यू मुंबा टीम 2025 के खिलाड़ी, कप्तान और कोच

यू मुंबा टीम प्लेयर लिस्ट 2025: कप्तान और कोच

2025 में प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीज़न के लिए यू मुंबा टीम (U Mumba) पूरी तरह से तैयार है। इस सीज़न में यू मुंबा ने अपनी टीम को मज़बूत बनाने के लिए न केवल बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन किया, बल्कि नीलामी में स्मार्ट खरीदारी भी की। सीज़न 2 की चैंपियन यू मुंबा की नज़रें एक बार फिर से ख़िताब जीतने पर हैं, और टीम ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया है।


यू मुंबा के खिलाड़ियों की सूची (पूरा स्क्वॉड 2025)

यू मुंबा ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें प्रमुख नाम अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश, रोहित राघव और डिफेंडर सुनिल कुमार है, जिन्हे फ्रेंचाईजी ने पिछले सीजन की नीलामी से ₹1.015 करोड़ में खरीदा थी, जो उस नीलामी में उनकी सबसे महंगी खरीद है।

  • 1. सुनील कुमार (डिफेंडर)
  • 2. रोहित (ऑलराउंडर)
  • 3. अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश (ऑलराउंडर)
  • 4. सतीश कन्नन (राइट रेडर)
  • 5. मुकिलन शानमुगम (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
  • 6. अजीत चौहान (लेफ्ट रेडर)
  • 7. दीपक कुंडू (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
  • 8. लोकेश घोषलिया (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर)
  • 9. सनी (डिफेंडर, लेफ्ट कवर)
  • 10. मुकेशकन्नन एस (रेडर)
  • 11. संदीप कुमार (रेडर) – ₹49 लाख
  • 12. पर्वेश भैंसवाल (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹25.10 लाख
  • 13. रिंकू शर्मा (डिफेंडर, राइट कॉर्नर) – ₹21 लाख
  • 14. अभिमन्यु रघुवंशी (रेडर) – ₹13 लाख
  • 15. रवि (डिफेंडर, राइट कवर) – ₹13 लाख
  • 16. मोहम्मद घोरबानी (रेडर) – ₹13 लाख

प्रो कबड्डी 2025 की सभी टीमें, खिलाड़ी और कप्तान
प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी
प्रो कबड्डी 2025 कब शुरू होगा? पूरा शेड्यूल
प्रो कबड्डी लाइव कैसे देखें?


यू मुंबा की प्रो कबड्डी 2025 की नीलामी में ख़रीदारी

यू मुंबा ने PKL 2025 की नीलामी में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी शामिल किए। टीम ने संदीप कुमार को ₹49 लाख में खरीदा। इसके साथ ही, डिफेंडर पर्वेश भैंसवाल को ₹25.10 लाख में खरीदा गया और डिफेंडर रिंकू शर्मा को ₹21 लाख में साइन किया गया। ईरानी डिफेंडर अमीन घोरबानी और अभिमन्यु रघुवंशी को ₹13 लाख-₹13 लाख में खरीदा गया, जो टीम के रेडिंग विभाग को और मज़बूत बनाएंगे।

नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी (Auctioned Players)

  1. संदीप कुमार (रेडर) – ₹49 लाख
  2. पर्वेश भैंसवाल (डिफेंडर, लेफ्ट कवर) – ₹25.10 लाख
  3. रिंकू शर्मा (डिफेंडर, राइट कॉर्नर) – ₹21 लाख
  4. अभिमन्यु रघुवंशी (रेडर) – ₹13 लाख
  5. रवि (डिफेंडर, राइट कवर) – ₹13 लाख
  6. मोहम्मद घोरबानी (रेडर, ईरान) – ₹13 लाख

यूपी योद्धा कबड्डी टीम
पुनेरी पलटन कबड्डी टीम
तेलुगु टाइटन्स कबड्डी टीम
गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम


यू मुंबा का कप्तान कौन है?

2024 सीजन में यू मुंबा की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर सुनिल कुमार के कंधों पर थी, इस साल PKL 2025 में भी टीम ने उन पर भरोसा जताया है। सुनिल कुमार PKL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी की है और 65 जीत दर्ज की हैं। इसके साथ ही पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने डिफ़ेंडर रिंकू शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया था।

यू मुंबा कप्तान - सुनील कुमार
यू मुंबा कप्तान – सुनील कुमार

सुनील टैकल पॉइंट्स के मामले में लीग के टॉप 10 खिलाड़ियों में आते हैं और उनका अनुभव यू मुंबा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा। पिछले कुछ सीज़न में यू मुंबा प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन सुनिल की कप्तानी से उम्मीद है कि इस बार टीम प्लेऑफ़ तक पहुंच सकेगी।


बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
दबंग दिल्ली के.सी. कबड्डी टीम
हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम


PKL 2025 में यू मुंबा का कोच कौन है?

यू मुंबा ने प्रो कबड्डी 2025 सीजन के लिए अनिल चपराना को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। अनिल इससे पहले 2022 में भी यू मुंबा के हेड कोच रह चुके हैं, जबकि पिछले सीजन (2024) में वे टीम के सहायक कोच थे।

2022-23 सीजन में, उनकी जगह ईरान के घोलमरेजा माज़ंदरानी को हेड कोच बनाया गया था, और उस दौरान अनिल पटना पाइरेट्स के सहायक कोच के तौर पर जुड़े रहे।

दिलचस्प बात यह है कि यू मुंबा ने फरवरी 2025 में ही राकेश कुमार को हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन अब फ्रेंचाइज़ी ने यह ज़िम्मेदारी अनिल चपराना को सौंप दी है।

यहाँ देखें: प्रो कबड्डी लीग 2025: सभी 12 टीमों के हेड कोच की सूची


PKL 12 में यू मुंबा द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

यू मुंबा ने इस सीजन से पहले अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें सुनील कुमार (डिफेंडर), रोहित (ऑलराउंडर), अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश (ऑलराउंडर, ईरान), सतीश कन्नन (राइट रेडर), मुकिलन शानमुगम (डिफेंडर, लेफ्ट कवर), अजीत चौहान (लेफ्ट रेडर), दीपक कुंडू (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर), लोकेश घोषलिया (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर), सनी (डिफेंडर, लेफ्ट कवर), मुकेशकन्नन एस (रेडर) शामिल हैं। यह खिलाड़ी पिछले सीजन में भी टीम का अहम हिस्सा थे और उनके अनुभव से टीम को मज़बूती मिलेगी।

यहाँ देखें: प्रो कबड्डी 2025: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट


यू मुंबा द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ी

इस सीजन में यू मुंबा ने कुछ बड़े नामों को रिलीज़ किया है, जिनमें पर्वेश भैंसवाल, रिंकू शर्मा, सोमबीर, मंजीत दहिया, विशाल चौधरी, सौरभ राउत, अमीन घोरबानी, बिट्टू, एम. धनसेकर, शुभम कुमार, स्टुअर्ट सिंह और आशीष कुमार शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीज़न में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार टीम ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण पर ध्यान केंद्रित किया है।


यहाँ देखें: प्रो कबड्डी के सभी विजेताओं की लिस्ट

संपादकीय टीम
           
Kabaddi Arena की संपादकीय टीम कबड्डी के खेल को दिल से चाहने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है प्रो कबड्डी और बाकी कबड्डी से जुड़ी हर खबर, मैच का विश्लेषण, खिलाड़ी की जानकारी, टीम की रणनीति और लाइव अपडेट आप तक जल्दी और सही तरीके से पहुँचाना। हम मैदान के अंदर और बाहर की हर बात को आसान भाषा में आप तक लाते हैं।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें👇

Leave a Comment