प्रो कबड्डी लीग 2025: मोहम्मदरेज़ा शादलोई बने सबसे महंगे खिलाड़ी! देखें टॉप 10 की लिस्ट

most expensive player pkl 2025

Most Expensive Player of PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की दो दिवसीय नीलामी के पहले दिन की शुरुआत ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह (Mohammadreza Shadloui Chiyaneh) से हुई, जिन्हें खरीदने के लिए पटना पाइरेट्स, बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला। हालांकि अंत में गुजरात जायंट्स ने बाज़ी मार ली और ₹2.23 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस तरह मोहम्मदरेज़ा शादलोई पीकेएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस बार की नीलामी में साफ देखा गया कि ऑलराउंडर्स और विदेशी खिलाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। टीमें अब सिर्फ रेडर्स पर नहीं बल्कि हर पोज़िशन पर संतुलन बनाना चाहती हैं। विदेशी खिलाड़ियों की बढ़ती कीमत इस बात का संकेत है कि प्रो कबड्डी अब एक ग्लोबल लीग बन चुकी है। आइए अब प्रो कबड्डी लीग 2025 के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं।


प्रो कबड्डी लीग 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

PKL 2025 में मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली लगी है, उन्हें गुजरात जायंट्स ने ₹2.23 करोड़ में खरीदा है। शादलोई प्रो कबड्डी लीग में लगातार तीसरी बार ₹2 करोड़ से ऊपर बिकने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। हालांकि वे पहले ही इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे, जब 2023 में उन्हे पुनेरी पलटन ने ₹2.35 करोड़ में खरीदा।

प्रो कबड्डी सीजन 12 के मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट में मोहम्मदरेज़ा शादलोई के बाद दिग्गज भारतीय रेडर देवांक दलाल का नाम आता है, उन्हे बंगाल वॉरियर्स ने ₹2.205 करोड़ में खरीदा है, फिलहाल यह दोनों ही इस सीज़न में ₹2 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी है।

क्र.सं.खिलाड़ी का नामटीमप्राइस
1.मोहम्मदरेज़ा शादलोईगुजरात जायंट्स₹2.23 करोड़
2.देवांक दलालबंगाल वॉरियर्स₹2.205 करोड़
3.आशु मलिकदबंग दिल्ली (FBM, 2 सीजन)₹1.90 करोड़
4.अंकित जागलानपटना पाइरेट्स (FBM)₹1.573 करोड़
5.अर्जुन देशवालतमिल थलाइवाज₹1.405 करोड़
6.नवीन कुमारहरियाणा स्टीलर्स₹1.20 करोड़
7.योगेशबेंगलुरु बुल्स₹1.125 करोड़
8.गुमान सिंहयूपी योद्धा₹1.0725 करोड़
9.सचिनपुनेरी पलटन₹1.0575 करोड़
10.नितिन कुमारजयपुर पिंक पैंथर्स₹1.0025 करोड़

यहाँ देखें: PKL 2025 Auction: पहले दिन की नीलामी खत्म, परदीप नरवाल रहे अनसोल्ड, जानिए कौन खिलाड़ी कितने में बिका


लगातार तीसरी बार ₹2 करोड़ क्लब में शामिल हुए शादलोई?

शादलूई प्रो कबड्डी इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार तीन सीज़न में ₹2 करोड़ से ज्यादा में बिके हैं। यह उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन और उच्च फिटनेस स्तर को दर्शाता है। जहाँ शादलोई को पिछले सीजन 2024 में हरियाणा स्टीलर्स ने उन्हे ₹2.07 करोड़ में खरीदा था, तो वहीं 2023 में पुणेरी पलटन ने उन्हे ₹2.35 करोड़ में खरीदा था।

इस साल भले ही बोली थोड़ी कम रही हो, लेकिन उन्होंने फिर से खुद को हाई-वैल्यू खिलाड़ी साबित किया। उनकी निरंतरता और फॉर्म को देखते हुए यह बोली एकदम जायज़ मानी जा रही है। उनके जैसा डिफेंडर और ऑलराउंडर मिलना मुश्किल होता है।


PKL 12 की बोली के दौरान शादलोई के लिए हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा

PKL 12 के ऑक्शन में मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह खरीदने के लिए तीन टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई — पटना पाइरेट्स, बेंगलुरु बुल्स, और गुजरात जायंट्स। सभी फ्रेंचाइज़ी इस टॉप क्लास डिफेंडर और ऑलराउंडर को अपने दल में शामिल करना चाहती थीं, लेकिन अंततः गुजरात जायंट्स ने बाज़ी मार ली।

आपको बता दें कि शादलूई एक दमदार डिफेंडर हैं और जरूरत पड़ने पर रेड भी कर सकते हैं। पिछली साल PKL 11 में उन्होंने सबसे अधिक 82 टैकल पॉइंट और सर्वाधिक 78 सफल टैकल्स को अंजाम दिया था।

शादलूई ने पिछले सीज़नों में सुपर टैकल्स, हाई फाइव और टॉप टैकल पॉइंट्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उनकी पकड़ और रिफ्लेक्सेज उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।

यहाँ देखें: 🔴PKL 12 Live: प्रो कबड्डी लीग 2025 नीलामी अपडेट्स


प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत हैं, जिन्हें 2023 में प्रो कबड्डी के दसवें सीज़न की नीलामी में तेलुगु टाइटन्स ने ₹2.605 करोड़ में खरीदा था। पवन के बाद मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह इस लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए पीकेएल 10 में पुणेरी पलटन ने ₹2.35 करोड़ की बोली लगाई थी।

क्र. सं.खिलाड़ीकीमत (₹)टीमसीजन
1.पवन कुमार सहरावत2.605 करोडतेलुगु टाइटन्स10
2.मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह2.35 करोड़पुणेरी पलटन10
3.पवन कुमार सहरावत2.26 करोडतमिल थलाइवाज9
4.मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह2.23 करोड़गुजरात जायंट्स12
5.देवांक दलाल2.205 करोड़बंगाल वॉरियर्स12
6.सचिन तंवर2.15 करोडतमिल थालाईवाज11
7.मनिंदर सिंह (FBM)2.12 करोड़बंगाल वारियर्स9
8.मोहम्मदरेज़ा चियानेह2.07 करोड़हरियाणा स्टीलर्स11


संपादकीय टीम
           
Kabaddi Arena की संपादकीय टीम कबड्डी के खेल को दिल से चाहने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है प्रो कबड्डी और बाकी कबड्डी से जुड़ी हर खबर, मैच का विश्लेषण, खिलाड़ी की जानकारी, टीम की रणनीति और लाइव अपडेट आप तक जल्दी और सही तरीके से पहुँचाना। हम मैदान के अंदर और बाहर की हर बात को आसान भाषा में आप तक लाते हैं।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment