
UPKL Schedule 2025-26: उत्तर प्रदेश में कबड्डी प्रेमियों के लिए इंतज़ार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। जैसे ही दिसंबर की ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है, वैसे ही नोएडा इंडोर स्टेडियम के अंदर कबड्डी का जोश और गर्माहट देखने को मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीजन 2 की शुरुआत आज, 24 दिसंबर 2025 से हो रही है और यह रोमांचक सफर 10 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस बार UPKL पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, दमदार और रोमांच से भरपूर होने वाला है। 12 टीमों, 69 हाई-इंटेंसिटी मुकाबलों और लगभग 18 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हर दिन दर्शकों को फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
UPKL सीजन 2: तारीख और वेन्यू की पूरी जानकारी
UP कबड्डी लीग सीजन 2 का आयोजन एक ही स्थान पर किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को शानदार अनुभव मिलेगा।
- टूर्नामेंट की शुरुआत: 24 दिसंबर 2025
- फाइनल मुकाबला: 10 जनवरी 2026
- वेन्यू: नोएडा इंडोर स्टेडियम
- कुल टीमें: 12
- कुल मुकाबले: 69
पूरे सीजन का आयोजन एक ही वेन्यू पर होने से खिलाड़ियों को लगातार खेलने का बेहतर माहौल मिलेगा और दर्शकों को भी हर दिन हाई-लेवल कबड्डी देखने का मौका मिलेगा।
धमाकेदार ओपनिंग मैच से होगी UP कबड्डी लीग सीजन 2 की शुरुआत
UPKL सीजन 2 की शुरुआत एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी ही एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन लखनऊ लायंस आज अपने खिताब बचाने की मुहिम की शुरुआत करेगी, और उनका सामना होगा मजबूत चुनौती पेश करने वाली काशी किंग्स से।
पिछले सीजन में ट्रॉफी उठाने वाली लखनऊ लायंस इस बार और ज्यादा भूख, फोकस और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। टीम का साफ संदेश है – चैंपियन सिर्फ एक बार नहीं जीतते, वो बार-बार जीतते हैं। ऐसे में ओपनिंग मैच से ही टूर्नामेंट का टेम्पो हाई रहने वाला है।
UPKL 2025-26: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन 2 का पूरा शेड्यूल (टाइम टेबल)
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन 2 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो लगभग तीन हफ्तों तक एक-दूसरे से कड़ी टक्कर लेंगी। इस दौरान कुल 69 मुकाबले खेले जाएंगे, दरअसल लीग मैच 9 जनवरी 2026 तक चलेंगे और लीग स्टेज में रोजाना 4 मुकाबले खेले जाएंगे।
हर दिन लगातार चार मुकाबले होने से दर्शकों को पूरा दिन कबड्डी का भरपूर मजा मिलेगा। हर टीम को खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे और पॉइंट्स टेबल लगातार बदलती नजर आएगी।
| मैच नंबर | तारीख | समय | मैच (इवेंट) |
|---|---|---|---|
| – | 24 दिसम्बर 2025 | 5:00 – 7:00 PM | उद्घाटन समारोह |
| 1 | 24 दिसम्बर 2025 | 7:00 – 7:30 PM | प्रदर्शनी मैच |
| 2 | 24 दिसम्बर 2025 | 7:40 – 8:30 PM | लखनऊ लायंस Vs काशी किंग्स |
| 3 | 24 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | संगम चैलेंजर्स Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 4 | 25 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs जेडी नोएडा निंजाज़ |
| 5 | 25 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs लखनऊ लायंस |
| 6 | 25 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | अलीगढ़ टाइगर्स Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 7 | 25 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | यमुना योद्धाज़ Vs ब्रिज स्टार्स |
| 8 | 26 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs अवध रामदूत |
| 9 | 26 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs काशी किंग्स |
| 10 | 26 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | लखनऊ लायंस Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 11 | 26 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | अलीगढ़ टाइगर्स Vs संगम चैलेंजर्स |
| 12 | 27 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | यमुना योद्धाज़ Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 13 | 27 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर |
| 14 | 27 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs अवध रामदूत |
| 15 | 27 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | अलीगढ़ टाइगर्स Vs काशी किंग्स |
| 16 | 28 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | पूर्वांचल पैंथर्स Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 17 | 28 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | यमुना योद्धाज़ Vs संगम चैलेंजर्स |
| 18 | 28 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | ब्रिज स्टार्स Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 19 | 28 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | अवध रामदूत Vs काशी किंग्स |
| 20 | 29 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर |
| 21 | 29 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | लखनऊ लायंस Vs कानपुर वॉरियर्स |
| 22 | 29 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | यमुना योद्धाज़ Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 23 | 29 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | ब्रिज स्टार्स Vs संगम चैलेंजर्स |
| 24 | 30 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 25 | 30 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs लखनऊ लायंस |
| 26 | 30 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | अवध रामदूत Vs गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर |
| 27 | 30 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | ब्रिज स्टार्स Vs काशी किंग्स |
| 28 | 31 दिसम्बर 2025 | 5:30 – 6:20 PM | ब्रिज स्टार्स Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 29 | 31 दिसम्बर 2025 | 6:30 – 7:20 PM | गज़ब गाजियाबाद Vs संगम चैलेंजर्स |
| 30 | 31 दिसम्बर 2025 | 7:30 – 8:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs यमुना योद्धाज़ |
| 31 | 31 दिसम्बर 2025 | 8:30 – 9:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 32 | 01 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | अवध रामदूत Vs लखनऊ लायंस |
| 33 | 01 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | यमुना योद्धाज़ Vs काशी किंग्स |
| 34 | 01 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | गज़ब गाजियाबाद Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 35 | 01 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs ब्रिज स्टार्स |
| 36 | 02 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs यमुना योद्धाज़ |
| 37 | 02 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | अवध रामदूत Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 38 | 02 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | लखनऊ लायंस Vs संगम चैलेंजर्स |
| 39 | 02 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | गज़ब गाजियाबाद Vs काशी किंग्स |
| 40 | 03 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 41 | 03 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 42 | 03 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs ब्रिज स्टार्स |
| 43 | 03 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | अवध रामदूत Vs यमुना योद्धाज़ |
| 44 | 04 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 45 | 04 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | संगम चैलेंजर्स Vs काशी किंग्स |
| 46 | 04 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | अवध रामदूत Vs ब्रिज स्टार्स |
| 47 | 04 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 48 | 05 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs संगम चैलेंजर्स |
| 49 | 05 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs यमुना योद्धाज़ |
| 50 | 05 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | लखनऊ लायंस Vs अलीगढ़ टाइगर्स |
| 51 | 05 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | पूर्वांचल पैंथर्स Vs काशी किंग्स |
| 52 | 06 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 53 | 06 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs संगम चैलेंजर्स |
| 54 | 06 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | अवध रामदूत Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 55 | 06 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs ब्रिज स्टार्स |
| 56 | 07 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | लखनऊ लायंस Vs यमुना योद्धाज़ |
| 57 | 07 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | कानपुर वॉरियर्स Vs काशी किंग्स |
| 58 | 07 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 59 | 07 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | अवध रामदूत Vs संगम चैलेंजर्स |
| 60 | 08 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 61 | 08 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | लखनऊ लायंस Vs ब्रिज स्टार्स |
| 62 | 08 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | अलीगढ़ टाइगर्स Vs यमुना योद्धाज़ |
| 63 | 08 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | जेडी नोएडा निंजाज़ Vs काशी किंग्स |
| 64 | 09 जनवरी 2026 | 5:30 – 6:20 PM | अवध रामदूत Vs पूर्वांचल पैंथर्स |
| 65 | 09 जनवरी 2026 | 6:30 – 7:20 PM | गंगा किंग्स मिर्ज़ापुर Vs संगम चैलेंजर्स |
| 66 | 09 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:20 PM | लखनऊ लायंस Vs गज़ब गाजियाबाद |
| 67 | 09 जनवरी 2026 | 8:30 – 9:20 PM | अलीगढ़ टाइगर्स Vs ब्रिज स्टार्स |
| 3rd Place | 10 जनवरी 2026 | 6:00 – 7:00 PM | तीसरे स्थान का मैच (PT3 Vs PT4) |
| Final | 10 जनवरी 2026 | 7:30 – 8:30 PM | फाइनल मैच (PT1 Vs PT2) |
UPKL सीजन 2 प्लेऑफ और फाइनल का पूरा फॉर्मेट
UPKL सीजन 2 का प्लेऑफ और ग्रैंड फाइनल 10 जनवरी 2026 को आयोजित होंगे। इस सीजन में प्लेऑफ फॉर्मेट में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिससे लीग और अधिक निष्पक्ष और रोमांचक बनती है। तीसरे स्थान के मुकाबले में पॉइंट्स टेबल की तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि ग्रैंड फाइनल में टेबल की शीर्ष दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
यह नया फॉर्मेट सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को अपनी सही पोजिशन तय करने का निष्पक्ष मौका देता है, जिससे तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती है जितना फाइनल।
UPKL LIVE: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?
जो फैंस स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं, उनके लिए UPKL सीजन 2 को घर बैठे देखने के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस सीजन का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर Anmol Cinema 2, &Pictures HD और Zee Bollywood चैनलों पर किया जाएगा, जहां सभी मुकाबले HD क्वालिटी में प्रोफेशनल और एनर्जेटिक हिंदी कमेंट्री के साथ दिखाए जाएंगे, जिससे मैच का रोमांच दोगुना हो जाएगा।
वहीं डिजिटल दर्शकों के लिए UPKL सीजन 2 की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और ZEE5 वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस न सिर्फ सभी मुकाबले लाइव देख सकते हैं, बल्कि ऑन-डिमांड रिप्ले और मैच के हाइलाइट्स भी कभी भी देख सकते हैं। इसके अलावा, जो दर्शक पूरा मैच नहीं देख पाते हैं, उनके लिए Zee Bollywood चैनल पर मुकाबलों के हाइलाइट्स भी प्रसारित किए जाएंगे।
UPKL सीजन 2 पूरी तरह से एक्शन, रोमांच और जबरदस्त मुकाबलों से भरा होने वाला है। 24 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हर दिन कुछ नया देखने को मिलेगा। चाहे आप टीवी पर देखें, मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग करें या फिर नोएडा इंडोर स्टेडियम जाकर मैच का मजा लें – कबड्डी का यह महाकुंभ मिस करना मुश्किल होगा।
अब बस तैयार हो जाइए, क्योंकि UP कबड्डी लीग सीजन 2 के साथ शुरू होने वाला है हाई-वोल्टेज कबड्डी एक्शन!









