पी एम चेतन
- मोहित बल्यान
- नितिन दलाल
- बालाजी डी
- आकाश प्रशर
- नरेंद्र हुड्डा
- राज सलुंखे
- रण सिंह
- भारत अजय भोइर
- अरकाम शेख
- चायाफोन
- चिया-मिंग चांग
- मोहम्मद नबीबख्श
- तनॉन्गसक
- ज़वद मोहम्मदी
- झेंग वेई चेन
- अल अमिन
- सुरेश लियोंग
- मिजानुर रहमान
- रज़ीब अहमद
- फ्रैंकलिन ओधोरे
- जेम्स कमवेटी
- जून जे ली
- जू ह्वान किम
- दीपायन गोल्डर
- हिरेतो चिबा
- नेस्टर पास्कुअल
- एलन ओमोंडी
- टोबियस मुरिठी
- मिलन कौशल
- अकीकाजु इज़ुमी
- शोजा सुजुकी
- जूनसिओक एन
- अली तोलाकानी
- रयान ओन्यांगो
- अब्दुल्ला हमदानी
- थिनेश गोपालन
- रॉनिल हितेंद्र
- फेलिक्स ली
- हसुन थोंगक्रुए
- मधव राव
- लिटन अली
- आरिफ रब्बानी
- रासेल हसन
- क्रिज़्तोफ़ साविकी
- वूसान को
- रुबेन नजुगुना
- एमडी रोमन
- रत्तनकों
- रयो फुरिहाता
- ब्रह्मास्ता
- रमू तमट्टा
- हन ईओल किम
- जोंग हुन चोई
- हेल्विक वांजाला
- देविन्तिरा कुमारन
- मोनिरुल चौधरी
- जॉन करूगा
- चायाफोन
- संजीव स
- शाहन शाह
- अली समदी
- मोहम्मद नबीबख्श
- मिलाद जब्बारी
- आलिरेजा खलीली
- अली तोलाकानी
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025 ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट
क्या सीजन के दौरान अनसोल्ड प्लेयर्स को मिलेगा मौका?
फिलहाल ये खिलाड़ी नीलामी में नहीं बिके है, लेकिन PKL 12 के दौरान चोट या फॉर्म की गिरावट के चलते टीमें इन्हें मिड-सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर सकती हैं। 2022 और 2023 के सीज़न में भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं जब अनसोल्ड खिलाड़ी बाद में टीम का अहम हिस्सा बने।
- प्रो कबड्डी लीग के सभी विजेताओं की सूची (2014 से 2025 तक)
- प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची
- प्रो कबड्डी लीग 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
निष्कर्ष: क्या यह दिग्गजों के युग का अंत है?
PKL 12 की नीलामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब नाम से ज़्यादा परफॉर्मेंस और एनालिटिक्स को महत्व दिया जा रहा है। यह बदलाव शायद कुछ फैंस को चुभे, लेकिन यही प्रोफेशनल स्पोर्ट्स की सच्चाई है – फॉर्म इज़ टेम्पररी, डेटा इज़ पर्मानेंट। प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, सिद्धार्थ देसाई जैसे दिग्गजों का अनसोल्ड रह जाना एक युग के अंत की शुरुआत जैसा प्रतीत होता है।
हालांकि, खेल में कुछ भी स्थायी नहीं होता। हो सकता है आने वाले समय में यही खिलाड़ी फिर से किसी टीम का हिस्सा बनें और साबित करें कि क्लास कभी स्थायी रूप से खत्म नहीं होती।
📢 आप क्या सोचते हैं? क्या प्रदीप नरवाल, सिद्धार्थ देसाई और राहुल चौधरी जैसे सितारों को एक और मौका मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में ज़रूर साझा करें।